Showing posts with label UP. Show all posts
Showing posts with label UP. Show all posts

Saturday, January 4, 2020

जेएनयू छात्रों से प्रियंका गाँधी की बढ़ती राजनैतिक नज़दीकियां

जेएनयू छात्रों से प्रियंका गाँधी की बढ़ती राजनैतिक नज़दीकियां


नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव और उत्तरप्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की टीम में जेनएयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष को जगह मिल गई है. जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहित पांडे को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का सोशल मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया है.
 प्रियंका गांधी की टीम में मोहित से पहले जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष संदीप सिंह प्रियंका के सबसे करीबी सहयोगी के रूप में काम कर रहे हैं. प्रियंका गांधी के हर कार्यक्रम में संदीप साए की तरह उनके साथ नजर आते हैं. प्रियंका गांधी के कमान संभालने के बाद से यूपी से जुड़ी कांग्रेस की सभी रणनीतियों में संदीप सिंह की सबसे अहम भूमिका रहती है. प्रियंका से पहले संदीप कुछ वक्त के लिए राहुल गांधी की टीम में भी काम कर चुके हैं

Sunday, September 10, 2017

11 फर्जी बाबाओं की #List जारी, आसाराम और राधे माँ का नाम भी शमिल

11 फर्जी बाबाओं की #List जारी, आसाराम और राधे माँ का नाम भी शमिल

इलाहाबाद। इलाहाबाद के मठ बाघंबरी गद्दी में आज होने वाली बैठक में फर्जी बाबाओं की लिस्ट जारी होने वाली है। यह लिस्ट डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को बलात्कार के मामले में सजा होने के बाद तैयार की है।  अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का कहना है कि फर्जी धर्मगुरुओं से सनातन धर्म के स्वरूप को बहुत ज्यादानुकसान पहुंचा है। हम फर्जी धर्मगुरओं की सूची बनाकर उसे केंंद्र और सभी राज्य सरकारों, चारों पीठ के शंकराचार्य और 13 अखाड़ा के पीठाधीश्वरों को भेजकर सामूहिक बहिष्कार करेंगे। उन्होंने बताया कि सूची में शामिल शमिल फर्जी बाबाओं को कुंभ, अर्द्धकुंभ व अन्य धार्मिक मेलों में सरकारी सुविधा न मिले, यह पहल भी होगी।

होगा सामूहिक बहिष्कार
सूची में आसाराम, राधे मां सहित 11 बाबाओं के नाम शामिल किया है। बताया जा रहा है कि इस सूची में शामिल सभी बाबाओं का सामूहिक बहिष्कार किया जाएगा।


Saturday, September 2, 2017

‘गुंडा’राज: दिनदहाड़े #BJP नेताओं पर बरसार्इं ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत

‘गुंडा’राज: दिनदहाड़े #BJP नेताओं पर बरसार्इं ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत

गाजियाबाद। शनिवार को उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में दिनदहाड़े दो बीजेपी नेताओं को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। इस हमले में एक बीजेपी नेता की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

मृतक बीजेपी नेता का नाम गजेंद्र भाटी था। गजेंद्र काफी समय से बीजेपी से जुड़े हुए थे। हमले में गंभीर रूप से घायल बलवीर चौहान बीजेपी के मंडल अध्यक्ष हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब एक बजे उन पर हमला किया गया।

हमलावर बाइक से आए थे। दोनों नेताओं पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने के बाद वह मौके से फरार हो गए। घायल नेताओं को फौरन पास ही स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें नोएडा के मेट्रो अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। दिनदहाड़े फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


Friday, September 1, 2017

मिशन 350:  मथुरा में #RSS का महा मंथन आज से

मिशन 350: मथुरा में #RSS का महा मंथन आज से

नई दिल्ली। 2019 के चुनाव से पहले राष्टÑीय स्वयं सेवक संघ तैयारियां में जुट गया है। अबकी बार संघ और भाजपा ने देशभर में 350 से ज्यादा सीटें हासिल करने का लक्ष्य तय किय है। इसे के मद्देनजर संघ की तीन दिवसीय समन्वय बैठक 1 से 3 सितंबर को उत्तरप्रदेश मथुरा स्थित गोकुल धाम में आज से शुरू होने जा रही है। इस बैठक में आरएसएस से जुड़े 36 अनुषांगिक संगठन के कामकाजों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही भविष्य के कार्यों की योजना भी बनाई जाएगी । इस बैठक में भाग लेने के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और संगठन मंत्री रामलाल मौजूद रहेंगे।

