Showing posts with label Entertainment. Show all posts
Showing posts with label Entertainment. Show all posts

Wednesday, December 31, 2025

 18000 करोड़ कमाकर इस फिल्म ने रचा इतिहास, Chhava और Dhurandhar को धूल चटाकर बनी 2025 की सबसे बड़ी मूवी!

18000 करोड़ कमाकर इस फिल्म ने रचा इतिहास, Chhava और Dhurandhar को धूल चटाकर बनी 2025 की सबसे बड़ी मूवी!

18000 करोड़ कमाकर इस फिल्म ने रचा इतिहास, Chhava और Dhurandhar को धूल चटाकर बनी 2025 की सबसे बड़ी मूवी!


Biggest Movie of 2025: साल 2025 में यूं तो कई बड़ी फिल्में आईं (Biggest Films of 2025)। बॉलीवुड को धुरंधर से लेकर छावा (Chhava) जैसी फिल्में देखने को ...और पढ़ें


18 हजार करोड़ कमाई करने वाली 2025 की ये है सबसे बड़ी फिल्म



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर... धुरंधर (Dhurandhar) और सिर्फ धुरंधर... हर तरफ सिर्फ इसी फिल्म की बात हो रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रखी है। इस फिल्म की कमाई फिलहाल 1100 करोड़ के पार जा चुकी है। वहीं ये कमाई के आंकड़े वर्ल्डवाइड के हैं। हालांकि धुरंधर की आंधी में जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार- फायर एंड एश भी राख हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म कौन सी है। अब ये ना तो धुरंधर, ना अवतार है और ना ही छावा है।

ये साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म

साल 2025 में यूं तो कई बड़ी फिल्में आईं (Biggest Films of 2025)। बॉलीवुड को धुरंधर से लेकर छावा (Chhava) जैसी फिल्में देखने को मिलीं। वहीं हॉलीवुड अवतार- फायर एंड एश लेकर एनाकोंडा के दीदार कराए लेकिन इस साल बाजी मारकर गई है चाइना की एक फिल्म।




दरअसल चीनी एनिमेटिड फिल्म ने झा 2 ने इस साल ये बाजी मारी है। कहने को तो ये फिल्म एक एनिमेटेड फिल्म रही, लेकिन इस फिल्म को देखने वालों की लिस्ट बहुत लंबी रही। यही वजह है कि चाइना की इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया। ये चीनी एनिमेटिड फैंटसी फिल्म इसी साल यानि जनवरी 2025 में रिलीज हुई थी।







फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई

फिल्म ने झा 2 (Ne Zha 2) का जब पहला पार्ट आया, तो उसने भी बंपर कमाई की थी। अब जब फिल्म का दूसरा पार्ट आया है, तो उसने भी खूब पैसे कमाए। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 18000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। ये फिल्म दुनिया की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।




इसके अलावा 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म का टैग भी इसी के नाम है। इस फिल्म के आगे धुरंधर और छावा नहीं टिक पाए।
क्या है ने झा 2 की कहानी?

ने झा 2 की कहानी दो लोगों एओ बिंग और ने झा के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों आपदा के बाद अपने शरीर को वापस पाने की जद्दोजहद में लग जाते हैं।



एक तरफ एओ बिंग अपनी विरासत और पहचान को पाने के लिए संघर्ष करता है, तो वहीं ने झा अपनी राक्षस वाली पहचान और माता पिता के खोने के दर्द को झेलता है। इसके बाद दोनों मिलकर एक साजिश का पर्दाफाश करते हैं। दोनों अच्छाई के लिए लड़ते हैं।


ने झा 2 ने चीन में बंपर कमा की तो वहीं इसके अलावा कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को इसने तोड़ा।
 Ikkis के आने से पहले Dhurandhar का आखिरी दांव, जवान का रिकॉर्ड तोड़ बन पाएगी दूसरी सबसे कमाऊं फिल्म?

Ikkis के आने से पहले Dhurandhar का आखिरी दांव, जवान का रिकॉर्ड तोड़ बन पाएगी दूसरी सबसे कमाऊं फिल्म?

Ikkis के आने से पहले Dhurandhar का आखिरी दांव, जवान का रिकॉर्ड तोड़ बन पाएगी दूसरी सबसे कमाऊं फिल्म?


Dhurandhar Worldwide Collection: धुरंधर साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। हालांकि, बॉलीवुड की सबसे कमाऊं फिल्म बनने में अभी धुरंधर को समय है। दुनिय ...और पढ़ें





धुरंधर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे-26/ फोटो- Instagram


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 250 करोड़ के बजट में बनी 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर 26 दिन बाद भी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। इंडिया में फिल्म का जितना क्रेज है, उससे दोगुनी दीवानगी विदेशों में इस फिल्म को लेकर है और इस बात का अंदाजा आप फिल्म के 1100 करोड़ की कमाई से लगा सकते हैं।


हालांकि, अगर आपको लग रहा है कि 1100 करोड़ कमाने के बाद 'धुरंधर' की रफ्तार थम गई है, तो आप बिल्कुल गलत सोच रहे हैं। क्योंकि ये फिल्म अब शाह रुख खान की 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'जवान' का रिकॉर्ड तोड़ने से बस चंद कदम ही दूर है। 26 दिनों में आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर ने दुनियाभर में कितनी कमाई की है, नीचे डिटेल्स में देखें पूरे आंकड़े:



'जवान' का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए चाहिए इतने करोड़

32 करोड़ से वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत करने वाली धुरंधर बीच में बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ी थी। हालांकि, 24 दिनों बाद फिल्म की गड्डी इंडिया ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी स्लो हुई है। 1100 करोड़ कमाने वाली मूवी ने बीते दिन 1113 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब मंगलवार के कलेक्शन के बाद रणवीर सिंह की फिल्म 'जवान' का रिकॉर्ड तोड़ने के और भी करीब पहुंच चुकी है।


बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म मंगलवार यानी कि 26वें दिन पर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 15 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है और वर्ल्डवाइड मूवी की कमाई 1128 करोड़ तक पहुंच चुकी है। इस फिल्म को अब वर्ल्डवाइड कमाई के लिए महज 19.69 करोड़ की कमाई और करनी है।



जवान ने 2023 में कमाए थे इतने करोड़

आपको बता दें कि शाह रुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म 'जवान' 2023 में सितंबर के महीने में रिलीज हुई थी और उसने वर्ल्डवाइड 1148.32 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके साथ ही वह बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई थी। अब अगर 'धुरंधर' ये रिकॉर्ड तोड़ देती है,तो वह दंगल के बाद बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन जाएगी।




धुरंधर के ओवरसीज मार्केट में कलेक्शन की बात करें तो, रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना स्टारर मूवी ने सिर्फ विदेशों में 237.84 करोड़ का बिजनेस किया है। तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी तो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन अब 1 जनवरी को धुरंधर के गले की फांस बनने के लिए फिल्म 'इक्कीस' सिनेमाघरों में आ रही है।
 'अब मुझे छोड़...' Amaal Malik की सीक्रेट गर्लफ्रेंड होने का मालती चाहर ने दिया जवाब, खोल दी सारी पोल

'अब मुझे छोड़...' Amaal Malik की सीक्रेट गर्लफ्रेंड होने का मालती चाहर ने दिया जवाब, खोल दी सारी पोल

'अब मुझे छोड़...' Amaal Malik की सीक्रेट गर्लफ्रेंड होने का मालती चाहर ने दिया जवाब, खोल दी सारी पोल


बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) की कंटेस्टेंट मालती चाहर (Malti Chahar) ने अमाल मलिक के साथ अपने रिश्ते की अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने स्पष ...और पढ़ें




मालती चाहर ने दिया अमाल को जवाब (फोटो-इंस्टाग्राम)


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 19 का फिनाले 7 दिसंबर को हो गया था। लेकिन इसके कंटेस्टेंट हैं जिनको लेकर चर्चा खत्म ही नहीं हो रही है। ऑडियंस को अभी भी इनके ड्रामे में इंटरेस्ट आ रहा है। शो में दीपक चाहर की बहन मालती ने दावा किया था कि वो अमाल सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक को पहले से जानती थीं।


इसके बाद से ये खबर आने लगी कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, मालती ने अब इस मामले पर बयान देकर सभी तरह की अफवाहों पर लगाम लगा दिया है।
सोशल मीडिया पर दिया जवाब

मंगलवार को मालती ने X पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने अमाल के साथ डेटिंग की अटकलों पर जवाब दिया। उन्होंने लिखा, “चलिए इस बात को हमेशा के लिए साफ कर देते हैं। अमाल और मेरा कोई रिश्ता या किसी तरह का कोई संबंध नहीं था। उन्होंने मेरा नंबर मांगा था और हम सिर्फ एक बार मिले थे। हमने बात की और कुछ पर्सनल जानकारी शेयर की। उसके बाद हम फोन पर संपर्क में रहे। बस इतना ही! हमारे बीच और कुछ नहीं था। शो में जब मैंने कहा था 'बाहर की बात नहीं करेंगे', तो मेरा मतलब था कि मैं उनकी निजी जानकारी शेयर नहीं करूंगी।”


पहले से एक-दूसरे को जानते थे दोनों

उन्होंने आगे कहा, “शो में अमाल का यह रवैया बेहद अपमानजनक था कि उसने यह जताने की कोशिश की कि मैं उसे इम्प्रेस करने की कोशिश कर रही थी और मेरे बारे में अपमानजनक टिप्पणियां कीं, जो मैंने बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद ही देखीं। हां, उसने शो से पहले और शो के दौरान कई बार अपनी मानसिक सेहत का जिक्र किया था। मैं उसकी भावनाओं को समझती थी और उस समय उसकी मदद करने की कोशिश की ताकि उसे बाद में पछतावा न हो। अब मुझे पछतावा हो रहा है। बस इतना ही। अब मुझे छोड़ दीजिए। कृपया मेरा नाम उससे न जोड़ें। धन्यवाद।”

मालती ने वाइल्डकार्ड एंट्री के तौर पर बिग बॉस 19 में एंट्री की थी। जल्द ही वो अमाल मलिक के ग्रुप में शामिल हो गईं। घर में रहने के दौरान, मालती ने खुलासा किया कि वह अमाल को घर के बाहर से जानती थीं, जबकि अमाल का कहना था कि वे सिर्फ एक बार एक पार्टी में मिले थे।
 पहली हिंदी फिल्म...Dhurandhar के साथ Netflix की सबसे बड़ी डील, हुआ करोड़ों का सौदा

पहली हिंदी फिल्म...Dhurandhar के साथ Netflix की सबसे बड़ी डील, हुआ करोड़ों का सौदा

 पहली हिंदी फिल्म...Dhurandhar के साथ Netflix की सबसे बड़ी डील, हुआ करोड़ों का सौदा



रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना अभिनीत फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए 1100.23 करोड़ रुपये की वैश्विक कमाई के साथ सबसे अधिक कमाई ...और पढ़ें




रणवीर सिंह हमजा के रोल में (फोटो-इंस्टाग्राम)

 रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) अभिनीत फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए बॉलीवुड के लिए 2025 का शानदार अंत किया। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। मूव ने ग्लोबली 1100.23 करोड़ रुपये और भारत में 862.23 करोड़ रुपये की कमाई की है।

OTT पर कब होगी रिलीज?

