Showing posts with label Business. Show all posts
Showing posts with label Business. Show all posts

Wednesday, December 31, 2025

 iPhone 17 Pro और Pro Max में सामने आई अजीब समस्या, चार्जिंग के दौरान स्पीकर से आ रही ऐसी आवाज

iPhone 17 Pro और Pro Max में सामने आई अजीब समस्या, चार्जिंग के दौरान स्पीकर से आ रही ऐसी आवाज

 iPhone 17 Pro और Pro Max में सामने आई अजीब समस्या, चार्जिंग के दौरान स्पीकर से आ रही ऐसी आवाज



iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max यूजर्स को चार्जिंग के दौरान स्पीकर से अजीब आवाज आने की शिकायत है। कुछ यूजर्स को स्टैटिक या सिसकारी जैसी आवाज सुनाई ...और पढ़ें




iPhone 17 Pro और Pro Max में सामने आई अजीब समस्या, चार्जिंग के दौरान स्पीकर से आ रही ऐसी आवाज


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। दरअसल, लेटेस्ट सीरीज के iPhone का इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स ने अपने डिवाइस के स्पीकर को लेकर एक अजीब समस्या की शिकायत की है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन चार्जिंग के दौरान स्पीकर से स्टैटिक या सिसकारी जैसी आवाज कर रहा है। हालांकि ये समस्या कुछ ही यूजर्स को आ रही है। कुछ यूजर्स का कहना है कि ये आवाज पुराने रेडियो की खरखराहट जैसी लग रही है।


MacRumors ने भी अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कुछ यूजर्स को ये समस्या तब महसूस हो रही है जब वो कम वॉल्यूम पर म्यूजिक या अन्य ऑडियो प्ले कर रहे हैं, जबकि कुछ मामलों में बिना कोई साउंड प्ले किए भी स्पीकर से अजीब आवाज आ रही है। कुछ यूजर्स का ये भी कहना है कि फोन चार्जिंग पर रहते हुए वेब पेज स्क्रॉल करने पर भी ये सिसकारी या क्रैकल जैसी आवाज कर रहा है। जबकि कुछ लोगों को बिना चार्ज लगाए भी कम वॉल्यूम पर ये समस्या आ रही है।


हर तरह के चार्जर में आ रही दिक्कत

रिपोर्ट्स के अनुसार ये समस्या सिर्फ किसी खास चार्जर तक लिमिटेड नहीं है। यूजर्स ने यह भी बताया है कि एप्पल के ऑफिशियल चार्जर के अलावा अलग-अलग चार्जर्स पर भी ये समस्या देखने को मिल रही है। हालांकि, MagSafe चार्जिंग के दौरान ये आवाज कम सुनाई देती है। ज्यादातर यूजर्स का ये भी कहना है कि जैसे ही फोन को चार्जर से अनप्लग किया जाता है तभी ये आवाज बंद हो जाती है, जिससे ये क्लियर हो गया है कि समस्या सिर्फ चार्जिंग से जुड़ी हो सकती है।

अभी तक नहीं आया कोई अपडेट

वहीं, इस समस्या को लेकर एक Reddit यूजर ने बताया है कि उसने इस समस्या को लेकर एप्पल सपोर्ट से भी कांटेक्ट किया है, जिसके बाद मामला एप्पल के इंजीनियर्स तक पहुंचाया गया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि Apple इस समस्या से पहले से अवगत है और इस पर काम कर रहा है, लेकिन अब तक जारी किए गए iOS अपडेट्स में इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है।
 OnePlus 16 में होगा बड़ा कैमरा अपग्रेड! समझिए OnePlus 15 से कितना होगा अलग

OnePlus 16 में होगा बड़ा कैमरा अपग्रेड! समझिए OnePlus 15 से कितना होगा अलग

 OnePlus 16 में होगा बड़ा कैमरा अपग्रेड! समझिए OnePlus 15 से कितना होगा अलग



वनप्लस 15 के लॉन्च के बाद, वनप्लस 16 को लेकर नई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। इन रिपोर्ट्स के अनुसार, वनप्लस 16 में 200 मेगापिक्सल का बड़ा कैमरा अपग्रेड मिल ...और पढ़ें




OnePlus 16 में होगा बड़ा कैमरा अपग्रेड! समझिए OnePlus 15 से कितना होगा अलग


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस ने हाल ही में OnePlus 15 भारत में लॉन्च किया था और अब यह अमेरिका समेत अन्य ग्लोबल मार्केट्स में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है, लेकिन इसी बीच अभी से इसके सक्सेसर OnePlus 16 को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अपकमिंग OnePlus 16 में कंपनी सबसे बड़ा कैमरा अपग्रेड कर सकती है, जो फोटोग्राफी लवर्स के लिए अच्छी खबर साबित हो सकती है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं

मिलेगा 200MP का कैमरा

Weibo पर टिप्स्टर Digital Chat Station ने अपनी एक पोस्ट में बताया है कि OnePlus 16 में वही फ्लैगशिप इमेजिंग सेटअप देखने को मिल सकता है, जो कथित तौर पर Oppo Find N6 में दिया जा सकता है। इसमें प्राइमरी और टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकता है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। बता दें कि इससे पहले Oppo Find N6 को लेकर भी ऐसा ही दावा किया गया था कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है, जिसमें दो 50MP सेंसर और एक 200MP कैमरा भी होने वाला है। फिलहाल OnePlus 16 को लेकर ये सभी जानकारियां रिपोर्ट्स पर बेस्ड हैं। कंपनी की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

OnePlus 15 से बड़ा बदलाव

अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित होती है, तो ये OnePlus 15 की तुलना में बड़ा कैमरा अपग्रेड माना जा रहा है। अभी मौजूदा OnePlus 15 में ट्रिपल 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सिस्टम मिल रहा है। ऐसे में अगर OnePlus 16 में 200MP का टेलीफोटो या मेन कैमरा लेंस मिलता है, तो यह ब्रांड के फैंस और संभावित खरीदारों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है। इससे कंपनी एक बार फिर कैमरा सेगमेंट में तहलका मचा सकती है।
 Jio सिम साल भर एक्टिव रखने का सबसे 'जबरदस्त जुगाड़', सिर्फ 44 रुपये आएगा खर्च

Jio सिम साल भर एक्टिव रखने का सबसे 'जबरदस्त जुगाड़', सिर्फ 44 रुपये आएगा खर्च

 Jio सिम साल भर एक्टिव रखने का सबसे 'जबरदस्त जुगाड़', सिर्फ 44 रुपये आएगा खर्च



Jio यूजर्स अब सिर्फ 44 रुपये में पूरे साल अपना नंबर एक्टिव रख सकते हैं। कंपनी 90 दिनों तक रिचार्ज न होने पर नंबर डिएक्टिव कर सकती है। इस समस्या से बचन ...और पढ़ें




Jio सिम साल भर एक्टिव रखने का सबसे 'जबरदस्त जुगाड़', सिर्फ 44 रुपये आएगा खर्च



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज के वक्त में मोबाइल नंबर सिर्फ कॉल या इंटरनेट इस्तेमाल करने तक सिमित नहीं रहा, बल्कि इसके जरिए ही आज कई बैंकिंग, UPI, सोशल मीडिया एप में लॉग-इन किया जा सकता है। ऐसे में अगर नंबर बंद हो जाए तो बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है, लेकिन क्या हो अगर आपकी ये समस्या सिर्फ 44 रुपये में सॉल्व हो जाए।


जी हां, जियो यूजर्स अब सिर्फ 50 रुपये से कम में पूरे साल तक अपना नंबर एक्टिव रख सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको एक छोटा सा जुगाड़ लगाना होगा। Jio यूजर्स के लिए ये जानना जरूरी है कि अगर लंबे टाइम तक रिचार्ज नहीं कराया गया, तो कंपनी नंबर को बंद कर किसी और को अलॉट कर सकती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो सिर्फ 44 रुपये खर्च करके भी अपने Jio सिम को पूरे साल एक्टिव रख सकते हैं। चलिए जानें कैसे


कैसे बंद हो जाता है Jio नंबर

दरअसल Jio की पॉलिसी के मुताबिक अगर किसी नंबर पर करीब 90 दिनों तक कोई रिचार्ज या एक्टिविटी न हो तो तो कंपनी उस नंबर को डिएक्टिव कर सकती है। ऐसे में कई लोग तो मजबूरी में महंगे रिचार्ज करा लेते हैं, जबकि उस नंबर का इस्तेमाल भी बहुत कम होता है।

यहां 11 रुपये का रिचार्ज करेगा मदद

हालांकि आप छोटे से जुगाड़ से Jio के नंबर को एक्टिव रख सकते हैं जहां कंपनी एक छोटा सा डेटा पैक ऑफर करती है, जिसकी कीमत सिर्फ 11 रुपये है। इस पैक में यूजर को 1 घंटे के लिए 10GB हाई-स्पीड डेटा मिल रहा है। ये पैक किसी बेस प्लान के बिना भी रिचार्ज किया जा सकता है।


ऐसे में जब आप 11 रुपये का यह रिचार्ज कराते हैं, तो सिस्टम में यह एंटर हो जाता है कि आपका नंबर एक्टिव है और इसका यूज किया जा रहा है। इसके बाद अगले करीब 90 दिनों तक नंबर बंद होने का खतरा खत्म हो जाता है।

सालभर कैसे रखें नंबर को एक्टिव?