भागवत के मार्गदर्शन से समापन
मिली जानकारी के मुताबिक बैठक की शुरुआत सुबह संघ के सहकार्यवाह भैया जी जोशी के भाषण से होगी और 3 सितंबर की शाम सरसंघचालक मोहन भागवत के मार्गदर्शन में इसका समापन होगा। संघ से जुड़े तमाम संगठन अपने काम काज का रिपोर्ट संघ के सामने रखेंगे। इस पूरे कार्यक्रम में सबकी नजर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की ओर से सौंपी जाने वाली पार्टी की रिपोर्ट पर होगी। ऐसा माना जा रहा है कि अमित शाह देश भर में पार्टी के विस्तार और 2019 चुनाव को लेकर तैयारी का लेखा-जोखा संघ के सामने रखेंगे। सूत्रों की मानें तो देश भर में केंद्र शासित समेत सभी राज्यों में सवा छ: करोड़ बूथ हैं। आज की तारीख में 75 फीसदी बूथ पर पार्टी ने पहुंच बना ली है।

अमित शाह इसके अलावा 2019 चुनाव के लिए मिशन 350 प्लस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पार्टी रणनीति की जानकारी भी संघ को देंगे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह आंतरिक सुरक्षा और वित्त मंत्री अरुण जेटली आर्थिक मामलों पर सरकार से जुड़ी जानकारी देंगे।

चार राज्यों में सहयोग चाहते है शाह
ऐसा माना जा रहा है कि अध्यक्ष अमित शाह केरल में बीजेपी को मजबूत करने हेतु आरएसएस की भूमिका पर बात करने के साथ ही बंगाल, ओडिशा, तेलांगना और तमिलनाडु में भी उनका सहयोग चाहते हैं।


Saturday, August 19, 2017

मुजफ्फरनगर: हादसे में #MP के 9 लोगों की मौत, ₹10-10 लाख मुआवजे का ऐलान

मुजफ्फरनगर: हादसे में #MP के 9 लोगों की मौत, ₹10-10 लाख मुआवजे का ऐलान



लखनऊ/भोपाल। उत्तरप्रदेश के मुजफ्फर नगर में हुए ट्रेन हादसे में मध्यप्रदेश के भी 9 लोगों की मौत हो गई। इस ट्रेन में ग्वालियर, मुरैना से कई यात्री सवार थे। बताया जा रहा है मध्यप्रदेश के घायलों की संख्या करीब 50 से ऊपर है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं मध्यप्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपए का ऐलान भी किया है। बता दें कि शनिवार शाम 5.30 मिनट पुरी से हरिद्वार जा रही कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन मुजफ्फरनगर के खतौली रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। ट्रेन के करीब दर्जन भर डिब्बे पटरी से उतरकर अगल-बगल के घरों और एक स्कूल में घुस गए। ये ट्रेन पुरी से हरिद्वार जा रही थी। हादसा शनिवार की शाम 5 बजकर 46 मिनट पर हुआ। ट्रेन का नंबर 18477 है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या 23 हो गई है। 70 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आॅडियो से खुलासा कैसे बुलाई गई मौत


इधर,  हादसे के बाद सामने आये गेटमैन के आॅडियो ने केस में नया मोड़ ला दिया है। इस आॅडियो में गेटमैन खुलासा कर रहा है कि खतौली में रेल पटरी रेलवे कर्मचारियों ने ही काटी थी, मगर ट्रेन आने से पहले वो उसे जोड़ नहीं पाए। यही वजह रही कि इतना बड़ा हादसा हो गया। इसी आॅडियो क्लिप में आगे गेटमैन ने एक और बड़ा खुलासा किया है। गेटमैन ने बताया है कि शनिवार रात हुए हादसे से दो दिन पहले भी इस तरीके का मामला सामने आया था। गेटमैन के मुताबिक, घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही 2 दिन पहले ही एक दूसरी पटरी टूटी हुई मिली थी। गेटमैन का कहना है कि तीन दिन तक उस तरफ कोई नहीं गया। गेटमैन के मुताबिक, इस लाइन के 2 स्लीपर भी टूटे हुए मिले थे, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो पटरी काफी पहले टूट गई होगी। बावजूद इसके किसी ने उसकी सुध नहीं ली। हालांकि, ये गनीमत रही कि वहां से ट्रेन गुजरती रहीं और किसी हादसे का शिकार नहीं हुईं। गेटमैन ने बताया कि इस मामले में जेई को दिल्ली भी तलब किया गया था।

गेटमैन ने अपनी बातचीत में ये भी कहा है कि दो दिन पहले ऐसा ही हादसा सामने आने के बावजूद कोई मुस्तैदी नहीं दिखाई गई, जिस वजह से खतौली में ट्रेन हादसा हुआ। बता दें कि शनिवार शाम हुए इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि करीब 150 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