अब एक तरफ जहां धुरंधर थिएटर्स में तहलका मचा रही है। वहीं इसकी ओटीटी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। खबर के मुताबिक, यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर आएगी और रिपोर्ट के अनुसार इसे 30 जनवरी, 2026 को रिलीज किया जाएगा।



कितने में बिके राइट्स?

लेकिन इससे भी अधिक चर्चा जिस बात की है वो है ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ हुए सौदे की। पहले खबरें थीं कि नेटफ्लिक्स ने इसके स्ट्रीमिंग अधिकार 130 करोड़ रुपये में हासिल किए हैं। हालांकि,ताजा खबरों के मुताबिक, धुरंधर को 285 करोड़ रुपये में बेचा गया है, जो किसी हिंदी फिल्म के लिए नेटफ्लिक्स का अब तक का सबसे बड़ा सौदा है। अगर इसकी पुष्टि होती है, तो धुरंधर ने इस मामले में पुष्पा 2: द रूल को पीछे छोड़ दिया है। पुष्पा 2 के ओटीटी राइट्स 275 करोड़ रुपये में बिके थे।

कौन-कौन से कलाकार आए नजर?

बता दें कि फिल्म की कहानी के अलावा इसकी स्टार कास्ट और गाने भी खूब वायरल हुए। फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा का किरदार निभाया है। उनके अलावा मूवी में आर. माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल सहित कई अन्य सितारे नजर आए। ये एक सस्पेंस थ्रिलर है जिसकी कहानी पाकिस्तान के लयारी इलाके में काम कर रहे एक भारतीय सीक्रेट एजेंट की कहानी है, जो हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क को खत्म करने के लिए गिरोहों में घुसपैठ करता है।
अक्षय-रणवीर पर चढ़ी Dhurandhar के ब्‍लॉकबस्‍टर होने की खुमारी, क्‍यों छोड़ रहे हैं फिल्‍में? पढ़ें Inside Story

अक्षय-रणवीर पर चढ़ी Dhurandhar के ब्‍लॉकबस्‍टर होने की खुमारी, क्‍यों छोड़ रहे हैं फिल्‍में? पढ़ें Inside Story

 अक्षय-रणवीर पर चढ़ी Dhurandhar के ब्‍लॉकबस्‍टर होने की खुमारी, क्‍यों छोड़ रहे हैं फिल्‍में? पढ़ें Inside Story



Akshaye Khanna X Ranveer Singh: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना ने धुरंधर की सफलता के बाद एक-एक कर फिल्में छोड़ दीं, जिसके बाद मेकर्स को बड़ी परेशानी हो रही ...और पढ़ें




धुरंधर की सफलता से क्या बदल गए तेवर?


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अबतक आपने कई ऐसी फिल्में देखी होंगी, जिनकी चर्चा खूब होती है और अच्छी फिल्में आती हैं, तो लोग तारीफें भी खूब होती हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि हिंदी सिनेमा को बड़ी फिल्मों की सौगात ना मिली हो। कई ऐसी फिल्में आईं, जिन्होंने इतिहास रचा। साल 2025 भी कुछ ऐसा ही रहा। जहां अच्छी फिल्में तो कई आईं, लेकिन साल के आखिर में बॉक्स ऑफिस पर धनवर्षा हो गई।


ये धनवर्षा कराई फिल्म धुरंधर ने, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अभीतक 1100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया और ये कमाई अभी भी जाती है। पर सबकुछ अच्छा हो जाए, ऐसा होता कहां है भला। एक तरफ जहां धुरंधर को लेकर कई विवाद हुए तो वहीं फिल्म के एक्टर्स के बदलते तेवर ने सबको हैरान कर दिया।




खबरें आईं कि रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना ने धुरंधर की सफलता के बाद एक-एक कर फिल्में छोड़ दीं, जिसके बाद मेकर्स को बड़ी परेशानी हो रही है। अक्षय खन्ना वाला विवाद को कानून के चौखट तक पहुंच गया है। क्या वाकई में एक फिल्म से सितारों से सिर पर सक्सेस का सुरूर चढ़ा है? चलिए जानते हैं...

धुरंधर धुआंदार, रणवीर के पास ऑफर्स की भरमार?

एक तरफ जहां धुरंधर ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़े तो दूसरी ओर रणवीर सिंह के करियर की गाड़ी को और तेज रफ्तार भी मिल गई। हालांकि इस रफ्तार में ब्रेक लगना भी जरूरी है, पर शायद अभी रणवीर सक्सेस का मजा ले रहे हैं, तो ऐसे में इस पर ब्रेक अभी इतनी जल्दी तो नहीं ही लगेगा। खैर बात रणवीर की हो रही है, तो धुरंधर के बाद रणवीर सिंह एक फिल्म पर काम करने वाले थे और फिल्म का नाम था डॉन। इस फिल्म का ऐलान साल 2024 में ही हो गया था।




कहा गया था कि रणवीर सिंह अब शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के बाद सिनेमा के अगले डॉन होंगे। फिल्म का टीजर आया। रणवीर सिंह का लुक भी आया और बड़े हो-हल्ला के साथ फिल्म का ऐलान हो गया। इसके बाद डॉन को बनाने वाले फरहान अख्तर भी तैयारी में लग गए। इसी बीच रणवीर ने धुरंधर की शूटिंग खत्म की और कहा गया कि धुरंधर के बाद रणवीर डॉन की शूटिंग में लग जाएंगे। लेकिन जैसे-जैसे धुरंधर के हिट होने की खबरें आईं तो वैसे ही खबर आई कि रणवीर सिंह ने डॉन 3 को छोड़ दिया।




कभी कहा गया कि क्रिएटिव डिफरेंस के चलते रणवीर ने फिल्म छोड़ी है, तो कभी कुछ और कहा गया। हाल में ये भी खबर आई कि रणवीर कि जगह अब फिल्म में ऋतिक रोशन दिख सकते हैं। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि रणवीर डॉन को छोड़कर अपनी फिल्म प्रलय की तैयारी में लग गए हैं। हालांकि ये सिर्फ अभी महज खबरें ही हैं। लेकिन इस सबके बीच लोगों के मन में सवाल ये है कि क्या वाकई में धुरंधर से मिली सफलता ने रणवीर के तेवर बदल दिए हैं?

लीगल नोटिस, नया एक्टर, अक्षय खन्ना और 'दृश्यम 3' के विवाद

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) 2025 के बड़े स्टार रहे हैं और बैंकेबल स्टार भी रहे हैं। हालांकि रणवीर के साथ साथ फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना की चर्चा भी खूब हो रही है। फिल्म से अक्षय खन्ना को पसंद करने वालों की फेहरिस्त ज्यादा है। अगर हम ये कहें कि रणवीर से ज्यादा लोगों ने अक्षय़ खन्ना को पसंद किया है, ये कहना गलत भी नहीं होगा।'




साइलेंट किलर बनकर अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ऑडिएंस के दिलों पर टूट पड़े और नतीजा लोगों को दीवाना बनाकर चले गए। अब अक्षय खन्ना पर भी धुरंधर की सक्सेस का बुखार चढ़ गया। हालांकि ये बुखार थोड़ा बहुत होता तो उतर जाता लेकिन इस बुखार ने दृश्यम 3 (Drishyam 3) के मेकर्स को बीमार कर दिया और यहां नतीजा ये हुए कि विवादों की लाइन लग गई। दरअसल अक्षय खन्ना धुरंधर के बाद दृश्यम 3 की शूटिंग करने वाले थे।




दृश्यम 2 मे अक्षय खन्ना को काफी पसंद किया गया, वैसे ही उनकी डेट्स लॉक थीं, सबकुछ तय वक्त पर था लेकिन जैसे ही धुरंधर ने आसमान की उड़ान भरी तो अक्षय खन्ना का स्टाइल भी बदल गया और धुरंधर के लिए 2-3 करोड़ की फीस लेने वाले अक्षय ने दृश्यम 3 (Akshaye Khanna Drishyam 3) के लिए सीधे ही 21 करोड़ की डिमांड कर डाली। हां, हां 21 करोड़, चौंकिए मत ये आंकड़ा 10 गुना ज्यादा फीस का ही है।




अक्षय खन्ना को पता है कि सालों से वो जो नहीं कर पा रहे थे वो एक फिल्म ने कर दिखाया तो लोहा गर्म था और उन्होंने इसी पर हथौड़ा मार दिया। हालांकि इस हथौड़े का जवाब उन्हें दृश्यम 3 के मेकर्स ने लीगल नोटिस की धमकी के साथ दिया। फिल्म के प्रोड्यूसर्स कुमार मंगत पाठक डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना की जमकर लताड़ लगाई और कहा कि उन्होंने धुरंधर (Dhurandhar) की रिलीज से एक दिन पहले फिल्म को छोड़ा। कई आरोप भी अक्षय खन्ना पर लगे। कहा गया कि अक्षय खन्ना ने फिल्म में विग पहनने के लिए कहा कि वो फिल्म में इस बार विग पहनेंगे।




इस पर अभिषेक ने बताया कि अब क्योंकि फिल्म वहीं से शुरू होती है जहां आखिरी बार खत्म हुई थी, इसलिए अक्षय का किरदार तीसरे भाग में विग नहीं पहन सकता था। हालांकि बाद में अक्षय और मेकर्स के इस बीच पर सहमति बनी भी लेकिन अक्षय ने फिर से इसे लेकर बहस शुरू की और फिर बात बढ़ती चली गई। मेकर्स के मुताबिक, उन्होंने अक्षय को खूब समझाने की कोशिश की। खबर आई कि अक्षय खन्ना की जगह फिल्म में जयदीप अहलावत आ गए हैं।




हालांकि बाद में कहा गया कि ये खबरें भी झूठी हैं और मेकर्स अब अक्षय की जगह एक नए किरदार को ही लिख रहे हैं। हालांकि इस पर भी मेकर्स ने रिएक्ट किया है कि अक्षय खन्ना ने जो पैसे मांगे थे वो उन्हें दिए गए हैं। हालांकि 21 करोड़ की कोई बात नहीं हुई थी। मेकर्स का कहना है कि अक्षय खन्ना ने दूसरे लोगों के बहकावे में आकर फिल्म छोड़ी है।




फिलहाल इन विवादों के बीच एक चीज तो तय है कि सफलता को संभालकर रख पाना थोड़ा मुश्किल तो जरूर होता है। हालांकि हमने यहां अक्षय या रणवीर को लेकर जो बातें कही जा रही हैं सिर्फ उसी को बताने की कोशिश की है।
 महाकाल मंदिर जाने पर बुरी फंसीं Nushrratt Bharuccha, मौलाना बोले- 'पाप का करना पड़ेगा प्रायश्चित'

महाकाल मंदिर जाने पर बुरी फंसीं Nushrratt Bharuccha, मौलाना बोले- 'पाप का करना पड़ेगा प्रायश्चित'

 महाकाल मंदिर जाने पर बुरी फंसीं Nushrratt Bharuccha, मौलाना बोले- 'पाप का करना पड़ेगा प्रायश्चित'



'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'प्यार का पंचनामा' जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस नुसरत भरूचा हाल ही में मौलवी शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी के निशाने पर आईं। एक्ट्रेस ...और पढ़ें




महाकाल मंदिर जाने पर मौलाना के निशाने पर आईं नुसरत भरूचा/ फोटो- Instagram


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा विवादों में फंसती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस नए साल (New Year 2026)की शुरुआत होने से पहले उज्जैन, मध्यप्रदेश के महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं।

उनका महाकाल मंदिर का ये वीडियो धड़ल्ले से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने आपत्ति जताई है और साथ ही नुसरत भरूचा का वहां जाना 'घोर पाप' बताते हुए उन्हें कड़ी नसीहत भी दे दी है। मौलाना ने नुसरत को नसीहत देते हुए क्या कहा, चलिए आपको बताते हैं:

सुबह की आरती में शामिल हुईं नुसरत भरूचा

समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें नुसरत भरूचा महाकाल में सुबह 4 बजे की भस्म आरती में मग्न नजर आ रही हैं। पूजा खत्म होने के बाद नुसरत को वहां पर पुजारियों ने शॉल से भी सम्मानित किया। मुस्लिम धर्म और धार्मिक सहिष्णुता के कारण नुसरत का महाकाल मंदिर जाना चर्चा का विषय बन चुका है। कुछ लोग उनके हिंदू मंदिर पर जाने को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।


इतना ही नहीं, ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुस्लिम नेता का कहना है कि शरिया कानून के अनुसार एक्ट्रेस का पूजा करना और माथे पर चंदन लगाना 'गंभीर पाप' है। उन्होंने समाचार एजेंसी को इंटरव्यू देते हुए इस बात पर जोर दिया कि ऐसा करना इस्लाम के नियमों के खिलाफ है। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने ये भी डिमांड की है कि इसके लिए नुसरत को पश्चाताप करना चाहिए और साथ ही कलमा भी पढ़नी चाहिए।


आपको जहां शांति मिले वहां जाना चाहिए

आपको बता दें कि एक पुराने इंटरव्यू में नुसरत भरूचा ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अपने फेथ और बिलीव्स को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, "जहां भी आपको शांति मिले, चाहे वह मंदिर हो, गुरुद्वारा हो या फिर चर्च हो, वहीं आपको जाना चाहिए। मैं खुलकर ये बात कहती हूं कि मुझे जब भी समय मिलता है तो नमाज अदा करती हूं। मैं दिन में पांच बार नमाज करती हूं। जब मैं ट्रेवल भी करती हूं, तो मैं नमाज की चटाई भी साथ रखती हूं। मैं जहां भी जाती हूं मुझे वही शांति और सुकून मिलता है। मैंने हमेशा विश्वास किया है कि भगवान एक है, बस हम अलग-अलग रास्तों से उनसे कनेक्ट होते हैं और मैं हर मार्ग को जानना चाहती हूं"।

Tuesday, December 30, 2025

 पापा के निधन के बाद Ratan Tata ने बढ़ाया था हाथ, कुमार मंगलम बिरला ने बिग बी को सुनाई दो दिग्गजों की अनसुनी कहानी

पापा के निधन के बाद Ratan Tata ने बढ़ाया था हाथ, कुमार मंगलम बिरला ने बिग बी को सुनाई दो दिग्गजों की अनसुनी कहानी

पापा के निधन के बाद Ratan Tata ने बढ़ाया था हाथ, कुमार मंगलम बिरला ने बिग बी को सुनाई दो दिग्गजों की अनसुनी कहानी


कुमार मंगलम बिरला पहली बार KBC 17 में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए। उन्होंने अपने पिता आदित्य विक्रम बिरला के बिजनेस से जुड़ने की शर्त और रतन टाटा से पा ...और पढ़ें



कौन बनेगा करोड़पति 17 में खास मेहमान बनकर आए कुमार मंगलम बिरला/ फोटो- Instagram


रतन टाटा ने मुश्किल समय में दिया था सहारा


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन के सोनी टीवी के सबसे लोकप्रिय क्विज शो में इस बार आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरपर्सनल और बिलिनियर बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिरला खास मेहमान बनकर आए। ये पहली बार है जब वह किसी हिंदी टेलीविजन शो का हिस्सा बने।


कुमार मंगलम बिरला ने अपने पिता आदित्य विक्रम बिरला से जुड़े कई अनसुने किस्से इस मौके पर शेयर किए और बताया कि किस शर्त पर उनके फादर ने उन्हें अपने बिजनेस से जुड़ने दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने रतन टाटा और उनके परिवार के आपसी संबंध के बारे में बताया और उस समय को याद किया जब सबसे मुश्किल घड़ी में वह उनके लिए खड़े हुए थे।


आदित्य बिरला ने बेटे के लिए सेट किया था रूल

कुमार मंगलम ने कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर अमिताभ बच्चन को बताया कि उनके पिता ने बचपन से ही ये नियम बनाया था कि मुझे अपनी शुरुआत बिल्कुल लो लेवल से करनी पड़ेगी। इस बात को सुन हैरान अमिताभ बच्चन ने उन्हें कहा, "हमने आपके पिता से एक चीज सीखी है कि हर चीज की शुरुआत नीचे से होनी चाहिए, लेकिन आप जिस परिवार में जन्में हैं, वहां पर आपसे भी ऐसा ही करने के लिए बोला गया है, ये थोड़ा अविश्वसनीय है?


अमिताभ बच्चन की बात सुनकर बिजनेस टायकून ने कहा, "अमित जी मैंने सोचा था कि ग्रेजुएशन करने के बाद मैं पापा के ऑफिस जाऊंगा और काम शुरू करूंगा। पापा ने मुझे कहा कि ऐसा नहीं हो सकता, तुमको सीए करना पड़ेगा। CA मुश्किल होता है करना, मुझे ऐसा लगा कि मेरे सारे सपने और उम्मीदों को मैं उस वक्त खिड़की से बाहर फिकते हुए देख रहा था। मैं भी अड़ा रहा और पिता से कहा कि मैं MBA करूंगा, सीए नहीं करूंगा"।

पापा ने कहा- मेरे ऑफिस में जगह नहीं है

उन्होंने अपने पिता के शब्दों को याद करते हुए आगे कहा, "उन्होंने मुझे सीधा ये कह दिया कि अगर मैं सीए नहीं बनता हूं, तो उनके ऑफिस में मेरे लिए कोई काम नहीं है। मैं रोते हुए दादा जी के पास गया कि मुझे इससे बचाइए। दादा जी ने मुझे कहा कि मैं तुम्हारी कोई मदद नहीं कर सकता। मैंने मम्मी को बोला, तो उन्होंने मुझे सीधा बोला कि तुम्हें करना तो पड़ेगा ही, या तो तुम रो धो के कर लो या हंसते-हंसते कर लो"।
2 लाख के लिए रतन टाटा से जुड़ा पूछा था सवाल

क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन ने बिरला ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के मालिक कुमार मंगलम से पूछा रतन टाटा ने कॉर्नेल विश्वविद्यालय से इनमें से किस विषय में डिग्री प्राप्त की थी? ऑप्शन में बिग बी ने उन्हें चार ऑप्शन दिए और कुमार मंगलम ने ऑप्शन A)आर्किटेक्चर, चुना, जो सही जवाब था। इस दौरान बिग बी ने कुमार मंगलम से उनके और रतन टाटा के परिवार के बीच संबंधों के बारे में भी पूछा, जिसका जवाब देते हुए बिजनेसमैन ने कहा, "अमित जी हमारे परिवार और टाटा परिवार के बीच बहुत ही करीबी रिश्ता रहा है"।




उन्होंने कहा, "जेआरडी टाटा और मेरे बड़े दादाजी दोस्त थे। एक समय ऐसा था जब टाटा की कंपनी में टाटा से ज्यादा बिरला के शेयर्स थे। इतने भरोसे का संबंध था दोनों परिवारों में। रतन टाटा मेरे फादर के भी अच्छे दोस्त थे। पापा के अंतिम संस्कार के वक्त उन्होंने मुझसे कहा था कि हमेशा याद रखना मुझमें तुम अपना दोस्त देख सकते है। बीते साल उनके जाने से हमने भारत का असली पुत्र खो दिया है"।

अमिताभ बच्चन ने भी याद किए रतन टाटा के साथ बिताए पल

कुमार मंगलम से बातचीत के बीच ही अमिताभ बच्चन ने भी उन पुराने पलों को याद किया, जो उन्होंने रतन टाटा के साथ बिताए। उन्होंने एक इंसिडेंट को याद करते हुए कहा, "कभी-कभी हम उनके साथ मजाक करते थे, कभी भी हम बाहर बैठते थे और स्टेज पर इंटरव्यू के लिए जाना होता था, तो वह हमेशा मुझे बोलते थे, आपके बाद आता हूं। मुझे अच्छा नहीं लगता था और मैं हमेशा ये सोचता था कि उन्हें कनविंस कैसे करूं। मैं मजाक में उन्हें बोलता रहता था, "रतन जी उम्र ब्यूटी से पहले आती है"।

कौन हैं कुमार मंगलम?

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि कुमार मंगलम बिरला फेमस इंडियन बिलिनियर हैं और आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरपर्सन है। उनकी वाइफ नीरजा बिरला एक फिलान्थ्रोपिस्ट हैं, जो खुद भी एक बिजनेसमैन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह पति के बिजनेस में शामिल होने के साथ-साथ शिक्षा ट्रस्ट की संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं। उनकी दो बेटियां अनन्या बिरला और अद्वैतेशा बिरला हैं, तो वहीं उनके बेटे आर्यमन बिरला हैं।







बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने वालीं अनन्या बिरला म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है, इसके साथ ही वह अपने पिता का बिजनेस भी संभालती हैं। अद्वैतेशा बिरला लंदन में साइकोलॉजी में अपनी स्टडी पूरी कर रह हैं। वहीं कुमार मंगलम के बेटे पूर्व इंडियन टीम क्रिकेट के प्लेयर रहे हैं, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी जीती है। वह IPL में राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ खेल चुके हैं। हालांकि, अब क्रिकेट से दूर वह पिता के बिजनेस में उनका हाथ बंटा रहे हैं।
 इस तारीख से शुरू होगी Drishaym 3 की शूटिंग, अक्षय खन्ना को आउट करते ही लोकेशन कर ली फाइनल

इस तारीख से शुरू होगी Drishaym 3 की शूटिंग, अक्षय खन्ना को आउट करते ही लोकेशन कर ली फाइनल

 इस तारीख से शुरू होगी Drishaym 3 की शूटिंग, अक्षय खन्ना को आउट करते ही लोकेशन कर ली फाइनल


'धुरंधर' सक्सेस होते ही अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ने जिस तरह से सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' से किनारा किया था, उसने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। न ...और पढ़ें




दृश्यम 3 की शूटिंग पर आया अपडेट/ फोटो- Imdb

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम-3' किसी न किसी कारण से चर्चा में आ रही है। पहले मलयालम फिल्म के मेकर्स से खींचतान के बाद इस फिल्म के ऊपर खतरा मंडराया, उसके बाद 'धुरंधर' को सफलता मिलते ही अक्षय खन्ना ने इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की फ्रेंचाइजी से किनारा कर लिया।


'दृश्यम-3' को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब मेकर्स इस फिल्म को डिले करने के मूड में बिल्कुल भी नहीं है। अभिनेता अक्षय खन्ना के हटने के विवादों के बाद अब फिल्म दृश्यम 3 की टीम शूटिंग शुरू करने के लिए कमर कस चुकी है । इस फिल्म की शूटिंग 2026 में कब से शुरू होगी, उसकी लोकेशन से लेकर रिलीज डेट तक, नीचे पढ़ें हर डिटेल्स:



जनवरी में इस तारीख से होगी 'दृश्यम-3' की शूटिंग शुरू

हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, फिल्म की टीम अगले साल आठ जनवरी से गोवा में 'दृश्यम-3' की शूटिंग शुरू करेगी। अजय देवगन और तब्बू की दृश्यम की पूरी शूटिंग एक ही लोकेशन पर होने वाली है। फिल्म का शुरू से लेकर अंत तक एक ही शेड्यूल में गोवा में शूट किया जाएगा। जिसमें अभिनेता अजय देवगन के साथ अभिनेत्री तब्बू और श्रिया सरन एक बार फिर अपनी पुरानी भूमिकाओं में नजर आएंगे।


वहीं फिल्म में अभिनेता जयदीप अहलावत की नई एंट्री हुई है, जो अक्षय खन्ना की जगह लेंगे। निर्माता कुमार मंगत पाठक के अनुसार, अक्षय ने अपनी बढ़ी फीस और विग की मांग के कारण फिल्म छोड़ी थी। जिसके बाद उन्होंने अनुबंध तोड़ने के लिए अक्षय को कानूनी नोटिस भी भेजा है। उन्होंने बीते दिनों बॉलीवुड हंगामा से खास बातचीत में निर्माता ने अक्षय खन्ना पर अपना गुस्सा व्यक्त किया था।



कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'दृश्यम-3'

पहले योजना थी कि दृश्यम 3 को मलयालम, तेलुगु और हिंदी तीनों भाषाओं में एक साथ शूट और प्रदर्शित किया जाएगा। फिर निर्माताओं के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हुआ और इस योजना पर पानी फिर गया। मोहनलाल अभिनीत और जीतू जोसेफ निर्देशित मलयालम दृश्यम 3 की शूटिंग पूरी हो चुकी है।




कुछ दिनों पहले अजय देवगन ने हिंदी में 'दृश्यम-3' की रिलीज की ऑफिशियल जानकारी शेयर की थी। दृश्यम 3 अगले साल 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिषेक पाठक इसके तीसरे पार्ट का निर्देशन करेंगे।
 शिकार बाकी है! Dhurandhar को 1100 करोड़ कमाने के बाद भी नहीं आया चैन, 2 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ बनेगी नंबर वन!

शिकार बाकी है! Dhurandhar को 1100 करोड़ कमाने के बाद भी नहीं आया चैन, 2 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ बनेगी नंबर वन!

 शिकार बाकी है! Dhurandhar को 1100 करोड़ कमाने के बाद भी नहीं आया चैन, 2 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ बनेगी नंबर वन!



Dhurandhar Worldwide Collection: धुरंधर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ के करीब और वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ से अधिक की कमाई की है, जिससे यह हिंदी सिनेमा ...और पढ़ें




वर्ल्डवाइड इन 2 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है 'धुरंधर'/ फोटो- Instagram



बस इन दो फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते ही बन जाएगी बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक,कई फिल्‍मों की हालत खस्ता करके आगे बढ़ रही है। 25 दिन बाद भी इस फिल्म की तूफानी रफ्तार न तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रुक रही है और न ही वर्ल्डवाइड। इंडिया में जहां यह फिल्म 800 करोड़ कमाने से बस कुछ ही दूर है, तो वहीं वर्ल्डवाइड इस मूवी ने 1100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और यह हिंदी सिनेमा की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।


स्त्री 2 से लेकर गदर 2, छावा, एनिमल, बजरंगी भाईजान, पठान, पद्मावत, टाइगर जिंदा है और सैयारा जैसी फिल्मों को यह फिल्‍म पछाड़ चुकी अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) और रणवीर सिंह की 'धुरंधर' अब अपना आखिरी दांव खेलने की तैयारी कर चुकी है। हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज से, यह फिल्‍म बस अब 2 कदम और दूर है।

इन 2 फिल्मों का 'धुरंधर' ने नहीं तोड़ा है रिकॉर्ड

आदित्य धर के निर्देशन में बनी, पाकिस्तान के आतंकी गतिविधियों को बारीकी से समझाती 'धुरंधर' की कहानी सभी का दिल छू रही है। एक के बाद एक कई बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने वाली स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' जिन 2 फिल्मों से कमाई के मामले में अभी पीछे है, वह आमिर खान की दंगल और शाह रुख खान की जवान है।


बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो 730 करोड़ की नेट कमाई करके धुरंधर ने 'जवान'( 643.87 करोड़) और 'दंगल' (387.38 करोड़) का रिकॉर्ड तो तोड़ डाला है, लेकिन दुनियाभर में कमाई के मामले में धुरंधर अभी भी तीसरे नंबर पर हैं। दरअसल, धुरंधर ने वर्ल्डवाइड अभी तक 1100 करोड़ का ग्लोबली बिजनेस किया है, जबकि 'जवान' की वर्ल्डवाइड कमाई 1148 करोड़ है और दंगल की 1968.03 करोड़ है। अगर धुरंधर इन दोनों फिल्मों से वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमा लेती है, तो वह हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।






क्यों 'धुरंधर' की तरफ खिंची जा रही है ऑडियंस?

अगर आपने 25 दिन बाद भी 'धुरंधर' नहीं देखी है और आपके मन में पॉकेट ढीली करने से पहले फिल्‍म को लेकर सवाल उठ रहे हैं, तो हम आपको इस फिल्म के कुछ खास प्वाइंटर्स बताते हैं, जिससे आपको ये फिल्म थिएटर में देखनी है या नहीं, ये निर्णय लेना आसान हो जाएगा। आज की दौड़ती भागती दुनिया में पढ़ने का मौका कम ही मिलता है, ऐसे मे 'धुरंधर' की खासियत ये है कि आदित्य धर ने लोगों को कंधार हाइजैक से लेकर संसद भवन पर हुए हमले और मुंबई में 26/11 ब्लास्ट से लेकर लियारी में गैंगस्टर की दादागिरी तक, कई उन चीजों के बारे में बताने की कोशिश की है, जिनके बारे में हर किसी को डिटेल्स में नहीं पता है।




कैसे भारत में होने वाले हर आतंकी हमले के पीछे ISI का हाथ होता है, इसे भी फिल्म में आदित्य धर ने दिखाया है। इस फिल्म की कहानी हो या अभिनय या गाने, 3 घंटे 32 मिनट की यह फिल्म आपको एक सेकंड भी बोर होने नहीं देगी।
 Dhurandhar की आग में झुलस गई Avatar: Fire and Ash, दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर की महज इतनी ही कमाई

Dhurandhar की आग में झुलस गई Avatar: Fire and Ash, दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर की महज इतनी ही कमाई

 Dhurandhar की आग में झुलस गई Avatar: Fire and Ash, दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर की महज इतनी ही कमाई



Avatat Fire and Ash Box Office Collection: एक तरफ 'धुरंधर' की खूब कमाई हो रही है तो इसका असर दूसरी फिल्मों पर भी पड़ा है। फिर चाहे बात हॉलीवुड फिल्म ' ...और पढ़ें



'धुरंधर' के आगे धराशायी हुई 'अवतार-फायर एंड एश'


बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) की ही बात हो रही है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि धुरंधर का असर दूसरी फिल्मों पर भी पड़ा है। फिर चाहे बात हॉलीवुड फिल्म अवतार- फायर एंड एश की हो या फिर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी हो। हालांकि दर्शकों को उम्मीद थी कि जेम्स कैमरून की फिल्म कुछ कमाल दिखा पाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है।

धुरंधर के आगे धराशायी हुई 'अवतार 3'

धुरंधर (Dhurandhar Box Office Collection) की वर्ल्डवाइड कमाई 1100 करोड़ के करीब पहुंच रही है। फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं बीते दिनों ही रिलीज हुई अवतार 3 भी भारत में कमाई तो कर रही है, लेकिन धुरंधर के आगे जेम्स कैमरून की फिल्म का दम निकलता दिख रहा है।




सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को 10 करोड़ का कलेक्शन भारत में किया। वहीं शुक्रवार को 7.65 और शनिवार को 9.75 करोड़ का कलेक्शन किया और इस हिसाब से फिल्म ने टोटल कमाई 28.15 करोड़ का आंकड़ा पूरा किया। हालांकि फिल्म दूसरे हफ्ते में वीकेंड पर 30 करोड़ की कमाई भी नहीं कर पाई।

अबतक इतनी हुई 'अवतार 3' की कुल कमाई

हालांकि भारत में अवतार 3 (Avatar: Fire And Ash Box Office Collection ) कमाई तो कर रही है लेकिन उम्मीद से कम ही इसकी कमाई हो रही है। वर्ल्डवाइड भले ही फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा हो, लेकिन भारत में पहले ही धुरंधर की आंधी चल रही है, ऐसे में इसका नुकसान जेम्स कैमरून की फिल्म को हो रहा है।




फिल्म ने पहले हफ्ते में सभी भाषाओं को मिलालकर कुल 109.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं अगर दूसरे हफ्ते के कलेक्शन को मिला जाए तो कुल कमाई अबतक 137.55 करोड़ की हुई है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन देखा जाए तो भारत में फिल्म ने कुल 167.75 करोड़ का कारोबार किया है।




हालांकि 'अवतार: फायर एंड एश' भारत में साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म भी बनी है। फिल्म ने F1 के आंकड़े को पार करके ये खिताब हासिल किया है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म इस हफ्ते के खत्म होने तक 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। वहीं अवतार 2 की बात करें तो फिल्म ने भारत में करीब 500 करोड़ का कारोबार किया था। हालांकि धुरंधर के चलते अभी 'अवतार: फायर एंड एश' की मुश्किलें थोड़ी कम होती नहीं दिख रही हैं।
 21 करोड़ के हीरों के कपड़ों में Shah Rukh, अक्षय खन्ना की बदली किस्मत, सालभर इंटरनेट पर छाए रहे ये सितारे

21 करोड़ के हीरों के कपड़ों में Shah Rukh, अक्षय खन्ना की बदली किस्मत, सालभर इंटरनेट पर छाए रहे ये सितारे

 21 करोड़ के हीरों के कपड़ों में Shah Rukh, अक्षय खन्ना की बदली किस्मत, सालभर इंटरनेट पर छाए रहे ये सितारे



फिल्म इंडस्ट्री में कॉन्ट्रोवर्सीज होना आम बात है, बड़े पर्दे पर सेलेब्स जहां दर्शकों को एंटरटेन करते हैं वहीं रियल लाइफ में कई ऐसे मूमेंट्स आते हैं ज ...और पढ़ें




2025 में वायरल हुए ये बॉलीवुड मूमेंट्स


 सोशल मीडिया के जमाने में न्यूज बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है, खासकर जब बात एंटरटेनमेंट की दुनिया की हो। इस साल भी कई सेलेब्स के साथ कुछ ऐसे मूमेंट्स हुए जो यादगार बन गए और 2025 में इन्होंने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। शानदार कमबैक से लेकर वर्क-लाइफ बैलेंस पर जोरदार बहस और एक दिग्गज स्टार के निधन तक, 2025 एंटरटेनमेंट सर्किट की खबरों से भरा रहा।

पेश हैं इस साल के सबसे बड़े न्यूजमेकर्स
धुरंधर में अक्षय खन्ना

जिसे रणवीर सिंह का ग्रैंड कमबैक बताया जा रहा था, वह असल में अक्षय खन्ना का कमबैक बन गया। हालांकि धुरंधर अपनी कहानी और एक भारतीय जासूस के प्लॉट के लिए रणवीर सिंह की फिल्म बनी हुई है, जो आतंकवाद की जड़ों तक पहुंचने के लिए पाकिस्तान के कराची में लयारी के गैंग्स में घुसपैठ करने के लिए डीप अंडरकवर जाता है। लेकिन इस पूरी कहानी में अक्षय खन्ना का ऐसा जादू चला कि सबकुछ धुंधला हो गया। साल के आखिर में बॉलीवुड को अपना खोया हुआ सितारा वापस मिल गया। FA9LA गाने का इंटरटेन पर छाना साल का सबसे बेहतरीन पल बन गया।


शाहरुख खान मेट गाला 2025 में

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी स्टारडम को एक और लेवल ऊपर ले गए जब 'किंग' मेट गाला 2025 के नीले फूलों वाले कालीन पर उतरे, जो साल के सबसे बड़े फैशन इवेंट्स में से एक है, जहां क्रिएटिविटी और सेलिब्रिटी परोपकार को बढ़ावा देने के लिए एक साथ आते हैं। सब्यसाची के ब्लैक आउटफिट में एक्टर ने अपनी ड्रेस से ज्यादा सुर्खियां गाला में विनम्रता से अपना परिचय देने के लिए बटोरीं। एक जर्नलिस्ट ने शाहरुख खान से अपना परिचय देने के लिए कहा। शाहरुख खान ने जवाब दिया, 'हाय, मैं शाहरुख हूं'।


इस ग्लोबल इवेंट के लिए, सुपरस्टार ने तस्मानियाई सुपरफाइन ऊन का फ्लोर-लेंथ लंबा कोट पहना था, जिसमें मोनोग्राम वाले जापानी हॉर्न बटन लगे थे। उन्होंने अपने लुक को कस्टम स्टैक के साथ पूरा किया और 18k सोने में बनी और अलग-अलग रत्नों से सजी 'द बंगाल टाइगर हेड केन' के साथ इसे और भी खास बनाया।

दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग

2025 में एक बहस जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को बांट दिया, वह थी बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण की बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस बनाए रखने के लिए 8 घंटे की वर्किंग शिफ्ट की मांग। इस 'मुश्किल' मांग की वजह से नई मां बनीं एक्ट्रेस को दो हाई-प्रोफाइल फिल्मों, संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट और नाग अश्विन की कल्कि 2898 AD के सीक्वल से अलग होना पड़ा।




संदीप रेड्डी वांगा और दीपिका पादुकोण के बीच मनमुटाव सबके सामने आ गया, हालांकि उन्होंने फिल्ममेकर के उन पर किए गए इशारों वाले हमले का सीधे तौर पर कभी जवाब नहीं दिया। झगड़ा पब्लिक होने के कुछ ही दिनों बाद, दीपिका पादुकोण की जगह तृप्ति डिमरी को ले लिया गया, जो संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल की ब्रेकआउट स्टार हैं।


कल्कि 2898 AD पार्ट टू के प्रोडक्शन बैनर वैजयंती मूवीज ने एक ऑफिशियल बयान जारी कर कहा कि दीपिका पादुकोण आने वाले सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। मेकर्स ने कहा कि वे कल्कि 2898 AD जैसी फिल्म के लिए पार्टनरशिप नहीं ढूंढ पाए जो उस कमिटमेंट और उससे कहीं ज्यादा की हकदार है।

सैफ अली खान पर चाकू से हमला

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान के लिए नया साल बहुत अच्छा शुरू नहीं हुआ, 16 जनवरी, 2025 की सुबह मुंबई में उनके घर पर एक नाकाम चोरी की कोशिश के दौरान एक अनजान आदमी ने उन पर छह बार चाकू से हमला किया। हमलावर और उनके बीच हाथापाई हुई, जिसमें एक्टर की रीढ़ की हड्डी, गर्दन और हाथों में चोट लगी। किसी तरह, सैफ अली खान अपने घर के नौकर की मदद से हथियारबंद घुसपैठिए से लड़ने में कामयाब रहे। यह किसी फिल्म के ड्रामैटिक एक्शन सीन जैसा था, जब अंधेरा होने पर ही उनके आठ साल के बेटे तैमूर उन्हें एक ऑटो-रिक्शा में बिठाकर लीलावती अस्पताल ले गए। अस्पताल में, सैफ अली खान की 2.5 घंटे की न्यूरोसर्जरी के साथ-साथ प्लास्टिक सर्जरी भी हुई।



धर्मेंद्र का निधन

2025 में फिल्म इंडस्ट्री ने लीजेंडरी आइकन धर्मेंद्र को खो दिया। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद कुछ हफ्तों के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती थे। अपने 90वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही उनका निधन हो गया। धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस, जो श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित एक वॉर ड्रामा है, 1 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

आर्यन खान की बैड्स ऑफ बॉलीवुड

यह एक स्टार किड का मोस्ट अवेटेड डेब्यू था और फिर भी यह हर तरह से अनोखा था। बॉलीवुड के पावर कपल शाहरुख खान और गौरी खान के सबसे बड़े बेटे आर्यन खान ने कैमरे के सामने नहीं, बल्कि कैमरे के पीछे डेब्यू किया, सभी फैसले लिए और अपने पिता सहित दिग्गज सुपरस्टार्स को 'द बै***ड्स ऑफ बॉलीवुड' के क्रिएटर और डायरेक्टर के तौर पर अपने इशारों पर नचाया।






दूसरे स्टार किड्स के लॉन्च के उलट, आर्यन खान को सिनेमा हॉल के बजाय OTT स्पेस में ज्यादा सहज महसूस हुआ। हालांकि द बै***ड्स ऑफ बॉलीवुड नेटफ्लिक्स पर एक वेब सीरीज है, लेकिन यह उतनी ही सिनेमैटिक और दिलचस्प थी जितनी एक ठेठ बॉलीवुड मसाला फिल्म होती है, जिसने आपके अंदर के फिल्मी शौकीन को बांधे रखा।

दिलजीत दोसांझ की सरदार जी 3 में पाकिस्तानी स्टार हानिया आमिर

दिलजीत दोसांझ ने तब एक पेंडोरा बॉक्स खोल दिया जब उन्होंने पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 का ट्रेलर शेयर किया, जिसे उन्होंने को-प्रोड्यूस भी किया है। जब दर्शकों ने सरदार जी 3 में दिलजीत दोसांझ के साथ एक अहम भूमिका में पाकिस्तानी स्टार हानिया आमिर को देखा, तो यह बात आधिकारिक तौर पर सामने आ गई।


मामला तब और बिगड़ गया जब यह घोषणा 22 अप्रैल के पहलगाम हमले के महीनों बाद हुई, ऐसे समय में जब पाकिस्तानी कलाकारों पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करने पर बैन लगा दिया गया था। यह जानते हुए कि फिल्म को भारत में थिएट्रिकल रिलीज में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, सरदार जी 3 के मेकर्स ने फिल्म को देश में कभी रिलीज नहीं किया। हालांकि सरदार जी 3 पाकिस्तान में रिलीज हुई और उसे बहुत ज्यादा फैन फॉलोइंग मिली।

सैयारा: अहान पांडे और अनीता पड्डा

किसी को सच में नहीं पता था कि मोहित सूरी क्या कर रहे हैं, जब तक यश राज फिल्म्स ने सैयारा का ट्रेलर रिलीज नहीं किया, जिसमें नए एक्टर अहान पांडे और अनीता पड्डा थे। हालांकि पहली झलक किसी भी दूसरी आम मोहित सूरी फिल्म जैसी लग रही थी, लेकिन जब सैयारा सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसने क्रिटिक्स और ट्रेड एक्सपर्ट्स दोनों को चौंका दिया।


एक इमोशनल साउंडट्रैक और दो सीधे-सादे लीड एक्टर्स अहान पांडे और अनीता पड्डा के बीच ज़बरदस्त केमिस्ट्री के साथ, सैयारा ने म्यूजिकल रोमांस ड्रामा को एक नई जान दी।

अहान पांडे और अनीता पड्डा में, Gen Z दर्शकों को एक ऐसी लव स्टोरी मिली जो हमेशा याद रहेगी, जहां आदमी, एक रॉकस्टार, बचकाना नहीं था और औरत की जिंदगी में सिर्फ एक आदमी से ज्यादा कुछ था, उसका लिखने का एक सपना था। एक और बात जिसने मदद की, वह यह थी कि मोहित सूरी की कई फिल्मों के उलट, सैयारा का एक हैप्पी एंडिंग थी।
Dhurandhar की आग में झुलस गई Avatar: Fire and Ash, दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर की महज इतनी ही कमाई

Dhurandhar की आग में झुलस गई Avatar: Fire and Ash, दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर की महज इतनी ही कमाई

 Dhurandhar की आग में झुलस गई Avatar: Fire and Ash, दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर की महज इतनी ही कमाई



Avatat Fire and Ash Box Office Collection: एक तरफ 'धुरंधर' की खूब कमाई हो रही है तो इसका असर दूसरी फिल्मों पर भी पड़ा है। फिर चाहे बात हॉलीवुड फिल्म ' ...और पढ़ें





'धुरंधर' के आगे धराशायी हुई 'अवतार-फायर एंड एश'


बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रहा 'अवतार 3' का जादू


फिल्म के दूसरे हफ्ते में की महज इतनी कमाई


'धुरंधर' ने बढ़ाईं 'अवतार 3' की मुश्किलें


 बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) की ही बात हो रही है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि धुरंधर का असर दूसरी फिल्मों पर भी पड़ा है। फिर चाहे बात हॉलीवुड फिल्म अवतार- फायर एंड एश की हो या फिर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी हो। हालांकि दर्शकों को उम्मीद थी कि जेम्स कैमरून की फिल्म कुछ कमाल दिखा पाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है।

धुरंधर के आगे धराशायी हुई 'अवतार 3'

धुरंधर (Dhurandhar Box Office Collection) की वर्ल्डवाइड कमाई 1100 करोड़ के करीब पहुंच रही है। फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं बीते दिनों ही रिलीज हुई अवतार 3 भी भारत में कमाई तो कर रही है, लेकिन धुरंधर के आगे जेम्स कैमरून की फिल्म का दम निकलता दिख रहा है।


सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को 10 करोड़ का कलेक्शन भारत में किया। वहीं शुक्रवार को 7.65 और शनिवार को 9.75 करोड़ का कलेक्शन किया और इस हिसाब से फिल्म ने टोटल कमाई 28.15 करोड़ का आंकड़ा पूरा किया। हालांकि फिल्म दूसरे हफ्ते में वीकेंड पर 30 करोड़ की कमाई भी नहीं कर पाई।

अबतक इतनी हुई 'अवतार 3' की कुल कमाई

हालांकि भारत में अवतार 3 (Avatar: Fire And Ash Box Office Collection ) कमाई तो कर रही है लेकिन उम्मीद से कम ही इसकी कमाई हो रही है। वर्ल्डवाइड भले ही फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा हो, लेकिन भारत में पहले ही धुरंधर की आंधी चल रही है, ऐसे में इसका नुकसान जेम्स कैमरून की फिल्म को हो रहा है।




फिल्म ने पहले हफ्ते में सभी भाषाओं को मिलालकर कुल 109.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं अगर दूसरे हफ्ते के कलेक्शन को मिला जाए तो कुल कमाई अबतक 137.55 करोड़ की हुई है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन देखा जाए तो भारत में फिल्म ने कुल 167.75 करोड़ का कारोबार किया है।




हालांकि 'अवतार: फायर एंड एश' भारत में साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म भी बनी है। फिल्म ने F1 के आंकड़े को पार करके ये खिताब हासिल किया है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म इस हफ्ते के खत्म होने तक 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। वहीं अवतार 2 की बात करें तो फिल्म ने भारत में करीब 500 करोड़ का कारोबार किया था। हालांकि धुरंधर के चलते अभी 'अवतार: फायर एंड एश' की मुश्किलें थोड़ी कम होती नहीं दिख रही हैं।

Monday, December 29, 2025

 'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले Varun Dhawan पर टूटा दुखों का पहाड़, जिगरी के निधन से टूट गए एक्टर

'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले Varun Dhawan पर टूटा दुखों का पहाड़, जिगरी के निधन से टूट गए एक्टर

'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले Varun Dhawan पर टूटा दुखों का पहाड़, जिगरी के निधन से टूट गए एक्टर

वरुण धवन (Varun Dhawan) के ऊपर दुखों का पहाड़ टूटा है, क्योंकि वरुण के चहीते और जिगर के टुकड़े का निधन हो गया है। जिसके जाने से वरुण इस वक्त बेहद उदास ...और पढ़ें





वरुण धवन के चहीते का हुआ निधन


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन जल्द ही फिल्म बॉर्डर 2 में दिखने वाले हैं। इस फिल्म के ट्रेलर के बाद इन दिनों फिल्म का प्रमोशन चल रहा है। इसी बीच अब वरुण धवन के ऊपर दुखों का पहाड़ टूटा है, क्योंकि वरुण के चहीते और जिगर के टुकड़े का निधन हो गया है। जिसके जाने से वरुण इस वक्त बेहद उदास हैं और उसके लिए वरुण ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया है।

पेट डॉग के निधन से दुखी हुए वरुण धवन

दरअसल वरुण धवन (Varun Dhawan Pet Dog) के पेट डॉग का हाल ही में निधन हुआ है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है। वरुण ने सोशल मीडिया एक वीडियो शेयर किया है।


इस वीडियो में उनके पेट डॉग के साथ उनकी कई तस्वीरें और यादें हैं। इस वीडियो में उनकी पत्नी नताशा दलाल भी दिख रही हैं। इसे पोस्ट करते हुए वरुण (Varun Dhawan) ने लिखा है कि, RIP एंजल। आज स्वर्ग को एक और फरिश्ता मिल गया है। एक शानदार पपी और जोई की बेहतरीन बहन बनने के लिए तुम्हारा बहुत बहुत शुक्रिया। हम तुम्हें बहुत याद करेंगे एंजल। अच्छा फिर मिलेंगे।



सितारों ने जताया दुख

आपको बता दें कि वरुण ने पेट डॉग का नाम एंजल था और ये वरुण के परिवार का बेहद अहम हिस्सा रहा है। अक्सर वरुण अपने पेट डॉग के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे। अब पेट डॉग के जाने से वरुण और उनकी पत्नी नताशा इस वक्त बेहद उदास हैं।




वहीं वरुण के पेट डॉग के निधन के बाद कई सितारों ने अपना दुख व्यक्त भी किया है। शिल्पा शेट्टी, अदिति राव हैदरी, मौनी रॉय, टाइगर श्रॉफ और मृणाल ठाकुर समेत कईयों ने इस पर रिएक्ट किया है।

वहीं वरुण के प्रोफेशनल करियर की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) में नजर आएंगे। इस फिल्म में वो सनी देओल (Sunny Deol), अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। इसके बाद वरुण 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आएंगे।
 बॉलीवुड में छाया गम का साया, Lootera डायरेक्टर की मां Deepa De का हुआ निधन

बॉलीवुड में छाया गम का साया, Lootera डायरेक्टर की मां Deepa De का हुआ निधन

बॉलीवुड में छाया गम का साया, Lootera डायरेक्टर की मां Deepa De का हुआ निधन


फिल्म प्रोड्यूसर और विक्रमादित्य मोटवानी की मां दीपा दे मोटवानी ने उड़ान, मसान, जुबली जैसी फिल्मों के साथ भारतीय सिनेमा को आकार दिया। ...और पढ़ें




प्रोड्यूसर दीपा दे मोटवानी का निधन

 शनिवार को दीपा मोटवानी के निधन से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने अपने सबसे सम्मानित प्रोड्यूसर्स और मार्गदर्शकों में से एक को खो दिया। वह न सिर्फ जाने-माने फिल्ममेकर विक्रमादित्य मोटवानी की मां थीं, बल्कि एक टैलेंटेड प्रोड्यूसर भी थीं, जिन्होंने पिछले दो दशकों की कुछ सबसे यादगार फिल्में हिंदी सिनेमा को दीं।


दीपा ने फिल्मों में अपने सफर की शुरुआत सोमनाथ सेन की लीला (2002) में एसोसिएट प्रोड्यूसर के तौर पर की थी। अपने करियर की शुरुआत में, उन्होंने विशाल भारद्वाज की हॉरर-कॉमेडी मकड़ी (2002) और अश्विन कुमार के एडवेंचर ड्रामा द फॉरेस्ट (2009) में काम किया।


उड़ान में बेटे के साथ किया कोलेब

उनकी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म उड़ान थी जो 2010 में आई थी और इस फिल्म में उन्होंने अपने बेटे विक्रमादित्य के साथ कोलैबोरेशन किया था। इस फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में अन सर्टेन रिगार्ड सेक्शन में स्टैंडिंग ओवेशन मिला और इसे गिफोनी और इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजिल्स जैसे इंटरनेशनल फेस्टिवल्स में दिखाया गया। उड़ान ने कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी जीते, जिससे विक्रमादित्य और दीपा दोनों की पहचान ग्लोबल फिल्म कम्युनिटी में पक्की हो गई।


दीपा फैंटम फिल्म्स में एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बनीं, जो विक्रम आदित्य मोटवानी, अनुराग कश्यप, विकास बहल और मधु मंटेना की कंपनी है। फैंटम के तहत, उन्होंने लुटेरा (2013), हंसी तो फंसी (2014), NH10 (2015), मसान (2015), ट्रैप्ड (2016), और भावेश जोशी सुपरहीरो (2017) जैसी समीक्षकों द्वारा सराही गई और लोकप्रिय फिल्मों पर काम किया। बाद में उन्होंने अपने बेटे के साथ मिलकर नेटफ्लिक्स इंडिया के लिए AK vs AK (2020) और अमेजन प्राइम वीडियो के लिए जुबली (2023) प्रोड्यूस की।


फिल्म इंडस्ट्री में आई कई परेशानियां

Amazon Prime Video पर 2023 में 'मैत्री' नाम के एक इंटरव्यू में, उन्होंने एक सिंगल मदर के तौर पर पुरुष-प्रधान फिल्म इंडस्ट्री में आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'मैं इस इंडस्ट्री में एक बाहरी थी। हां, मुझे खुद पर कंट्रोल रखना पड़ता था क्योंकि मैं एक सिंगल मदर थी। मैं सिगरेट पीती थी। मैं शराब पीती थी। मैं वही पुरानी स्टीरियोटाइप थी। इसलिए, मुझे इस बात का ध्यान रखना पड़ता था कि मैं कौन से जॉब ऑफर लूं और मुझे काम की बहुत जरूरत थी! लेकिन मुझे बहुत सारे कामों के लिए ना कहना पड़ा क्योंकि मुझे लगा कि वह मेरे लिए सुरक्षित माहौल नहीं था'।
30 साल से ज्यादा किया इंडस्ट्री में काम

32 से ज्यादा सालों के करियर में, दीपा ने बड़े और छोटे बजट के प्रोजेक्ट्स पर काम किया और अवॉर्ड जीतने वाली फिल्मों को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाया। वह प्रोडक्शन को कुशलता से मैनेज करने, युवा टैलेंट को मेंटर करने और सेट पर एक अच्छा माहौल बनाने की अपनी काबिलियत के लिए जानी जाती थीं। उनके काम में फ्रेडी (2022), मसान (2015), NH10 (2015), उड़ान (2010), लुटेरा, हंसी तो फंसी, द मैनलीएस्ट मैन, मैडली, ट्रैप्ड, जुबली, और यहां तक कि टीवी सीरीज घोल (2018) भी शामिल हैं।
 Prabhas की The Raja Saab देखकर ना आए मजा तो चले जाना डायरेक्टर के घर, मेकर्स ने किया अजीबोगरीब एलान

Prabhas की The Raja Saab देखकर ना आए मजा तो चले जाना डायरेक्टर के घर, मेकर्स ने किया अजीबोगरीब एलान

Prabhas की The Raja Saab देखकर ना आए मजा तो चले जाना डायरेक्टर के घर, मेकर्स ने किया अजीबोगरीब एलान


प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द राजा साब' 9 जनवरी 2025 संक्रांति के मौके पर रिलीज होने जा रही है उससे पहले फिल्म के डायरेक्टर मारुति ने फैंस से एक वाद ...और पढ़ें




द राजा साब के डायरेक्टर ने किया अजीबोगरीब एलान


मारुति के डायरेक्शन में बनी प्रभास, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार स्टारर 'द राजा साब' 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। बड़े पर्दे पर रिलीज से पहले, मेकर्स ने हाल ही में एक प्री-रिलीज इवेंट रखा, जहां डायरेक्टर ने दर्शकों से एक पक्का वादा किया।

मारुति का प्रभास फैंस से बड़ा वादा

मारुति ने इवेंट में कहा, 'अगर आप में से 1% भी फिल्म से निराश होते हैं, चाहे वो रिबेल स्टार के फैंस हों या परिवार, तो आप मेरे घर आकर मुझसे सवाल कर सकते हैं, विला नंबर 17, कोल्ला लक्जुरिया, कोंडापुर!'


इससे पहले, फिल्म के ऑफिशियल X पेज पर शेयर किए गए एक वीडियो मैसेज में मारुति ने प्रभास के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा, 'तेलुगु दर्शकों ने प्रभास का एंटरटेनिंग वर्जन देखा है। लेकिन पैन इंडिया ने कभी नहीं। थिएटर से बाहर आने के बाद, आपको इस फिल्म के प्रभास कई सालों तक याद रहेंगे। गेट-अप और सब कुछ, यह एक शानदार एपिसोड है और ऐसा इंडियन स्क्रीन पर पहले कभी नहीं देखा गया'।


प्रभास की तारीफ की

प्री-रिलीज इवेंट में मौजूद मालविका मोहनन ने प्रभास की तारीफ करते हुए कहा, 'आप उन सबसे प्यारे लोगों में से एक हैं जिनके साथ मैंने कभी काम किया है। धन्यवाद - सच में, इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद'। उन्होंने मारुति का भी शुक्रिया अदा किया और कहा, 'मारुति सर, मुझे भैरवी का रोल देने के लिए धन्यवाद। ज्यादातर डायरेक्टर अपनी एक्ट्रेस को सिर्फ गाने और रोमांस देते हैं, लेकिन आपने मुझे गाने, रोमांस, कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन सब कुछ दिया - एक ऐसी फिल्म में जिसमें एक्शन किंग हैं। इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद'।


पीपल मीडिया फैक्ट्री और IVY एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की गई, द राजा साब 9 जनवरी को संक्रांति के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जिसमें प्रभास लीड रोल में हैं और उनके साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धी कुमार जैसे सितारे नजर आएंगे।
 तुम्हारे पास कुछ नहीं है...', Tanya Mittal के होम-फैक्ट्री टूर पर Farrhana Bhatt ने दिया ऐसा रिएक्शन

तुम्हारे पास कुछ नहीं है...', Tanya Mittal के होम-फैक्ट्री टूर पर Farrhana Bhatt ने दिया ऐसा रिएक्शन

 तुम्हारे पास कुछ नहीं है...', Tanya Mittal के होम-फैक्ट्री टूर पर Farrhana Bhatt ने दिया ऐसा रिएक्शन



बिग बॉस 19 के बाद तान्या मित्तल (Tanya Mittal) अपना घर और फैक्ट्री का टूर करवा रही हैं और उन लोगों को सफाइयां दे रही हैं जो उन्हें झूठा और फेक बता रहे ...और पढ़ें



तान्या मित्तल को लेकर बदले फरहाना भट्ट के सुर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम


 बिग बॉस 19 के घर में तान्या मित्तल (Tanya Mittal) का फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) के साथ बॉन्ड काफी पसंद किया गया था। हालांकि, फिनाले वीक में दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। बाद में शो खत्म होने के बाद न तान्या फरहाना से मिलीं और ना ही उनके जन्मदिन पर आईं।


बिग बॉस 19 के बाद फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल ने साथ में एड किया और उनकी जोड़ी फैंस को भा गई थी। अब फरहाना ने तान्या के साथ काम करने पर अपना रिएक्शन शेयर किया है।
तान्या संग काम करने पर फरहाना भट्ट का रिएक्शन

एक हालिया इंटरव्यू में फरहाना भट्ट ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि उन्हें तान्या मित्तल (Tanya Mittal) के साथ एक एड शूट करना है तो उस वक्त उनका क्या रिएक्शन था। फिल्म विंडो के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, "जब मेरी टीम ने बोला कि निव्या का एड है और आपको तान्या के साथ करना है तो मैं वाकई हंस दी। क्योंकि मैंने इमेजिन किया कि एड कैसे बनेगा। इसमें क्या-क्या दिखाएंगे वो।"



तान्या के होम-फैक्ट्री टूर पर क्या बोलीं फरहाना?

तान्या मित्तल शो खत्म होने के बाद अपना होम और फैक्ट्री टूर कर फेक बताने वालों को करारा जवाब दे रही हैं। फरहाना ने इस बारे में कहा, "क्या है क्या नहीं, मुझे वाकई फर्क नहीं पड़ता है। लोग यह बोल रहे हैं कि वो लोगों को बुलाकर अपना घर दिखा रही है। क्यों नहीं दिखाएगी, वो उसका घर है। उसको जो दिखाना है, दिखाने दो। अब उसको दिया है ऊपरवाले ने तो वो दिखाएगी। जिसके पास नहीं है वो क्या दिखाएगा। जो भी वह अपनी जिंदगी में कर रही है, मुझे उससे कोई प्रॉब्लम नहीं है। पूरे सीजन तो बोला गया कि तुम फेक हो। तुम्हारे पास कुछ नहीं है। कहीं नहीं जाती तुम कुछ करने।"

तान्या के सपोर्ट में उतरीं फरहाना

फरहाना भट्ट ने कहा कि शों में तान्या को फिजूल का टार्गेट किया गया। उन्होंने कहा, "वाइल्ड कार्ड (मालती चाहर) आई, उसने और चीज को बढ़ाया, फिर नेहल सीक्रेट रूम गई और फिर वापस आने के बाद उसने तान्या को ही पकड़ा। वह बहुत बेतुकी चीजें थीं। मतलब कुछ लोगों के पीछे पड़ना बहुत बेतुका था, जैसे जीशान कादरी और तान्या मित्तल। मुझे इन चीजों से कोई परेशानी नहीं थी। अगर तुम मेरे साथ मेस नहीं करोगे तो मैं तुम्हारे खिलाफ नहीं होऊंगी। तुम बाहर कुछ भी बोलो, मुझे क्या है। अंदर भी कुछ भी बोलो, मुझे क्या।"
 संजय दत्त की लाश बना, सुनील शेट्टी का डुप्लीकेट... 800 करोड़ी फिल्म देकर इस एक्टर ने 2025 में किया धमाका

संजय दत्त की लाश बना, सुनील शेट्टी का डुप्लीकेट... 800 करोड़ी फिल्म देकर इस एक्टर ने 2025 में किया धमाका

 संजय दत्त की लाश बना, सुनील शेट्टी का डुप्लीकेट... 800 करोड़ी फिल्म देकर इस एक्टर ने 2025 में किया धमाका



बॉलीवुड में कलाकारों को पहचान पाने के लिए कभी-कभी सालों इंतजार करना पड़ता है। कुछ कलाकारों को सर्वाइवल के लिए ऐसे रोल करने पड़ते हैं जिसकी उन्होंने भी ...और पढ़ें





यह एक्टर बन चुका है संजय दत्त की लाश। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 जरूरी नहीं कि कलाकार को पहली ही फिल्म से सफलता मिल जाए। बहुत कम ऐसे कलाकार हैं जो अपनी डेब्यू फिल्म से रातोंरात स्टार बन जाते हैं और उनके सामने मेकर्स की लाइन लग जाती हैं। जबकि कुछ कलाकारों को सालों तक मेहनत करनी पड़ती है और सर्वाइवल के लिए ऐसे-ऐसे रोल करने पड़ते हैं जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होती है।


एक ऐसे ही कलाकार अपने करियर के शुरुआती दौर में कभी संजय दत्त (Sanjay Dutt) की लाश बने तो कभी सुनील शेट्टी के डुप्लीकेट बनकर गुजारा किया। सालों तक बॉलीवुड में संघर्ष करने के बाद साल 2025 उनके लिए बहुत खास रहा। इस साल उन्होंने 800 करोड़ी फिल्म में काम कर सफलता और पहचान हासिल की।


शाहिद कपूर की फिल्म से शुरू किया था करियर

यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि छावा के कवि कलश उर्फ विनीत कुमार सिंह (Vineet Kumar Singh) हैं। हाल ही में, वह युवा के ऑल स्टार राउंडटेबल में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा समेत कई सितारों के साथ नजर आए और अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा, "ईशान यहां बैठे हैं। 2004 में वह एक बच्चे थे और जब मैं 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' (शाहिद कपूर की फिल्म) में असिस्टेंट डायरेक्टर था तब मैं उन्हें अपनी गोद में लेकर सेट पर लाया करता था। मेरा सपना था कि मैं बतौर अभिनेता काम करूं, लेकिन परिस्थितियां ऐसी थीं कि वो मौका था ही नहीं।"





संजय दत्त की लाश बन चुके एक्टर

विनीत कुमार सिंह ने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने कैसे-कैसे रोल किए। उन्होंने कहा, "लाइफ में कई बार ऐसी स्थिति आती है, जहां आपका जिंदा रहना जरूरी है। आप बचोगे तो आपकी कहानी आगे जाएगी। आप शहीद हो गए तो बचा क्या। कोई आपके बारे में बात नहीं करना चाहेगा। सुनील शेट्टी साहब का डुप्लीकेट भी बना हूं, संजू बाबा (संजय दत्त) के लिए डेड बॉडी भी बना हूं। एक ही चीज है कि अपने अंदर का दीया जलाते रहिए और बढ़ते रहिए।"




साल 2025 विनीत कुमार सिंह के लिए काफी खास रहा। करीब 800 करोड़ कमाने वाली छावा की सक्सेस के साथ-साथ सुपरब्वॉयज ऑफ मालेगांव और जाट में भी उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया।
 क्या करके मानेगा धुरंधर! संडे के तूफान से हिला डाला बॉक्स ऑफिस का मीटर

क्या करके मानेगा धुरंधर! संडे के तूफान से हिला डाला बॉक्स ऑफिस का मीटर

 क्या करके मानेगा धुरंधर! संडे के तूफान से हिला डाला बॉक्स ऑफिस का मीटर



Dhurandhar Worldwide Collection: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर ने आखिरकार वो कर दिखाया है, जो इस साल कई ब्लॉकबस्टर फिल्में नहीं कर पाईं। दुनियाभर में जबरदस ...और पढ़ें



धुरंधर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम


 छावा, सैयारा और कांतारा चैप्टर 1 जैसी कुछ फिल्में इस साल कमाई के मामले में आगे रहीं। करीब 10 महीने तक छावा 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही। मगर धुरंधर ने रिलीज के साथ ही न केवल इस साल की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि दो साल पुरानी फिल्मों को भी रौंद दिया है।


आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 5 दिसंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तभी से कमाई के मामले में देश-विदेश में राज कर रही है। आलम यह है कि धुरंधर ने इस साल की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म अवतार 3 (Avatar 3) को भी पछाड़ दिया है।


टॉप 3 हाइएस्ट ग्रॉसर में शामिल धुरंधर

धुरंधर का कारोबार सिर्फ भारत में भी अच्छा नहीं है, बल्कि इसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी कब्जा कर रखा है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 730 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी रणवीर सिंह ने दुनियाभर में भी शॉकिंग कलेक्शन किया है।

धुरंधर ने पठान का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

धुरंधर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पठान को पछाड़ चुका है। शाह रुख खान स्टार पठान (2023) ने दुनियाभर में 1050 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार किया था। यह टॉप 3 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में तीसरे नंबर पर थी जिस पर अब धुरंधर का कारोबार है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 24 दिनों में रणवीर सिंह की फिल्म ने दुनियाभर में 1080.29 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। सिर्फ विदेशी बाजार में कमाई 217.6 करोड़ रुपये है।


यह भी पढ़ें- Dhurandhar की बेरहमी से कांपा बॉक्स ऑफिस, Worldwide Collection जानकर उड़ जाएंगे होश


भारत में धुरंधर की शानदार कमाई

बात करें धुरंधर के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन की तो इसने अभी तक 730.70 करोड़ रुपये की कमाई की है। 24वें दिन यानी बीते रविवार को फिल्म का कलेक्शन 24.30 करोड़ रुपये थे।
पहला वीक- 218 करोड़
दूसरा वीक- 479.50 करोड़
तीसरा वीक- 189 करोड़

लाइफटाइम कलेक्शन- 730.70 करोड़

चौथे हफ्ते में पहुंची धुरंधर के सामने अब जवान और दंगल है। जवान ने दुनियाभर में 1148.32 करोड़ रुपये कमाए थे और दंगल ने 1968.03 करोड़ रुपये। आदित्य धर की फिल्म जवान का रिकॉर्ड तो तोड़ सकती है, लेकिन दंगल से आगे निकल पाएगी या नहीं, यह बाद में ही पता चलेगा।

Sunday, December 28, 2025

कियारा के बाद Yash की Toxic में हुई इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री, 'एलिजाबेथ' के लुक में दिखा किलर अंदाज

कियारा के बाद Yash की Toxic में हुई इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री, 'एलिजाबेथ' के लुक में दिखा किलर अंदाज

 कियारा के बाद Yash की Toxic में हुई इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री, 'एलिजाबेथ' के लुक में दिखा किलर अंदाज



यश की टॉक्सिक से पिछले हफ्ते कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का लुक जारी किया गया था। अब एक और हीरोइन का लुक रिवील हो गया है। टॉक्सिक में कियारा के अलावा ...और पढ़ें




टॉक्सिक से एलिजाबेथ का लुक हुआ आउट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम


 यश स्टारर टॉक्सिक (Toxic) मूवी साल 2026 की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवीज में से एक है जो रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) से मुकाबला करने वाली है। फिल्म की रिलीज को अभी तीन महीने बाकी हैं, लेकिन अभी से टॉक्सिक के मेकर्स ने बम फोड़ना शुरू कर दिया है।


टॉक्सिक के मेकर्स एक-एक करके फिल्म के सभी किरदारों से पर्दा उठा रहे हैं। पिछले हफ्ते बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का लुक रिवील किया गया था। अब फिल्म में एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री हुई है जिनके लुक से भी पर्दा हट गया है।


टॉक्सिक में बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री

जी हां, टॉक्सिक में एक नहीं बल्कि दो-दो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हैं। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि यश के साथ करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और कियारा आडवाणी की जोड़ी जमेगी लेकिन अब एक दूसरी अभिनेत्री की एंट्री हो गई है जो हाल ही में अपनी खलनायिकी के लिए छा गई थीं।

टॉक्सिक से हुमा का लुक आउट

यह अदाकारा हैं हुमा कुरैशी (Huma Qureshi)। महारानी और दिल्ली क्राइम सीजन 3 में अपनी अदाकारी से ध्यान खींचने वालीं हुमा यश स्टारर टॉक्सिक में अहम भूमिका निभाने वाली हैं। 28 दिसंबर को फिल्म से उनका लुक जारी किया गया है जिसमें वह किलर लग रही हैं।


इस रोल में जान फूंकेंगी हुमा

ब्लैक विंटेज कार के सामने ब्लैक ड्रेस में खड़ीं टॉक्सिक की एलिजाबेथ उर्फ हुमा कुरैशी का अंदाज देखने लायक है। वह अपने किरदार में जच रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए यश ने कैप्शन में लिखा, "अ टॉक्सिक फेयरी टेल फॉर ग्रॉन-अप्स में एलिजाबेथ बनीं हुमा कुरैशी को इंट्रोड्यूस किया जा रहा है।"


किस फिल्म से होगा टॉक्सिक का क्लैश?

यश की टॉक्सिक अगले साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) भी आ रही है। धुरंधर का जैसा क्रेज दिख रहा है, उससे शायद टॉक्सिक पर असर पड़े। खैर, अब देखना होगा कि दोनों फिल्म का क्लैश किसले लिए नुकसान और किसके लिए फायदा साबित होता है।
 New Year वीकेंड में मस्ट वॉच है 2 घंटे 50 मिनट की ये टॉप रेटेड फिल्म, हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप!

New Year वीकेंड में मस्ट वॉच है 2 घंटे 50 मिनट की ये टॉप रेटेड फिल्म, हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप!

 New Year वीकेंड में मस्ट वॉच है 2 घंटे 50 मिनट की ये टॉप रेटेड फिल्म, हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप!



अगर आप इस न्यूईयर में थिएटर्स जाने की बजाय घर पर ही कोई बढ़िया मूवी देखना चाहते हैं तो आपको बॉलीवुड की क्लासिक कॉमेडी जरूर अपनी वॉचलिस्ट में शामिल करन ...और पढ़ें




कॉमेडी का फुल तड़का लगाती है ये टॉप रेटेड मूवी। फोटो क्रेडिट- एक्स

 अक्सर हम छुट्टियों में ऐसी फिल्मों की तलाश करते हैं जो न केवल हमारा मनोरंजन करें, बल्कि हमें तनाव से दूर ले जाकर ठहाके लगाने पर मजबूर कर दें। अगर आप भी कोई ऐसी ही फिल्म देखना चाहते हैं तो आपको बॉलीवुड की एक क्लासिक फिल्म जरूर देखनी चाहिए। 16 साल बाद भी फिल्म का क्रेज बरकरार है।


यह कॉमेडी फिल्म जब रिलीज हुई तो इसे दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया। फिल्म की अच्छी कमाई हुई और इसे तगड़ी रेटिंग भी मिली। फिल्म में इमोशन, ड्रामा और खूब सारी कॉमेडी है। नए साल में आपको यह फिल्म इसलिए भी देखनी चाहिए, क्योंकि यह आपको सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगा।


बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी फिल्म

अगर आप नए साल के मौके पर घर बैठकर एक बढ़िया कॉमेडी फिल्म का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। फिल्म 16 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस 202 करोड़ रुपये की कमाई की थी जबकि दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 400 करोड़ रुपये था।






कॉमेडी का तड़का लगाती है फिल्म

फिल्म की कहानी तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। 2 घंटे 50 मिनट की फिल्म में तीन दोस्तों की इंजीनियरिंग कॉलेज में लाइफ, जॉब और निजी जिंदगी की चुनौतियों को दिखाया गया है। फिल्म में कॉमिक टाइमिंग और ह्यूमर ऑन-पॉइन्ट हैं। कहीं-कहीं इमोशनल मोमेंट भी हैं जो आपको फिल्म से जोड़ा रखेगा।



ओटीटी पर कहां मौजूद है फिल्म?

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो साल 2009 में रिलीज हुई राजकुमार हिरानी की मूवी 3 इडियट्स (3 Idiots) है। इस फिल्म में आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में करीना कपूर खान और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में तीनों दोस्त रैंचों (आमिर), राजू (शरमन) और फरहान (माधवन) की तिकड़ी काफी पसंद की गई थी। यह फिल्म प्राइम वीडियो (Prime Video) पर मौजूद है।