पूरे साल नंबर ऑन रखने के लिए आपको हर 90 दिन में एक बार 11 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। यानी 12 महीनों में कुल 4 बार रिचार्ज करवाना होगा। इस तरह कुल खर्च यानी 11 रुपये × 4 = 44 रुपये आएगा। इस तरह आपका Jio नंबर पूरे साल एक्टिव रहेगा।

Tuesday, December 30, 2025

अपना Aadhaar सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स, UIDAI ने दी सलाह

अपना Aadhaar सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स, UIDAI ने दी सलाह

 अपना Aadhaar सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स, UIDAI ने दी सलाह


आधार कार्ड भारत के सभी नागरिकों के लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। इसका इस्तेमाल पहचान को साबित करने के लिए किया जाता है। हालांकि, इसकी सेफ्टी भी काफी जरू ...और पढ़ें



आधार को सुरक्षित करने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। UIDAI ने हाल ही में एक अपडेटेड आधार ऐप लॉन्च किया है, जिसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं ताकि फिजिकल डॉक्यूमेंट्स साथ रखने की जरूरत खत्म हो जाए। इस लॉन्च के साथ ही, बीते दिनों एजेंसी ने अपने ऑफिशियल X (पहले ट्विटर) हैंडल पर डेटा सिक्योरिटी को लेकर एक जरूरी सलाह जारी की है। यूजर्स को अपनी डिजिटल पहचान सुरक्षित रखने और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने में मदद करने के लिए, UIDAI पांच जरूरी सुरक्षा उपायों को अपनाने की सलाह दी है। यहां हम उन्हीं के बारे में बात करेंगे।

आधार सुरक्षा का महत्व

आपका आधार कार्ड कई जरूरी सर्विसेज के लिए एक महत्वपूर्ण गेटवे का काम करता है। हैकर्स के हाथ लगने पर, आपके बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डेटा का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड, फाइनेंशियल स्कैम और आइडेंटिटी थेफ्ट के लिए किया जा सकता है।

अपने आधार को सुरक्षित रखने के 5 तरीके:
अपना OTP कभी शेयर न करें

UIDAI यूजर्स को सलाह देता है कि वे अपना आधार से जुड़ा वन-टाइम पासवर्ड (OTP) कभी भी किसी के साथ शेयर न करें। आपका OTP सुरक्षा की आखिरी लेयर है; इसके बिना, कोई भी अनजान व्यक्ति आपके अकाउंट या संवेदनशील जानकारी तक नहीं पहुंच सकता।

मास्क्ड आधार का इस्तेमाल करें

जब आप सर्विसेज के लिए आइडेंटिटी देते हैं (जैसे होटल चेक-इन या सिम कार्ड खरीदना), तो मास्क्ड आधार का इस्तेमाल करें। ये वर्जन आपके आधार नंबर के पहले आठ अंकों को हाइड कर देता है, सिर्फ आखिरी चार डिजिट दिखाता है। इससे आपका पूरा 12-डिजिट का नंबर किसी थर्ड पार्टी के सामने आने से बचता है।



बायोमेट्रिक लॉकिंग इनेबल करें

आप ऑफिशियल आधार ऐप या वेबसाइट के जरिए अपने बायोमेट्रिक्स को लॉक करके सुरक्षा की एक मजबूत लेयर जोड़ सकते हैं। ये फीचर संभावित स्कैमर्स समेत किसी को भी आपके फिंगरप्रिंट, आइरिस या चेहरे की पहचान के डेटा का इस्तेमाल ऑथेंटिकेशन के लिए तब तक करने से रोकता है जब तक आप इसे मैनुअल तरीके से अनलॉक नहीं करते।

ऑनलाइन डिटेल्स शेयर करने से बचें

अपने आधार कार्ड की फोटो या इमेज सोशल मीडिया या दूसरे पब्लिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कभी भी पोस्ट न करें। पब्लिक डिजिटल स्पेस में अपना कार्ड दिखाने से धोखेबाजों के लिए आपकी पर्सनल डिटेल चुराना आसान हो जाता है।

ऑफिशियल हेल्पलाइन का इस्तेमाल करें

अगर आपको लगता है कि आपका डेटा लीक हो गया है या अगर आप साइबर क्राइम का शिकार हुए हैं, तो तुरंत एक्शन लें:

साइबर क्राइम हेल्पलाइन: 1930 पर कॉल करें।

या

UIDAI हेल्पलाइन: 1947 पर कॉल करें।
 भारत में जल्द लॉन्च होगा Oppo का ये Mini फोन, सामने आई कीमत

भारत में जल्द लॉन्च होगा Oppo का ये Mini फोन, सामने आई कीमत

 भारत में जल्द लॉन्च होगा Oppo का ये Mini फोन, सामने आई कीमत



Oppo Reno 15 series भारत में जल्द लॉन्च होगी। इसमें Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini शामिल होंगे। फिलहाल कंपनी इनके स्पेसिफिकेशन्स टीज कर रही ...और पढ़ें




Oppo Reno 15 Pro Mini की संभावित कीमत सामने आई है।


Oppo Reno 15 सीरीज जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है। इसमें Reno 15, Reno 15 Pro, और Reno 15 Pro Mini शामिल होने की पुष्टि हो गई है। टेक फर्म अपकमिंग हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और डिजाइन के बारे में टीज कर रही है, लेकिन उसने अभी तक कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, एक टिप्स्टर का दावा है कि उसे Oppo Reno 15 Pro Mini की बॉक्स प्राइस पता चल गई है। इससे पहले कंपनी ने पुष्टि की कि ये हैंडसेट भारत में 6.32-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा।

भारत में Oppo Reno 15 Pro Mini की अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

टिप्स्टर अभिषेक यादव का दावा है कि भारत में अपकमिंग Oppo Reno 15 Pro Mini की बॉक्स प्राइस 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 64,999 रुपये तय की गई है। चूंकि, भारत में फोन की बॉक्स प्राइस आमतौर पर उनकी रिटेल कीमतों से ज्यादा होती हैं, इसलिए देश में Reno 15 Pro Mini की बिक्री कीमत कम हो सकती है। लीकर का मानना है कि ये कॉन्फिगरेशन 59,999 रुपये में उपलब्ध हो सकता है। इसके अलावा, Oppo शुरुआती बैंक डिस्काउंट भी दे सकता है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और कम हो सकती हैं।


बता दें कि इससे पहले कंपनी ने पुष्टि की कि Oppo Reno 15 Pro Mini को भारत में Reno 15 और Reno 15 Pro के साथ लॉन्च किया जाएगा। देश में लॉन्च होने के बाद, Reno 15 सीरीज Flipkart, Amazon और Oppo India ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।


इसके स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, कंपनी ने पुष्टि की है कि Oppo Reno 15 Pro Mini में 6.32-इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसके चारों ओर 1.6mm थिक बेजल होंगे और ये 93.35 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो देगा। इसका वजन लगभग 187g होगा, जबकि इसकी थिकनेस लगभग 7.99mm होगी।

Oppo के मुताबिक, Reno 15 Pro Mini में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग है। इसके अलावा, USB Type-C पोर्ट में जंग से बचाव के लिए प्लैटिनम कोटिंग है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo Reno 15 Pro Mini में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट होगा, जिसमें 12GB रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज होगी। इसमें 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होने की बात कही जा रही है।


फ्रंट में, इसमें 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। Oppo Reno 15 Pro Mini में 6,200mAh की बैटरी हो सकती है। ये 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट कर सकता है।
दूसरे सिम को एक्टिव रखने के लिए ये है Jio का सस्ता प्लान, बिना डेटा मिलती है 336 दिन की वैलिडिटी

दूसरे सिम को एक्टिव रखने के लिए ये है Jio का सस्ता प्लान, बिना डेटा मिलती है 336 दिन की वैलिडिटी

 दूसरे सिम को एक्टिव रखने के लिए ये है Jio का सस्ता प्लान, बिना डेटा मिलती है 336 दिन की वैलिडिटी



अगर आप जियो यूजर हैं और एक ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जिसमें आपको लंबी वैलिडिटी मिल जाए। लेकिन, उसकी कीमत भी कम है। डेटा न भी हो तो चल जाए। तो हम एक ऐ ...और पढ़ें





Jio का लंबी वैलिडिटी वाला प्लान।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Jio अपने यूजर्स को कई तरह के प्रीपेड प्लान ऑफर करता है। ये प्लान अलग-अलग ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर ऑफर किया जाता है। अगर आप किसी दूसरे सिम को एक्टिव रखने के लिए एक किफायती प्लान की तलाश में हैं। तो हम यहां आपको जियो के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।


जिस प्लान के बारे में हम आज बात कर रहे हैं, उसकी कीमत सिर्फ 1748 रुपये है। अगर आप लंबे समय तक बार-बार रिचार्ज करने की परेशानी से बचना चाहते हैं या किसी दूसरे सिम को एक्टिव रखने के लिए एक प्लान चाहते हैं। तो ये प्लान एक बेहतरीन ऑप्शन है। इस प्रीपेड रिचार्ज ऑप्शन के साथ, जियो 11 महीने, यानी 336 दिनों की शानदार वैलिडिटी देता है।



इस प्लान को खरीदने पर आपको 336 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है, जिसका मतलब है कि आप लगभग एक साल तक बिना किसी रुकावट के सभी नेटवर्क पर फ्री कॉल का मजा ले सकते हैं। अनलिमिटेड कॉल के अलावा, जियो के कस्टमर्स को कॉम्प्लिमेंट्री SMS सर्विस भी मिलती है। ग्राहकों को इस प्लान में 3600 SMS दिए जाते हैं।


लेकिन बस इतना ही नहीं; इस किफायती प्लान के साथ कुछ और भी शानदार फायदे मिलते हैं। अगर आप टीवी देखने के शौकीन हैं, तो आपको जियो टीवी का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिससे आप लाइव चैनल देख सकते हैं। साथ ही, इस प्लान के साथ 50GB AI क्लाउड सब्सक्रिप्शन भी कॉम्प्लिमेंट्री मिलता है, जो इसकी वैल्यू को और बढ़ाता है।

Monday, December 29, 2025

 PVC राशन कार्ड कैसे बनवाएं? फटते कागजी कार्ड से पाएं हमेशा के लिए छुटकारा!

PVC राशन कार्ड कैसे बनवाएं? फटते कागजी कार्ड से पाएं हमेशा के लिए छुटकारा!

 PVC राशन कार्ड कैसे बनवाएं? फटते कागजी कार्ड से पाएं हमेशा के लिए छुटकारा!



पुराने कागजी राशन कार्ड से छुटकारा पाने के लिए अब आप इसे डिजिटल या PVC कार्ड में बदल सकते हैं। 'मेरा राशन ऐप' के जरिए आप अपने मोबाइल पर ई-राशन कार्ड ड ...और पढ़ें






PVC राशन कार्ड कैसे बनवाएं? फटते कागजी कार्ड से पाएं हमेशा के लिए छुटकारा!