PM मोदी ने रेल हादसे पर दुख जताया


इधर, हादसे की सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खतौली रेल हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि रेल मंत्रालय स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। उत्तरप्रदेश सरकार और रेल मंत्रालय सभी जरूरी मदद मुहैया कराने में जुटे हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।


Railways Ministry & UP Government are doing everything possible & providing all assistance required in the wake of the train derailment: PM

— PMO India (@PMOIndia) August 19, 2017




पटरी से उतरने के बाद रेल के कई कोच एक दूसरे में घुस गए। कई डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए थे। पटरी से उतरे डिब्बों में यात्री फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने के लिए डिब्बा काटने के लिए क्रेन की मदद ली । गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीमों को भी रेस्क्यू के लिए भेजा गया है। घटना के बाद मेरठ, अंबाला, सहारनपुर ट्रैक को बंद कर दिया गया है। रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने हादसे में रेस्क्यू और राहत कार्यों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किए थे।

चारों तरफ मची चीख पुकार


















इन राज्यों से होकर गुजरती है यह Train

बता दें कि यह ट्रेन पुरी से हरिद्वार जाती है। कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस इस सफर में कई राज्यों से होकर गुजरती है। इनमें उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा शामिल हैं। यह ट्रेन रोजाना रात 9 बजे पुरी से चलती है।


Saturday, August 12, 2017

गोरखपुर के अस्पताल में जारी है बच्चों की मौत का सिलसिला,आज जाएंगे CM

गोरखपुर के अस्पताल में जारी है बच्चों की मौत का सिलसिला,आज जाएंगे CM






गोरखपुर। उत्तरप्रदेश के गोरखपुर का सरकारी अस्पताल बच्चों के लिए कब्रिस्तान बन गया। यहां मौत का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। आज दिमागी बुखार से 4 साल के बच्चे की मौत हो गयी। इससे पहले अस्पताल की लापरवाही से एक-एक कर 64 मासूमों ने अस्पताल के अंदर दम तोड़ दियाथा। ये घटना गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज की है, जहां मरने वालों में 13 बच्चे एनएनयू वार्ड और 17 इंसेफेलाइटिस वार्ड में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि 69 लाख रुपए का भुगतान न होने की वजह से आॅक्सीजन सप्लाई करने वाली फर्म ने आॅक्सीजन की सप्लाई गुरुवार की रात से ठप कर दी थी। खबरों के मुताबिक पिछले 5 दिनों में 60 बच्चों की मौत हो चुकी है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने आॅक्सीजन की कमी से इंकार किया है।
दरअसल, अस्पताल में लिक्विड आॅक्सीजन तो गुरुवार से ही बंद थी और शुक्रवार को सारे सिलेंडर भी खत्म हो गए। इंसेफेलाइटिस वार्ड में मरीजों ने दो घंटे तक अम्बू बैग का सहारा लिया। हॉस्पिटल मैनेजमेंट की बड़ी लापरवाही के चलते 30 बच्चों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। अस्पताल में आॅक्सीजन सप्लाई करने वाली फर्म का 69 लाख रुपए का भुगतान बकाया था।

मामले को तूल पकड़ने के बाद सरकार की ओर से इस मामले पर सफाई आई है। जारी बयान में कहा गया है कि आॅक्सीजन की कमी के कारण किसी रोगी की मौत नहीं हुई है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती 7 मरीजों की विभिन्न चिकित्सीय कारणों से 11 अगस्त को मृत्यु हुई। घटना की मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं डीएम ने 5 सदस्यीय टीम गठिक की जो कि आज अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

राजनीति हुई शुरू
वहीं बच्चों की मौत ने अब राजनीतिक रंग ले लिया हैं। विपक्ष ने मामले पर योगी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है कि गोरखपुर मे आॅक्सीजन की कमी से बच्चों की दर्दनाक मौत, सरकार जिÞम्मेदार। कठोर कार्रवाई हो, 20-20 लाख का मुआवजा दे सरकार। वहीं राहुल गांधी का ट्वीट आया कि बीजेपी सरकार इसके लिए जिम्मेदार हैं। लापरवाही बरतने वालों को सजा मिलनी चाहिए। बीएसपी की ओर किए गए ट्वीट में लिखा गया कि योगी सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए और स्वास्थ मंत्री समेत हॉस्पिटल के स्टॉफ को जेल भेज देना चाहिए।

घटना की जानकारी होते ही जिलाधिकारी ने तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा निर्देश दिए कि चिकित्सा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने मेडिकल कालेज के निरीक्षण के दौरान बताया कि बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में आक्सीजन सिलेंडर की कमी नहीं है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा बताया गया है कि लगभग 175 आक्सीजन सिलेण्डर उपलब्ध हैं। निरीक्षण के दौरान सांसद कमलेश पासवान और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे।