Showing posts with label Rajasthan. Show all posts
Showing posts with label Rajasthan. Show all posts

Tuesday, August 29, 2017

उद्घाटन से पहले BJP सांसद करेंगे हवन, ताकि हादसे में मारे गए 48 लोगों की आत्माओं को दूर रख सके

उद्घाटन से पहले BJP सांसद करेंगे हवन, ताकि हादसे में मारे गए 48 लोगों की आत्माओं को दूर रख सके

उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजस्थान दौरे पर है। प्रधानमंत्री यहां पर कई प्रोजेक्ट्स का उदघाटन करेंगे। यहां कोटा के चंबल नदी पर बने हैंगिंग ब्रिज का उद्घाटन उदयपुर में प्रधानमंत्री करेंगे जिसे बड़े से स्क्रीन पर कोटा में लोग देखेंगे। प्रधानमंत्री करीब 15,000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स की शुरूआत करेंगे। उद्घाटन के अलावा मोदी यहां पर रैली को भी संबोधित करेंगे। खास बात यह है कि इस पुल के उद्घाटन के वक्त भाजपा के ही एक सांसद मृत आत्माओं की शांति के हवन भी करेंगे। ताकि पुल को बूरी आत्माओं से बचाया जा सके। आपको बता दें कि 2009 में यह ब्रिज इंजीनियरों की लापरवाही से गिर गया और 48 लोगों की मौत इसके मलबे के नीचे दबने से हो गई। इसके बाद दोबारा इस ब्रिज बनाने का काम 2014 में शुरू हुआ। इस ब्रिज का ट्रायल करते हुए कोटा के सांसद ओम बिड़ला ने कहा कि ये हैंगिंग ब्रिज पूर्वी और पश्चिमी भारत के सात राज्यों के राजमार्ग को जोड़ेंगें। ब्रिज के उद्घाटन के बाद कोटा शहर से गुजरने वाले सभी वाहन इस हैंगिंग ब्रिज के गुजरेगें जिससे हादसों में भी कमी आएगी। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बटन दबाकर इसका उद्घाटन करेंगे तो दूसरी तरफ, कोटा के सांसद ओम बिड़ला यहां हवन-अनुष्ठान करेंगे ताकि पुल बनाते वक्त हादसे में जो 48 लोग मरे हैं, उसके प्रभाव को दूर किया जा सके।

काफी खास है पुल
बिना किसी पिलर का 1.4 किमी लंबाई यह हैंगिंग ब्रिज पिछले नौ साल से बन रहा अपनी तरह का पहला ब्रिज है जिसे बनाने में आठ देशों के इंजीनियरों की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। वैसे देश का यह तीसरा हैंगिंग ब्रिज है। चंबल नदी का यह झूलता हुआ ब्रिज 277 करोड़ की लागत से बना है।

दरअसल, चंबल में बड़ी संख्या में घड़ियाल और मगरमच्छ हैं और यह इलाका क्रोकोडाइल सेंचुरी के नाम से जाना जाता है। इसलिए एनवायरमेंट मिनिस्ट्री से इस ब्रिज के लिए क्लीयरेंस नहीं मिल रहा था। इसके बाद केंद्र की यूपीए सरकार ने कोरिया और जापान की मदद से बिना पिलर का ब्रिज बनाने का फैसला किया और 2008 में काम शुरू हुआ।


Sunday, August 20, 2017

Live In रिलेशनशिप सामाजिक आतंकवाद है: प्रकाश टाटिया, HRD Rajsthan

Live In रिलेशनशिप सामाजिक आतंकवाद है: प्रकाश टाटिया, HRD Rajsthan

जयपुर। राजस्थान मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष प्रकाश टाटिया ने लिव-इन रिलेशनशिप को सामाजिक आतंकवाद करार दिया है। झारखंड हाई कोर्ट के रिटायर्ड चीफ जस्टिस और राजस्थान हा
ई कोर्ट के पूर्व जज ने कहा, यह कैसी आजादी है जिसमें समाज को बिना बताए किसी के साथ रहा जाता है। इससे समाज कलंकित होता है।

उन्होंने कहा कि लिव-इन रिलेशन पर पाबंदी लगनी चाहिए। इसके लिए कानून की जरूरत है जैसे शादी के लिए रजिस्ट्रेशन को जरूरी किया गया है। दो लोग साथ रहकर समाज की प्रतिष्ठा को दांव पर नहीं लगा सकते, शादी की तरह ही लिव-इन के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि 50 साल की महिला को कैंसर होने के बाद उसका पार्टनर छोड़कर चला गया। फिर महिला ने एचआरसी से मदद मांगी।

इससे पहले राजस्थान की राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा भी कुछ इसी तरह का बयान दे चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि वह लिव-इन रिलेशनशिप के खिलाफ कैंपेन चलाएंगी क्योंकि यह हमारी संस्कृति के खिलाफ है। सुमन शर्मा ने कहा था, ऐसे रिश्ते खत्म होने पर सबसे ज्यादा महिलाओं को सहना पड़ता है। ऐसी महिलाओं की मदद करने का भी कोई प्रावधान नहीं है क्योंकि यह हमारी संस्कृति के खिलाफ है।

Friday, August 11, 2017

रामदेवरा जा रहे इन्दौर के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

रामदेवरा जा रहे इन्दौर के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

इंदौर। राजस्थान के जोधपुर के पास इंदौर स्कीम नंबर 71 के रहने वाले एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। घटना करीब 2 बजे रात की बताई जा रही है।मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल है।