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपका पुराना कागजी राशन कार्ड बार-बार खराब हो रहा है या बार-बार इस्तेमाल करने से फट गया है? तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। पुराने बुक-स्टाइल राशन कार्ड को अब आप PVC कार्ड में बदल सकते हैं। जी हां, आप उन्हें डिजिटल और PVC राशन कार्ड में बदल सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।


सरकार के मेरा राशन ऐप से, आप अपना राशन कार्ड अपने मोबाइल फोन पर डिजिटल रूप से रख सकते हैं और आप इसे प्लास्टिक (PVC) कार्ड के रूप में भी बनवा सकते हैं। मेरा राशन ऐप के जरिए आप अपने मोबाइल फोन पर अपने राशन कार्ड से जुड़ी लगभग सारी जानकारी ले सकते हैं। राशन कार्ड इस ऐप पर उपलब्ध है, जिसे आप आसानी से डाउनलोड और सेव कर सकते हैं या आप इसे PVC कार्ड के रूप में प्रिंट करवा सकते हैं, जिससे आपका राशन कार्ड खराब नहीं होगा।


ई-राशन कार्ड करें डाउनलोड

सबसे पहले आपको अपने फोन में मेरा राशन सरकारी ऐप इंस्टॉल करना होगा। ऐप इंस्टॉल करने के बाद लॉग इन करें और बेनिफिशियरी यूजर ऑप्शन चुनें। अब अपने राशन कार्ड से लिंक किया हुआ आधार नंबर डालें और कैप्चा भरें। इसके बाद, अपने मोबाइल नंबर पर मिले OTP का इस्तेमाल करके लॉग इन प्रोसेस पूरा करें। इसके बाद आपको स्क्रीन पर अपना डिजिटल राशन कार्ड दिखेगा।


एक तरफ परिवार के मुखिया की डिटेल्स दिखेंगी और दूसरी तरफ परिवार के बाकी सदस्यों की डिटेल्स दिखेंगी। इसी स्क्रीन पर आपको राशन कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन भी मिलेगा, जिसे टैप करके आप इसे PDF फाइल के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं।

PVC राशन कार्ड कैसे बनवाएं?

अभी सरकारी ऐप से आप सिर्फ डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन अगर आप इसे PVC कार्ड में बदलना चाहते हैं, तो आपको अपने नजदीकी फोटो स्टूडियो या ऐसी जगह जाना होगा जो PVC कार्ड प्रिंटिंग की सर्विस देता हो। वहां से आप डाउनलोड किए गए राशन कार्ड को प्लास्टिक कार्ड पर प्रिंट करवा सकते हैं।
 iPhone 17 Pro पर सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर, मिल रहा है 14 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट

iPhone 17 Pro पर सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर, मिल रहा है 14 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट

 iPhone 17 Pro पर सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर, मिल रहा है 14 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट



विजय सेल्स की Apple डेज सेल में iPhone 17 Pro पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक ₹9000 से अधिक का सीधा डिस्काउंट पा सकते हैं, और बैंक ऑफर्स के साथ ...और पढ़ें



iPhone 17 Pro पर सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर, मिल रहा है 14 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट


क्या आप भी लेटेस्ट iPhone 17 Pro खरीदने का प्लान बना रहे हैं? तो आपके लिए अच्छी खबर है। विजय सेल्स ने आज से Apple डेज सेल शुरू की है, जिसमें कई Apple प्रोडक्ट्स काफी कम कीमतों पर मिल रहे हैं। सबसे बड़ी डील तो अभी iPhone 17 Pro पर मिल रही है, जिसे आप बिना किसी बैंक ऑफर के सीधे ₹9000 से ज्यादा के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। जबकि बैंक ऑफर्स के साथ, आपको ₹5000 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है, यानी आपको फोन पर कुल ₹14,000 से ज्यादा का डिस्काउंट मिल सकता है। आइए इस शानदार स्मार्टफोन डील पर एक नजर डालते हैं।

iPhone 17 Pro पर डिस्काउंट ऑफर

Apple ने सितंबर में अपनी iPhone 17 सीरीज के तहत iPhone 17 Pro लॉन्च किया था, जिसके बेस वेरिएंट की कीमत ₹1,34,900 थी। हालांकि, अब आप विजय सेल्स के Apple Days Sale इवेंट के दौरान यह डिवाइस सिर्फ ₹1,25,490 में खरीद सकते हैं, जिसका मतलब है कि आपको ₹9,000 से ज्यादा का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है।


इतना ही नहीं, ICICI बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से EMI ऑप्शन पर ₹5,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। जबकि SBI क्रेडिट कार्ड नो-कॉस्ट EMI पर ₹4,000 का डिस्काउंट और IDFC First बैंक क्रेडिट कार्ड पर भी ऐसा ही ऑफर मिल रहा है। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर भी EMI ऑप्शन पर ₹4,500 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। सभी बैंक ऑफर्स के बाद आप इस डिवाइस को लगभग 14,000 रुपये से ज्यादा के कुल डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं।

iPhone 17 Pro के खास फीचर्स

iPhone 17 Pro अभी सबसे प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन में से एक है, जिसमें Apple का पावरफुल प्रोसेसर है। यह डिवाइस फास्ट परफॉर्मेंस, बेहतरीन AI फीचर्स और स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस देता है। इस डिवाइस में हाई-क्वालिटी सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिवाइस में 48-मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा हैं और यह A19 Pro चिपसेट से लैस है।
 iPhone 17 और iPhone 16 समेत ढेरों Apple प्रोडक्ट्स मिल रहे हैं सस्ते, फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं...यहां हैं डील्स

iPhone 17 और iPhone 16 समेत ढेरों Apple प्रोडक्ट्स मिल रहे हैं सस्ते, फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं...यहां हैं डील्स

 iPhone 17 और iPhone 16 समेत ढेरों Apple प्रोडक्ट्स मिल रहे हैं सस्ते, फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं...यहां हैं डील्स



Vijay Sales ने भारत में अपनी Apple Days Sale अनाउंस की है। इसमें लेटेस्ट iPhone 17, iPhone 16, और iPhone 15 मॉडल समेत ढेरों प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट दि ...और पढ़ें




Vijay Sales द्वारा Apple प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vijay Sales ने भारत में अपनी Apple Days Sale की घोषणा की है, जिसमें लेटेस्ट iPhone 17, iPhone 16, और iPhone 15 मॉडल पर कई तरह के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। ये सेल 28 दिसंबर को शुरू हुई थी और इसमें नए iPad मॉडल, MacBooks, Apple Watches और AirPods पर भी डिस्काउंटड मिल रहे हैं। उदाहरण के लिए, MacBook Air M4 iPad (2025) पर सेल के दौरान डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस इलेक्ट्रॉनिक रिटेल चेन ने अलग-अलग लेंडर्स के साथ पार्टनरशिप की है ताकि सेल के दौरान Apple प्रोडक्ट्स खरीदने वाले ग्राहकों को पेमेंट पर डिस्काउंट मिल सके, ये सेल 4 जनवरी को खत्म होगी।

विजय सेल्स पर Apple प्रोडक्ट्स पर ये हैं डील्स

iPhone 17 ICICI और दूसरे चुनिंदा बैंक कार्ड्स के जरिए 4,000 रुपये तक के इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। ग्राहक 3,000 रुपये के MyVS Reward लॉयल्टी पॉइंट्स का भी फायदा उठा सकते हैं। iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर भी इसी तरह का डिस्काउंट उपलब्ध है, जिन्हें क्रमशः 1,21,490 रुपये और 1,34,490 रुपये की प्रभावी सेल कीमत पर खरीदा जा सकता है।


iPhone Air अभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 90,990 रुपये में बिक रहा है, जिसमें 4,000 रुपये का डिस्काउंट शामिल है। जो ग्राहक ज्यादा किफायती मॉडल खरीदना चाहते हैं, वे iPhone 16 और iPhone 16 Plus चुन सकते हैं, जो विजय सेल्स पर क्रमशः 57,990 रुपये और 64,490 रुपये में लिस्टेड हैं। iPhone 16E पर भी एक ऑफर है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत घटकर 46,990 रुपये हो गई है।




रिटेल चेन के मुताबिक, ऊपर बताई गई कीमतों में ICICI और दूसरे चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट शामिल है।

iPhone के साथ-साथ, विजय सेल्स ने iPads, MacBooks और AirPods पर भी ऑफर्स की घोषणा की है। ग्राहक iPad (2025) को 30,190 रुपये में, iPad Air (M3) को 51,490 रुपये में और iPad Pro (M5) को 89,990 रुपये में खरीद सकते हैं, जिसमें 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट शामिल है।


MacBooks पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। MacBook Air (M4) 79,990 रुपये में बिक रहा है, जबकि M2 वेरिएंट 64,990 रुपये में लिस्टेड है। M5 चिपसेट वाला लेटेस्ट MacBook Pro 5,000 रुपये के फ्लैट इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट के साथ 1,52,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।


AirPods 4 10,790 रुपये में बिक रहे हैं, जबकि AirPods Pro (3rd Generation) 2,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 21,990 रुपये में लिस्टेड हैं। Beats ऑडियो रेंज पर भी ऑफर हैं।

Sunday, December 28, 2025

 AI की दुनिया का नया 'फ्यूल' है इंडियन डेटा: क्यों Google और OpenAI के लिए भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, एक मजबूरी है?

AI की दुनिया का नया 'फ्यूल' है इंडियन डेटा: क्यों Google और OpenAI के लिए भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, एक मजबूरी है?

 AI की दुनिया का नया 'फ्यूल' है इंडियन डेटा: क्यों Google और OpenAI के लिए भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, एक मजबूरी है?



भारत सस्ते डेटा और यंग मोबाइल-एक्टिव आबादी के दम पर दुनिया का सबसे बड़ा AI टेस्ट बेड बन गया है। ChatGPT से लेकर Gemini तक, भारत ग्लोबल AI कंपनियों का ...और पढ़ें



भारत ने लीडिंग LLMs के लिए टॉप मार्केट के तौर पर अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। Photo- Gemini AI.


 ChatGPT से लेकर Gemini तक, भारत ग्लोबल AI दिग्गजों के लिए सबसे बड़ा यूजर बेस बन गया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य को ट्रेन करने के लिए जरूरी डेटा और फीडबैक लूप दे रहा है। ऐसे में अब भारत में एक सिर्फ बाजार नहीं रहा, बल्कि नेगोशिएशन की स्थिति तक आ पहुंचा है। खास तौर पर एक ऐसे समय में जब अमेरिकी सत्ता परिवर्तन के बाद से जब ट्रंप भारत के साथ टैरिफ को लेकर आक्रामक रणनीति अपना रहे हैं। भारत अमेरिकी कंपनियों को ट्रेनिंग के लिए रॉ-डेटा देकर को-डेवलपर की भूमिका भी निभा रहा है। आइए आंकड़ों के जरिए समझते हैं कि भारत कैसे दुनिया का सबसे बड़ा AI टेस्टबेड बन गया है।

क्या होता है AI टेस्टबेड?

AI टेस्टबेड असल में एक कंट्रोल्ड माहौल या प्लेटफॉर्म होता है जिसे खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी के साथ एक्सपेरिमेंट करने, टेस्ट करने और डेवलप करने के लिए डिजाइन किया जाता है।

आसान शब्दों में इसे AI के लिए एक 'सैंडबॉक्स' या 'लैब' की तरह समझा जा सकता है। एक सेफ, डेडिकेटेड सेटअप जहां रिसर्चर, डेवलपर या कंपनियां असली दुनिया में किसी रुकावट के जोखिम के बिना नए AI मॉडल, हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर या आइडिया आजमा सकते हैं।


ये इस बात की कड़ी टेस्टिंग करने की सुविधा देता है कि AI कैसा परफॉर्म करता है, उसकी सुरक्षा, दक्षता, विश्वसनीयता और संभावित जोखिम क्या हैं। इसमें खास कंप्यूटर (जैसे एडवांस्ड AI एक्सेलेरेटर), सिम्युलेटेड सिनेरियो, या यहां तक कि असली दुनिया जैसी सेटिंग्स भी शामिल हो सकती हैं।



भारत का दबदबा

भारत में दुनिया के ऐसे देशों में से एक है, जहां सबसे सस्ता डेटा मिलता है। साथ ही मोबाइल-फ्रेंडली आबादी के कारण, भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अपनाने में एक मेजर पावर के तौर पर उभरा है। देश का बड़ा और बढ़ता डिजिटल फुटप्रिंट अब दुनिया भर में AI के पर्सनलाइजेशन और ग्रोथ दोनों को बढ़ावा दे रहा है।


TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत मेजर एप्स के लिए मंथली एक्टिव यूजर्स (MAUs) में सबसे आगे है, जिसमें ग्लोबल टोटल में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है:WhatsApp Messenger: 850 मिलियन (ग्लोबल MAUs का 32%)
YouTube: 745 मिलियन (26%)
Google Maps: 545 मिलियन (26%)
Instagram: 440 मिलियन (31%)
Facebook: 410 मिलियन (24%)
Snapchat: 240 मिलियन (38%)



लार्ज एंड कनेक्टेड

वैसे इंडियन यूजर्स AI की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन, 'स्टिकीनेस' जिसे डेली एक्टिव यूजर्स (DAU) से MAU रेश्यो से मेजर किया जाता है, अभी भी सोशल मीडिया से पीछे है। लेकिन, जिस तरह से AI ज्यादा कन्वर्सेशनल और इंटीग्रेटेड होते जा रहे हैं, ये बॉट्स बहुत जल्द लाखों लोगों की रोजाना की आदत बन जाएंगे। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो WhatsApp जैसे सोशल मीडिया एप्स 93% के साथ टॉप हैं। वहीं, ChatGPT जैसे एप्स 45% रेश्यो के साथ आंकड़ों में काफी पीछे हैं।


DAU/MAU रेश्यो:WhatsApp: 93%
Instagram: 84%
YouTube: 84%
Snapchat: 66%
Facebook: 65%
ChatGPT: 45%
Google Maps: 24%
Perplexity: 19%
Grok: 18%
DeepSeek: 14%
Gemini: 13%

अमेरिका से भी बड़ा बाजार है भारत

भारत ने दुनिया के मेजर लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLMs) के लिए सबसे बड़ा बाजार बनने के लिए अमेरिका और ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है। यूजर्स की यही बड़ी संख्या भारत को AI के लिए ग्लोबल टेस्टबेड बनाती है। आप नीचे आंकड़ों पर नजर डालें तो ये और भी साफ हो जाएगा।


ChatGPT MAUs: देश के हिसाब से ब्रेकडाउनसितंबर 2025: भारत 16% (कुल 702 मिलियन)
अक्टूबर 2025: भारत 16% (750 मिलियन)
नवंबर 2025: भारत 16% (770 मिलियन)

Gemini MAUs: देश के हिसाब से ब्रेकडाउनसितंबर 2025: भारत 34% (298 मिलियन)
अक्टूबर 2025: भारत 32% (320 मिलियन)
नवंबर 2025: भारत 31% (330 मिलियन)
पार्टनरशिप का फायदा

भारत के AI बूम को बढ़ावा देने वाला एक और फैक्टर है- टेलीकॉम कंपनियों द्वारा दी जा रही शुरुआती सब्सिडी। जो डेटा प्लान के साथ 'प्रो' वर्जन को बंडल करके AI टूल्स को आम लोगों तक पहुंचा रही है, जिससे लाखों लोगों के लिए कॉस्ट बैरियर खत्म हो गई है। हालांकि, यहां एक बात गौर करने वाली ये भी रहेगी कि जो ऑफर्स ग्राहकों के लिए AI को फ्री बना रही हैं और AI ग्रोथ को बढ़ावा दे रही हैं। वो बड़ी कंपनियों को कई भारतीय भाषाओं का डेटा भी कैप्चर करने दे रही हैं, जिसे एक तरह से इसकी फीस समझा जा सकता है। अंग्रेजी में कहावत भी है कि 'If the product is free, you are the product'


यहां देखें जियो और एयरटेल ग्राहकों को क्या ऑफर करती हैं?

कंपनी- Jio

यूजर्स की संख्या- 506 मिलियन

ऑफर्स:सभी Jio 5G यूजर्स के लिए 18 महीने के लिए Google Gemini का प्रो प्लान, जिसकी कीमत 35,100 रुपये है, मुफ्त है।
Google One पर 2TB स्टोरेज; Veo 3.1 AI वीडियो टूल; NotebookLM; Google Workspace और Nano Banana।

Airtel

264 मिलियनसभी एक्टिव यूजर्स को 12 महीने के लिए Perplexity Pro मुफ्त है, जिसकी कीमत 17 हजार रुपये से ज्यादा है।
ये ऑफर सभी एक्टिव Airtel यूजर्स (प्रीपेड, पोस्टपेड, ब्रॉडबैंड और DTH) के लिए खुला है।
डेटा डिविडेंड: क्या यह भारत के लिए मोलभाव का नया तरीका है?

जैसे-जैसे व्यापार और टैरिफ पर बातचीत होने वाली है, भारत के पास एक यूनिक 'डेटा डिविडेंड' है। अमेरिकी AI कंपनियां – OpenAI, Google और Meta, बाकी दुनिया के लिए अपने मॉडल को 'ट्रेन' करने के लिए भारत के डायवर्स और मल्टीलिंगुअल डेटा पर निर्भर हैं। असल में, भारतीय यूजर्स रॉ मटिरियल (ट्रेनिंग डेटा) और फीडबैक लूप दे रहे हैं जो अमेरिकी सॉफ्टवेयर को और ज्यादा वैल्यूबल बनाते हैं।


आज की लेन-देन वाली दुनिया में, भारत सिर्फ एक बाजार नहीं है, ये सिलिकॉन वैली के भविष्य के लिए जरूरी R&D लैब है, जो किसी भी आर्थिक बातचीत में एक मजबूत भूमिका निभाएगा। ऐसे में भारत, अमेरिका के डेटा टैरिफ के जवाब में AI डेटा के बदले सख्त लहजा अपना सकता है।
 बिना पासवर्ड लॉग-इन का फ्यूचर: Passkey टेक्नोलॉजी समझिए आसान भाषा में

बिना पासवर्ड लॉग-इन का फ्यूचर: Passkey टेक्नोलॉजी समझिए आसान भाषा में

 बिना पासवर्ड लॉग-इन का फ्यूचर: Passkey टेक्नोलॉजी समझिए आसान भाषा में



डिजिटल युग में पासवर्ड की जगह पासकी एक ज्यादा सुरक्षित विकल्प के रूप में उभरी है। यह दो डिजिटल चाबियों (एक सर्वर पर, एक डिवाइस पर) और बायोम ...और पढ़ें



बिना पासवर्ड लॉग-इन का फ्यूचर: Passkey टेक्नोलॉजी समझिए आसान भाषा में


आज के डिजिटल जमाने में हम अपने अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बदलती टेक्नोलॉजी और बढ़ते साइबर खतरों के दौर में अब एक ज्यादा सुरक्षित विकल्प भी आ गया है। जी हां, हम पासकी की बात कर रहे हैं। आजकल, जब आप लैपटॉप या फोन पर किसी ऐप या वेबसाइट में साइन-इन करते हैं, तो आपको अक्सर पासवर्ड के अलावा पासकी इस्तेमाल करने का ऑप्शन दिखाई देता है।


हालांकि, बहुत से लोगों को अभी भी नहीं पता कि यह क्या है और यह पासवर्ड से कैसे अलग है। असल में AI और एडवांस्ड हैकिंग टूल्स के जमाने में पासवर्ड को अब पूरी तरह से सुरक्षित नहीं माना जा सकता। पासवर्ड का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है और फिशिंग लिंक के जरिए डेटा लीक हो सकता है। इस समस्या से निपटने के लिए पासकी तेजी से पॉपुलर हो रही हैं। चलिए पहले जानें आखिर पासकी क्या है


Passkey क्या है और कैसे करता है काम?

पासकी को पासवर्ड का ज्यादा एडवांस्ड और सेफ वर्शन माना जाता है। ये फिजिकल चाबी की तरह ही काम करती हैं, लेकिन आपको कोई नंबर, शब्द या कॉम्बिनेशन याद रखने की जरूरत नहीं होती। पासकी असल में दो डिजिटल चाबियों पर बेस्ड होती है। एक चाबी वेबसाइट या ऐप के सर्वर पर सेफ रहती है, जबकि दूसरी आपके फोन या लैपटॉप पर स्टोर होती है। जब आप लॉग इन करते हैं, तो सिस्टम फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट या डिवाइस पिन के जरिए आपकी पहचान कन्फर्म करता है।


जब दोनों चाबियां मैच हो जाती हैं, तो लॉग-इन आसानी से पूरा हो जाता है। इस प्रोसेस को पब्लिक की क्रिप्टोग्राफी कहा जाता है। सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपकी प्राइवेट चाबी कभी भी इंटरनेट पर लीक नहीं हो सकती, जिससे इसे चुराना लगभग नामुमकिन हो जाता है।

दोनों में फर्क और क्या करें इस्तेमाल?

एक तरफ पासवर्ड यूजर और वेबसाइट दोनों को पता होते हैं, जिसका मतलब है कि अगर किसी भी तरफ से डेटा लीक होता है, तो आपका अकाउंट हैक हो सकता है। दूसरी तरफ पासकी में ऐसी कोई सीक्रेट जानकारी शामिल नहीं होती, जिससे उन्हें एक्सेस करना लगभग नामुमकिन हो जाता है। अभी सभी वेबसाइट और ऐप पासकी को सपोर्ट नहीं करते हैं, लेकिन जहां भी पासकी का ऑप्शन उपलब्ध है, आपको इसे जरूर इनेबल करना चाहिए। पेमेंट और सोशल मीडिया ऐप के लिए पासकी का इस्तेमाल करें। इससे आपके अकाउंट बहुत ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगे।
 PVC राशन कार्ड कैसे बनवाएं? फटते कागजी कार्ड से पाएं हमेशा के लिए छुटकारा!

PVC राशन कार्ड कैसे बनवाएं? फटते कागजी कार्ड से पाएं हमेशा के लिए छुटकारा!

 PVC राशन कार्ड कैसे बनवाएं? फटते कागजी कार्ड से पाएं हमेशा के लिए छुटकारा!



पुराने कागजी राशन कार्ड से छुटकारा पाने के लिए अब आप इसे डिजिटल या PVC कार्ड में बदल सकते हैं। 'मेरा राशन ऐप' के जरिए आप अपने मोबाइल पर ई-राशन कार्ड ड ...और पढ़ें




PVC राशन कार्ड कैसे बनवाएं? फटते कागजी कार्ड से पाएं हमेशा के लिए छुटकारा!



नजदीकी स्टूडियो से PVC कार्ड प्रिंट करवाएं।


 क्या आपका पुराना कागजी राशन कार्ड बार-बार खराब हो रहा है या बार-बार इस्तेमाल करने से फट गया है? तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। पुराने बुक-स्टाइल राशन कार्ड को अब आप PVC कार्ड में बदल सकते हैं। जी हां, आप उन्हें डिजिटल और PVC राशन कार्ड में बदल सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।


सरकार के मेरा राशन ऐप से, आप अपना राशन कार्ड अपने मोबाइल फोन पर डिजिटल रूप से रख सकते हैं और आप इसे प्लास्टिक (PVC) कार्ड के रूप में भी बनवा सकते हैं। मेरा राशन ऐप के जरिए आप अपने मोबाइल फोन पर अपने राशन कार्ड से जुड़ी लगभग सारी जानकारी ले सकते हैं। राशन कार्ड इस ऐप पर उपलब्ध है, जिसे आप आसानी से डाउनलोड और सेव कर सकते हैं या आप इसे PVC कार्ड के रूप में प्रिंट करवा सकते हैं, जिससे आपका राशन कार्ड खराब नहीं होगा।


ई-राशन कार्ड करें डाउनलोड

सबसे पहले आपको अपने फोन में मेरा राशन सरकारी ऐप इंस्टॉल करना होगा। ऐप इंस्टॉल करने के बाद लॉग इन करें और बेनिफिशियरी यूजर ऑप्शन चुनें। अब अपने राशन कार्ड से लिंक किया हुआ आधार नंबर डालें और कैप्चा भरें। इसके बाद, अपने मोबाइल नंबर पर मिले OTP का इस्तेमाल करके लॉग इन प्रोसेस पूरा करें। इसके बाद आपको स्क्रीन पर अपना डिजिटल राशन कार्ड दिखेगा।


एक तरफ परिवार के मुखिया की डिटेल्स दिखेंगी और दूसरी तरफ परिवार के बाकी सदस्यों की डिटेल्स दिखेंगी। इसी स्क्रीन पर आपको राशन कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन भी मिलेगा, जिसे टैप करके आप इसे PDF फाइल के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं।

PVC राशन कार्ड कैसे बनवाएं?

अभी सरकारी ऐप से आप सिर्फ डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन अगर आप इसे PVC कार्ड में बदलना चाहते हैं, तो आपको अपने नजदीकी फोटो स्टूडियो या ऐसी जगह जाना होगा जो PVC कार्ड प्रिंटिंग की सर्विस देता हो। वहां से आप डाउनलोड किए गए राशन कार्ड को प्लास्टिक कार्ड पर प्रिंट करवा सकते हैं।

Saturday, December 27, 2025

 WhatsApp में जल्द आ सकता है ये नया फीचर, चल रही है टेस्टिंग

WhatsApp में जल्द आ सकता है ये नया फीचर, चल रही है टेस्टिंग

 WhatsApp में जल्द आ सकता है ये नया फीचर, चल रही है टेस्टिंग



WhatsApp जल्द ही एडमिन के लिए लोगों को अपने चैनल में शामिल होने के लिए इनवाइट करना आसान बना सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा के स्वामित्व वाला ये ...और पढ़ें




WhatsApp iOS के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है।


 WhatsApp iOS के लिए कथित तौर पर एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो चैनल एडमिन को अपने ऑडियंस और एंगेजमेंट को बढ़ाने में मदद करेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक मेटा के इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म से जल्द ही एडमिन को अपने कॉन्टैक्ट्स के साथ सीधे इनवाइट लिंक शेयर करने की सुविधा मिल सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक ये फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है और TestFlight बीटा प्रोग्राम के जरिए कुछ iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडमिन एक बार में 64 यूजर्स को चैनल के बारे में नोटिफाई कर पाएंगे। कहा जा रहा है कि इनविटेशन में एक एक्शन बटन होगा जो चैनल का प्रीव्यू दिखाएगा।

WhatsApp iOS 25.37.10.74 के लिए बीटा में नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है

WhatsApp फीचर्स ट्रैकर WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एक नया फीचर डेवलप कर रहा है जो WhatsApp ग्रुप एडमिन को अपने कॉन्टैक्ट्स के साथ चैनल इनवाइट शेयर करने की सुविधा देगा। मिली जानकारी के मुताबिक ये फीचर iOS के लिए 25.37.10.74 बीटा वर्जन के साथ TestFlight बीटा प्रोग्राम के जरिए रोल आउट किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है और आने वाले दिनों में और डिवाइस तक पहुंचेगा।




WhatsApp iOS पर बीटा टेस्टर्स अब कथित तौर पर चैनल इन्फॉर्मेशन पेज से सीधे फॉलोअर्स को इनवाइट कर सकते हैं। एडमिन एक बार में 64 कॉन्टैक्ट्स तक चुन सकते हैं, और WhatsApp ऑटोमैटिकली एक इनविटेशन मैसेज जेनरेट करेगा, जिसमें चैनल का तुरंत प्रीव्यू और फॉलो करने के लिए एक बटन शामिल होगा।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp स्पैम डिटेक्शन से बचने के लिए एक टेम्पररी ब्रॉडकास्ट लिस्ट का इस्तेमाल करता है। इसलिए, जिन लोगों ने एडमिन का नंबर सेव किया है, उन्हें मैसेज मिलेगा। चैनल इनविटेशन फीचर सबसे पहले Android बीटा 2.26.1.8 अपडेट में पेश किया गया था।


इसके अलावा आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में WhatsApp स्टेटस अपडेट में ads को एक्सपांड किया है। साथ ही मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी क्विक एक्सेस के लिए रिएक्शन ट्रे में डिफॉल्ट इमोजी के सेट में नए इमोजी लाने पर भी काम कर रही है। कंपनी WhatsApp के मौजूदा लिंक्ड डिवाइस मेनू के अंदर पेरिफेरल्स लिस्ट पर भी काम कर रही है।
 क्या होता है VPN, कैसे करता है काम और लोग क्यों करते हैं इसे इस्तेमाल? समझें आसान भाषा में

क्या होता है VPN, कैसे करता है काम और लोग क्यों करते हैं इसे इस्तेमाल? समझें आसान भाषा में

 क्या होता है VPN, कैसे करता है काम और लोग क्यों करते हैं इसे इस्तेमाल? समझें आसान भाषा में



आपने कई बार VPN के बारे में सुना होगा। ज्यादा होगा तो ये आप जानते हैं कि इसे वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क कहा जाता है। लेकिन, क्या आप अच्छी तरह से जानते ह ...और पढ़ें




यहां समझें VPN के बारे में। Photo- Freepik.


 VPN (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो आपके डिवाइस और इंटरनेट के बीच एक सिक्योर और एन्क्रिप्टेड कनेक्शन बनाती है। किसी वेबसाइट या ऐप से सीधे कनेक्ट होने के बजाय, आपका इंटरनेट ट्रैफिक किसी दूसरी जगह पर मौजूद VPN सर्वर के जरिए रूट होता है। इससे आपका असली IP एड्रेस छिप जाता है और आपका डेटा आसानी से ट्रैक होने या इंटरसेप्ट होने से सुरक्षित रहता है।

VPN क्या है और ये कैसे काम करता है?

जब आप बिना VPN के इंटरनेट से कनेक्ट होते हैं, तो आपका डेटा आपके इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) के जरिए खुले तौर पर ट्रैवल करता है। VPN चालू होने पर, आपका डेटा पहले आपके डिवाइस पर एन्क्रिप्ट होता है, फिर एक सुरक्षित 'टनल' के जरिए VPN सर्वर पर भेजा जाता है। वहां से, ये उस वेबसाइट या सर्विस तक पहुंचता है जिसे आप एक्सेस कर रहे हैं। इस प्रोसेस की वजह से, आउटसाइडर्स आसानी से ये नहीं देख पाते कि आप ऑनलाइन क्या कर रहे हैं या आप असल में कहां हैं।



लोग VPN का इस्तेमाल क्यों करते हैं?

लोग कई प्रैक्टिकल वजहों से VPN का इस्तेमाल करते हैं:

प्राइवेसी प्रोटेक्शन
VPN आपके असली IP एड्रेस और ब्राउजिंग एक्टिविटी को ISPs, एडवरटाइजर और थर्ड पार्टी से छिपाता है। ये उन लोगों के लिए उपयोगी है जो ऑनलाइन प्राइवेसी को महत्व देते हैं।

पब्लिक Wi-Fi पर सुरक्षा
कैफे, एयरपोर्ट और होटलों में पब्लिक Wi-Fi नेटवर्क अक्सर असुरक्षित होते हैं। VPN आपके डेटा को एन्क्रिप्ट करता है, जिससे हैकिंग, डेटा चोरी या पासवर्ड लीक का खतरा कम हो जाता है।

रिस्ट्रिक्टेड कंटेंट को एक्सेस करना
कुछ वेबसाइट, ऐप या स्ट्रीमिंग सर्विस देश या क्षेत्र के हिसाब से रिस्ट्रिक्टेड होती हैं। VPN यूजर्स को दूसरे देशों के सर्वर के जरिए कनेक्ट होने की अनुमति देता है, जिससे ऐसा लगता है कि वे उस लोकेशन से ब्राउज कर रहे हैं।


ट्रैकिंग और थ्रॉटलिंग से बचना
कुछ मामलों में, ISPs स्ट्रीमिंग या डाउनलोडिंग जैसी कुछ एक्टिविटी के लिए इंटरनेट स्पीड कम कर देते हैं। VPN इस्तेमाल किए जा रहे ट्रैफिक के टाइप को हाइड कर इसे कम करने में मदद कर सकता है।


रिमोट वर्क और बिजनेस यूज
कंपनियां कर्मचारियों को घर से काम करते समय या यात्रा करते समय इंटरनल सिस्टम और फाइल्स को सिक्योर तरीके से एक्सेस करने की अनुमति देने के लिए VPN का इस्तेमाल करती हैं।
VPN का इस्तेमाल कैसे करें?VPN का इस्तेमाल करना आम तौर पर आसान है:
एक भरोसेमंद VPN सर्विस चुनें और एक अकाउंट बनाएं। (ग्लोबली NordVPN, ExpressVPN और Surfshark जैसी VPN सर्विसेज काफी पॉपुलर हैं)
अपने डिवाइस (मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट) पर VPN ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
ऐप ओपन करें और अपने अकाउंट डिटेल्स का इस्तेमाल करके साइन इन करें।
उपलब्ध लिस्ट में से एक सर्वर लोकेशन सेलेक्ट करें।
'Connect' पर क्लिक करें। कनेक्ट होने के बाद, आपका इंटरनेट ट्रैफिक प्रोटेक्ट हो जाता है।
जब आपको इसकी जरूरत न हो, तो आप ऐप से VPN को डिस्कनेक्ट कर सकते हैं।

यानी कुलमिलाकर VPN ऑनलाइन प्राइवेसी, सिक्योरिटी और फ्रीडम को इंप्रूव करने के लिए एक पावरफुल टूल है। ये खासकर पब्लिक नेटवर्क पर, ग्लोबल कंटेंट एक्सेस करने और तेजी से कनेक्ट होती डिजिटल दुनिया में पर्सनल डेटा को प्रोटेक्ट करने के लिए बहुत उपयोगी है।
चाहिए लंबा चलने वाला फोन, ये हैं 7000mAh की बड़ी बैटरी वाले हैंडसेट्स; कीमत 15 हजार से कम

चाहिए लंबा चलने वाला फोन, ये हैं 7000mAh की बड़ी बैटरी वाले हैंडसेट्स; कीमत 15 हजार से कम

 चाहिए लंबा चलने वाला फोन, ये हैं 7000mAh की बड़ी बैटरी वाले हैंडसेट्स; कीमत 15 हजार से कम



काफी सारे लोग ऐसे होते हैं जो अक्सर बाहर ड्यूटी करते हैं। उन्हें बड़ी बैटरी वाले फोन की जरूरत होती है। अगर आप भी उनमें से एक हैं। तो हम यहां आपको 15 ह ...और पढ़ें




15 हजार से कम में 7,000mAh बैटरी के साथ आने वाले फोन्स।

 आजकल फोन के फीचर्स और उससे लोगों का यूज इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लगभग हर वक्त लोग फोन हाथ में लिए हुए रहते हैं। ऐसे में बैटरी भी तेजी से खत्म होती है। लोगों की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए आजकल स्मार्टफोन कंपनियों भी फोन में बड़ी बैटरी ऑफर करती है। सिलिकॉन कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी के जरिए अब स्लिम फोन में भी बड़ी बैटरी देना संभव हो गया है। अगर आप ऐसे शख्स हैं जो बड़ी बैटरी वाले फोन की तलाश में हैं। तो हम यहां आपको 7,000mAh की बैटरी वाले ऐसे फोन्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं तो 15 हजार से कम कीमत में आते हैं।

Realme Narzo 90x 5G

फिलहाल फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन का 6GB रैम और 128GB वेरिएंट 13,863 रुपये में मिल रहा है। ये स्मार्टफोन 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.80-इंच (720 x 1,570 पिक्सल) LCD डिस्प्ले, 6nm MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 50-मेगापिक्सल Sony IMX852 मेन कैमरा और 7,000mAh की बैटरी के साथ आता है। साथ ही यहां 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।




Motorola G57 Power 5G

Flipkart से इस स्मार्टफोन के 8GB रैम र 128GB स्टोरेज वेरिएंट को अभी 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये फोन Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर, 6.72-इंच फुल HD+ डिस्प्ले , 50MP + 8MP रियर कैमरा सेटअप और 7000mAh की बैटरी के साथ आता है। साथ ही यहां TurboPower 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

POCO M7 Plus 5G

फिलहाल अमेजन से इस स्मार्टफोन के 6GB और 128GB वेरिएंट को 13,399 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये स्मार्टफोन Snapdragon 6s Gen 3 5G प्रोसेसर, 6.9-इंच डिस्प्ले, 50MP AI डुअल कैमरा और 7000mAh की बैटरी के साथ आता है। साथ ही इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Friday, December 26, 2025

 Google कर रहा बड़ा बदलाव, Gmail यूजर्स अकाउंट एक्सेस खोए बिना बदल सकेंगे अपना ई-मेल एड्रेस

Google कर रहा बड़ा बदलाव, Gmail यूजर्स अकाउंट एक्सेस खोए बिना बदल सकेंगे अपना ई-मेल एड्रेस

 Google कर रहा बड़ा बदलाव, Gmail यूजर्स अकाउंट एक्सेस खोए बिना बदल सकेंगे अपना ई-मेल एड्रेस



Google सपोर्ट पेज पर कंपनी ने कहा है कि वो यूजर्स के लिए एक नया ऑप्शन रोलआउट कर रहा है। इससे यूजर्स @gmail.com पर खत्म होने वाले ई-मेल एड्रेस को भी बद ...और पढ़ें



Google एक बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है।


 ऐसा लग रहा है कि Google एक बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है जिससे लाखों यूजर्स पर असर पड़ेगा, लेकिन अच्छे तरीके से। माउंटेन व्यू-बेस्ड टेक दिग्गज ने अपना सपोर्ट पेज अपडेट किया है, जिसमें बताया गया है कि यूजर्स अब अपने अकाउंट का एक्सेस खोए बिना अपना Gmail एड्रेस बदल पाएंगे। ईमेल एड्रेस का पहला हिस्सा, @gmail.com से पहले वाला, यूजर बदल सकेंगे और उनका Google अकाउंट वैसा ही रहेगा, जिसमें कॉन्टैक्ट्स, ड्राइव फाइल्स, ईमेल और फोटो शामिल हैं।

Gmail एड्रेस बदला जा सकेगा

अब तक, Google यूजर्स को अपने ईमेल एड्रेस बदलने की अनुमति देता था, लेकिन तभी जब वे किसी थर्ड-पार्टी ईमेल का इस्तेमाल कर रहे हों। अगर ये @gmail.com पर खत्म होता था, तो उनके पास पुराना एड्रेस डिलीट करके नया Gmail एड्रेस बनाने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं था। हालांकि, अब ये बदलने वाला है। 9to5Google की रिपोर्ट के मुताबिक इसे धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है।


कंपनी ने यूजर्स को आने वाले बदलाव के बारे में बताने के लिए अपना सपोर्ट पेज अपडेट किया है, जिसमें वे एक नया Gmail एड्रेस चुन पाएंगे। इस फंक्शन को धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा और इसे Google अकाउंट सेटिंग्स में पाया जा सकेगा।


पेज पर गूगल ने लिखा है, 'अगर आप चाहें, तो आप अपने Google अकाउंट का ईमेल एड्रेस जो gmail.com पर खत्म होता है, उसे बदलकर एक नया ईमेल एड्रेस रख सकते हैं जो gmail.com पर खत्म होता हो।'



जैसे ही एक बार जब यूजर नया Gmail एड्रेस चुन लेंगे, तो उनका मौजूदा एड्रेस एक एलियास के तौर पर काम करेगा। कंपनी के मुताबिक, सभी कॉन्टैक्ट्स, ड्राइव फाइल्स, ईमेल, फोटो, परचेज और सब्सक्रिप्शन वैसे ही रहेंगे। पुराना ईमेल एड्रेस काम करता रहेगा और उस पर भेजे गए ईमेल अभी भी इनबॉक्स में आएंगे। यूजर्स अपने पुराने या नए Gmail एड्रेस में से किसी एक का इस्तेमाल करके साइन इन कर सकेंगे।


Gmail, Drive, YouTube और Maps जैसी सर्विसेज के लिए मौजूदा साइन-इन एक्सेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सपोर्ट पेज में कई जरूरी डिटेल्स बताई गई हैं कि उपलब्ध होने पर एड्रेस बदलने का प्रोसेस कैसे काम करेगा।

सबसे पहले, यूजर्स हर 12 महीने में एक बार अपना Gmail एड्रेस बदल सकेंगे। इसे कुल तीन बार बदला जा सकेगा, जिसका मतलब है कि हर अकाउंट के लिए चार ईमेल एड्रेस। Google का कहना है कि पुराना Gmail एड्रेस कोई और नहीं ले सकेगा और वह मौजूदा अकाउंट से जुड़ा रहेगा।


कंपनी ने आगे बताया कि नए Gmail एड्रेस पर स्विच करने से Google की सर्विसेज और फीचर्स का इस्तेमाल करने में दिक्कतें आ सकती हैं। जो लोग Chromebooks, Google Convenience के साथ साइन इन और Remote Desktop का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें कुछ एक्स्ट्रा स्टेप्स फॉलो करने होंगे।


गूगल ने उन्हें अपने डेटा का बैकअप लेने और ऐप सेटिंग्स के रीसेट होने की संभावना के बारे में सावधान रहने की भी सलाह दी है। कंपनी ने आगे कहा, 'ये बिल्कुल नए डिवाइस में साइन इन करने जैसा है।'
 टेलीग्राम फाउंडर का बड़ा एलान: DNA साबित करो, अरबों की दौलत पाओ!

टेलीग्राम फाउंडर का बड़ा एलान: DNA साबित करो, अरबों की दौलत पाओ!

 टेलीग्राम फाउंडर का बड़ा एलान: DNA साबित करो, अरबों की दौलत पाओ!



टेलीग्राम के फाउंडर पावेल ड्यूरोव ने अपनी संपत्ति के उत्तराधिकार और स्पर्म डोनेशन को लेकर एक अनोखी घोषणा की है। 100 से ज्यादा बच्चों के जैविक पिता ड्य ...और पढ़ें

पावेल ड्यूरोव Telegram के फाउंडर हैं।


 मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के अरबपति फाउंडर पावेल ड्यूरोव ने उन महिलाओं के लिए IVF ट्रीटमेंट का खर्च उठाने की पेशकश की है जो उनके डोनेट किए गए स्पर्म का इस्तेमाल करना चाहती हैं और वादा किया है कि उनके बच्चों को उनकी 17 बिलियन डॉलर की संपत्ति में बराबर हिस्सा मिलेगा, बशर्ते वे उनसे अपना DNA कनेक्शन साबित कर सकें। ये जानकारी वॉल स्ट्रीट जर्नल के हवाले से मिली है। 41 साल के रूसी मूल के टेक एंटरप्रेन्योर ने जुलाई 2024 में खुलासा किया कि उन्होंने स्पर्म डोनेशन के जरिए कम से कम 12 देशों में 100 से ज्यादा बायोलॉजिकल बच्चों को जन्म दिया है। ड्यूरोव ने 2010 के आसपास स्पर्म डोनेट करना शुरू किया था, शुरू में एक दोस्त को बच्चा पैदा करने में मदद करने के लिए, जिसके बाद उन्होंने मॉस्को के AltraVita फर्टिलिटी क्लिनिक में गुमनाम डोनेशन देना शुरू कर दिया।


रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 की गर्मियों में, क्लिनिक ने एक असामान्य मार्केटिंग कैंपेन शुरू किया, जिसमें ड्यूरोव के 'बायोमटेरियल' को 'हाई जेनेटिक कम्पैटिबिलिटी' वाला बताया गया और 37 साल से कम उम्र की महिलाओं के लिए मुफ्त IVF की पेशकश की गई। क्लिनिक के एक पूर्व डॉक्टर ने WSJ को बताया कि कानूनी जटिलताओं से बचने के लिए पार्टिसिपेंट्स का अविवाहित होना जरूरी था और बताया कि इच्छुक महिलाएं 'पढ़ी-लिखी और बहुत स्वस्थ' थीं। क्लिनिक की वेबसाइट पर ड्यूरोव की फोटो के साथ टेलीग्राम लोगो वाला एक बैनर लगा था, जो उनके 'बहुत ज्यादा डिमांड वाले' स्पर्म को प्रमोट कर रहा था।






DNA-वेरिफाइड प्लान के तहत 100 से ज्यादा बच्चों को अरबों की संपत्ति मिलने की उम्मीद

ड्यूरोव ने एक फ्रेंच मैगजीन इंटरव्यू के दौरान घोषणा की कि उनके सभी बायोलॉजिकल बच्चों को विरासत में बराबर हिस्सा मिलेगा।

उन्होंने अक्टूबर 2024 में लेक्स फ्रिडमैन पॉडकास्ट पर समझाया, 'जब तक वे मेरे साथ अपना शेयर्ड DNA साबित कर सकते हैं, शायद आज से 30 साल बाद, मेरे जाने के बाद उन्हें मेरी संपत्ति में हिस्सा पाने का अधिकार होगा।'


फोर्ब्स ने उनकी नेट वर्थ 17 बिलियन डॉलर बताई, हालांकि इसका बड़ा हिस्सा टेलीग्राम से जुड़ा था, जिसे वह एक नॉन-प्रॉफिट फाउंडेशन को देने की योजना बना रहे थे। उनके पास 2013 में खरीदे गए बिटकॉइन की एक अज्ञात राशि भी थी। ड्यूरोव के मुताबिक, विरासत की घोषणा के बाद खुद को उनका बच्चा बताने वाले लोगों के मैसेज की बाढ़ आ गई, जिन्होंने कहा कि वह अपना DNA ओपन-सोर्स करने की योजना बना रहे हैं ताकि बायोलॉजिकल बच्चे एक-दूसरे को ढूंढ सकें।

अरबपति का कहना है कि वैश्विक स्पर्म की कमी ने उन्हें डोनेट करने के लिए इंस्पार्य किया

ड्यूरोव ने अपने स्पर्म डोनेशन को दुनिया भर में पुरुषों के बांझपन और घटते स्पर्म काउंट की समस्या को हल करने के रूप में पेश किया। उन्होंने 2024 में टेलीग्राम पर लिखा, 'हेल्दी स्पर्म की कमी दुनिया भर में एक गंभीर समस्या बनती जा रही है और मुझे गर्व है कि मैंने इसे कम करने में अपना योगदान दिया।'
 रोलेबल लैपटॉप से लेकर पतले iPhone तक, इस साल देखने को मिले ये यूनिक गैजेट्स

रोलेबल लैपटॉप से लेकर पतले iPhone तक, इस साल देखने को मिले ये यूनिक गैजेट्स

 रोलेबल लैपटॉप से लेकर पतले iPhone तक, इस साल देखने को मिले ये यूनिक गैजेट्स



साल 2025 में कई नई टेक्नोलॉजी देखने को मिली। इस साल लॉन्च हुए गैजेट्स सिर्फ हार्डवेयर अपग्रेड तक सीमित नहीं रहे बल्कि उन्होंने डिजाइन, आर्टिफिशियल इंट ...और पढ़ें




ये हैं इस साल के सबसे चर्चित और अनूठे गैजेट्स।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वर्ष 2025 टेक्नोलॉजी की दुनिया के लिए एक क्रांतिकारी साल बनकर उभरा। इस साल लांच हुए गैजेट्स सिर्फ हार्डवेयर अपग्रेड तक सीमित नहीं रहे बल्कि उन्होंने डिजाइन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पोर्टेबिलिटी और यूजर एक्सपीरियंस को पूरी तरह नया रूप दे दिया। स्मार्टफोन अब पहले से ज्यादा पतले और हल्के हो चुके हैं, लैपटाप्स की स्क्रीन जरूरत के हिसाब से बढ़ने लगी है और विवरेबल डिवाइसेज इंसान की सेहत, नींद और रोजमर्रा की आदतों को पहले से कहीं बेहतर तरीके से समझने लगे हैं। वर्ष 2025 के ये यूनिक गैजेट्स साफ संकेत देते हैं कि आने वाला समय पूरी तरह स्मार्ट एआइ-द्विवन और यूजर सेंट्रिक होने वाला है। आइए जानते हैं इस साल क्या नए गैजेट्स देखने को मिले।


Samsung Galaxy S25 Edge: इसमें 6.7 इंच का क्वाड एचडी एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 120 हट्र्ज रिफ्रेश रेट, गोरिल्ला ग्लास सेरेमिक 2 प्रोटेक्शन दी गई है। 5.8 एमएम स्लिम बाड़ी में इस लेवल का प्रीमियम डिस्प्ले इसे खास बनाता है। फोन में स्नैपडेगन चिपसेट दिया गया है, जिसे कंपनी ने खासतौर पर अप्टिमाइज किया है। यह प्रोसेसर हई एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग को बेहद स्मूद बनाता है। इसमें 200 एमपी का प्राइमरी कैमरा है, जो लो लाइट में भी बढ़िया फोटो खींचता है। साथ ही 12 एमपी का अल्ट्रावाइड लेंस व 12 एमपी का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 3,900 एमएएच की बैटरी दी गई है।


ट्राइफोल्ड स्मार्टफोनः टेक्नोलाजी ने फोल्डेबल सेगमेंट को नई दिशा दे दी। सैमसंग ने अपना पहला ट्राइफोल्ड पेश किया है, जिसमें 10 इंच का मेन डिस्प्ले और 6.5 इंच की कवर स्क्रीन दी गई है। यह स्नैपद्वैगन 8 एलिट प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 200 एमपी का प्राइमरी कैमरा, 12 एमपी अल्ट्रावाइड और 10 एमपी टेलीसेटी कैमरा है। वहीं कचर और मेन डिस्प्ले दोनों पर 10 एमपी का सेल्फी कैमरा मिलता है।




ROG Xbox Ally: गेमिंग सेगमेंट में आरओजी एक्सबक्स एली एक बड़ा नाम बनकर उभरा है। यह हैंडहेल्ड डिवाइस है, जो पीसी और कंसोल गेमिंग दोनों का अनुभव देता है। इसमें AMD Ryzen Z2 A प्रोसेसर, 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज दी गई है। यह विंडोज 11 पर चलता है और एक्सबाक्स गेम पास, स्टीम और एपिक गेम्स जैसे प्लेटफार्म्स को सपोर्ट करता है। डिवाइस में 7 इंच की फुल एचडी टच डिस्प्ले दी गई है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, एएमडी फ्रीसिंक और 500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है।




रोलेबल लैपटॉप: Lenovo ThinkBook Plus Gen 6 रोलेबल दुनिया का पहला लैपटाप है, जिसमें 14 इंच की ओएलइडी स्क्रीन बटन दबाते ही 16.7 इंच तक रोल होकर बढ़ जाती है। इस लैपटॉप में इंटेल कोर अल्ट्रा 7 258 वी प्रोसेसर, 32 जीबी रैम, 1 टीबी एसएसडी और इंटेल एआइ बूस्ट एनपीयू दिया गया है। यह वाइ-फाइ 7. थंडरबोल्ड 4. फिगरप्रिंट और फेस अनलाक जैसे फीचर्स के साथ आता है। यह लैपटाप खासतौर पर ऑफिस वर्क, कोडिंग और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किया गया है।




मिरुमी रोबोट: मिरुमी एक छोटा सा क्लिप-ऑन रोबोट है, जिसे बैग, जैकेट या कपड़ों पर लगाया जा सकता है। यह आसपास की मूवमेंट और वातावरण को महसूस करके छोटे-छोटे एक्सप्रेशन और मूवमेंट्स देता है। इसका मकसद यूजर को एक तरह का इमोशनल और कम्पैनियन अनुभव देना है।


AI स्मार्ट ग्लासेजः ये इस साल के सबसे फ्यूचरिस्टिक वियरेबल गैजेट्स में शामिल हैं। इनमें इन बिल्ट कैमरा, माइक्रोफोन व एआइ प्रोसेसर दिया गया है। इससे यूजर रियल टाइम ऑब्जेक्ट की पहचान, कॉलिंग, म्यूजिक कंट्रोल आदि फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।


iPhone Air: एपल का आइफोन एयर वर्ष 2025 का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला स्मार्टफोन माना जा रहा है। यह अब तक का सबसे पतला और हल्का आइफोन है, जिसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो प्रीमियम लुक के साथ आसान हैंडलिंग चाहते है। फोन का टाइटेनियम फ्रेम इसे मजबूती के साथ-साथ बेहद हल्का और आरामदायक बनाता है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.5 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलइडी डिस्प्ले दी गई है। परफार्मेस के लिए इसमें नया A19 Pro चिपसेट है। कैमरा सेक्शन में फोन में 48MP का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, वहीं फंट में 18MP का कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकार्डिंग को सपोर्ट करता है। फोन में 3,149 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो हल्के या मध्यम इस्तेमाल में एक दिन तक चल सकती है।


मेटा न्यूरल बैंडः यह कलाई से निकलने वाले न्यूरल सिग्नलस को पढ़कर डिवाइस कंट्रोल करता है। हाथों के जेस्चर से कंप्यूटर और स्मार्ट डिवाइस को ऑपरेट किया जा सकता है। यह टेक्नोलॉजी फ्यूचर ह्यूमन कंप्यूटर इंटरैक्शन हेतु डिजाइन हुई है, जहां स्क्रीन छूने की जरूरत नहीं।


Roborock Saros Z70 वैक्यूम क्लीनर: इसमें मूवमेंट वाला फोल्डेबल आर्म है, जो मोजे, तौलिया जैसे छोटे सामान को हटा सकता है। यह एआइ मैपिंग, लिडर नेविगेशन व ऐप कंट्रोल के साथ आता है, जिससे सफाई और भी ज्यादा स्मार्ट और एफिशिएंट हो जाती है।

Wednesday, December 24, 2025

 Google की इमरजेंसी लोकेशन सर्विस भारत में लॉन्च, मुश्किल समय में ऐसे मिलेगी मदद

Google की इमरजेंसी लोकेशन सर्विस भारत में लॉन्च, मुश्किल समय में ऐसे मिलेगी मदद

 Google की इमरजेंसी लोकेशन सर्विस भारत में लॉन्च, मुश्किल समय में ऐसे मिलेगी मदद



Google ने भारत में ऑफिशियली अपनी इमरजेंसी लोकेशन सर्विस (ELS) लॉन्च कर दी है, जिससे लाखों Android यूजर्स को मुश्किल समय में एक जरूरी टूल मिलेगा। ये बि ...और पढ़ें



Google की इमरजेंसी लोकेशन सर्विस भारत में लॉन्च हुई है।

Google ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने भारत में कम्पैटिबल Android डिवाइस के लिए अपनी इमरजेंसी लोकेशन सर्विस (ELS) लॉन्च कर दी है। इसका मतलब है कि इमरजेंसी का सामना कर रहे यूजर्स पुलिस, हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स और फायरफाइटर्स सहित इमरजेंसी सर्विस प्रोवाइडर्स को कॉल या टेक्स्ट कर सकते हैं और ELS शुरू होते ही उनकी 'सटीक लोकेशन' शेयर कर देगा। उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है जिसने Android डिवाइस के लिए ELS को चालू किया है। ये फीचर पहले Android 6 और नए वर्जन वाले डिवाइस के लिए रोल आउट किया गया था। हालांकि, ELS को एक्टिवेट करने के लिए किसी राज्य के अधिकारियों को इसे अपनी सेवाओं के साथ इंटीग्रेट करना होता है।

Google की ELS सर्विस कैसे काम करती है?

सर्च जायंट ने कहा कि उसने भारत में Android स्मार्टफोन पर अपना ELS फीचर एक्टिवेट कर दिया है और ये बिल्ट-इन इमरजेंसी सर्विस Android यूजर्स को पुलिस, मेडिकल स्टाफ और फायरफाइटर्स जैसे इमरजेंसी सर्विस प्रोवाइडर्स से मदद पाने के लिए कॉल या SMS के जरिए अपनी लोकेशन भेजने में मदद करेगी। Google ने कहा कि Android पर ELS यूजर की सटीक लोकेशन का पता लगाने के लिए डिवाइस के GPS, Wi-Fi और सेलुलर नेटवर्क से डेटा इकट्ठा करता है और दावा करता है कि ये किसी व्यक्ति की लोकेशन का पता 50m तक की एक्यूरेसी के साथ लगा सकता है।


हालांकि, ELS फीचर के लिए लोकल वायरलेस और इमरजेंसी इंफ्रास्ट्रक्चर ऑपरेटर्स को इसके लिए सपोर्ट एक्टिवेट करना होता है। भारत में, उत्तर प्रदेश ऐसा करने वाला पहला राज्य बन गया है, जिसने Android डिवाइस के लिए इस सर्विस को 'पूरी तरह से' चालू कर दिया है। राज्य पुलिस ने पर्ट टेलीकॉम सॉल्यूशन्स के साथ मिलकर इमरजेंसी नंबर 112 के साथ ELS सपोर्ट को इंटीग्रेट किया है। ये एक मुफ्त सर्विस है जो केवल तभी यूजर की लोकेशन ट्रैक करती है जब Android फोन से 112 डायल किया जाता है।




इसके अलावा, टेक दिग्गज ने कहा कि ELS फंक्शनैलिटी को Android 6.0 और बाद के वर्जन वाले सभी कम्पैटिबल डिवाइस के लिए रोल आउट किया गया था। कंपनी का दावा है कि अब तक, Android में ELS ने 20 मिलियन से ज्यादा कॉल और SMS मैसेज में मदद की है, भले ही कॉल का जवाब मिलने के कुछ सेकंड बाद ही कॉल कट जाए। ELS Google के मशीन लर्निंग-बेस्ड Android फ्यूज्ड लोकेशन प्रोवाइडर द्वारा संचालित है।


Google ये भी कहता है कि ये फीचर केवल इमरजेंसी सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए उपलब्ध है और ELS कभी भी सटीक लोकेशन डेटा कंपनी के साथ इकट्ठा या शेयर नहीं करता है। इसलिए, लोकेशन डेटा सीधे संबंधित अधिकारियों को भेजा जाता है।


बता दें Google ने हाल ही में Android डिवाइस के लिए इमरजेंसी लाइव वीडियो फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स इमरजेंसी के दौरान कॉल या SMS करते समय रेस्पॉन्डर के साथ अपना कैमरा फीड शेयर कर सकते हैं। हालांकि, इमरजेंसी सर्विस प्रोवाइडर को इसका एक्सेस पाने के लिए यूजर से रिक्वेस्ट करनी होगी। जैसे ही रिस्पॉन्डर अपनी तरफ से वीडियो के लिए रिक्वेस्ट करता है, स्क्रीन पर एक प्रॉम्प्ट दिखाई देता है। एक सिंगल टैप से, यूजर इसे एक्सेप्ट करके विज़ुअल फीड दे सकता है।
 iPhone में कुकीज और कैश कैसे करें क्लियर? बहुत कम लोग जानते हैं ये सीक्रेट ट्रिक

iPhone में कुकीज और कैश कैसे करें क्लियर? बहुत कम लोग जानते हैं ये सीक्रेट ट्रिक

 iPhone में कुकीज और कैश कैसे करें क्लियर? बहुत कम लोग जानते हैं ये सीक्रेट ट्रिक



अपने iPhone को स्मूथ और फास्ट बनाने के लिए, समय-समय पर डिवाइस के कैश और कुकीज को क्लियर करना जरूरी है। ज्यादातर लोग ब्राउजर हिस्ट्री डिलीट कर देते हैं ...और पढ़ें




iPhone में कुकीज और कैश कैसे करें क्लियर? बहुत कम लोग जानते हैं ये सीक्रेट ट्रिक

 अगर आप अपने आईफोन को स्मूथ और फास्ट बनाना चाहते हैं तो इसके लिए समय-समय पर डिवाइस के कैश और कुकीज को क्लियर करना काफी ज्यादा जरूरी है। ज्यादातर लोग ब्राउजर हिस्ट्री तो सेटिंग में जाकर डिलीट कर देते हैं, लेकिन iPhone सिस्टम कैश को क्लियर करने वाली एक खास ट्रिक के बारे में लोगों को पता ही नहीं है। यह ट्रिक न सिर्फ आपके iPhone की स्पीड बढ़ा सकती है, बल्कि छोटी-मोटी ऐप ग्लिच और लैगिंग को भी फटाफट फिक्स कर देती है। चलिए पहले जानते हैं क्या है ये सीक्रेट ट्रिक...

क्या है ये सीक्रेट ट्रिक?

दरअसल iPhone में कैश क्लियर करने के लिए एक सिंपल बटन ट्रिक है, जो सिस्टम को रीफ्रेश कर सकती है। यह फीचर Apple द्वारा दिया गया है, लेकिन कंपनी इसे कहीं भी हाईलाइट नहीं करती। यही वजह है कि ज्यादातर लोगों को इस फीचर की जानकारी ही नहीं है।


कैसे करें iPhone में सिस्टम कैश क्लियर?इसके लिए सबसे पहले Volume Up बटन को एक बार प्रेस करें।
तुरंत ही फिर Volume Down बटन को एक बार प्रेस करें।
इसके बाद अब Power Button (Side Button) को लंबे टाइम तक दबाकर रखें।
बटन को तब तक दबाए रखें, जब तक स्क्रीन पर Apple Logo दिखाई न दे।
अब जैसे ही आपको स्क्रीन पर Apple Logo दिखाई दे तो Power Button को छोड़ दें।
इतना करते ही फोन का सिस्टम कैश ऑटोमैटिकली क्लियर हो जाएगा।
आपका iPhone रीफ्रेश होकर दोबारा स्टार्ट हो जाएगा।
इस ट्रिक के कई फायदे

इस ट्रिक के कई फायदे हैं जैसे फोन की स्पीड बढ़ जाती है और फ्रीज या लैग की समस्या कम हो जाती है। साथ ही इस ट्रिक से कई ऐप्स के क्रैश होने की दिक्कत दूर हो जाती है। इसके अलावा इस ट्रिक से बैकग्राउंड सिस्टम कैश ऑटो क्लीन हो जाता है। इस प्रोसेस में आपके फोन का सारा डेटा भी सेफ रहेगा यानी फोटो, वीडियो, ऐप या डेटा डिलीट नहीं होगा।