SACH SANDESH: Fashion

Showing posts with label Fashion. Show all posts
Showing posts with label Fashion. Show all posts

Tuesday, March 5, 2024

 राजिम कुंभ का फिर लौटा वैभव: मुख्यमंत्री श्री साय

राजिम कुंभ का फिर लौटा वैभव: मुख्यमंत्री श्री साय

 राजिम कुंभ का फिर लौटा वैभव: मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

 कृषक उन्नति योजना में 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी 13 हजार करोड़ रूपए की राशि   

महतारी वंदन योजना की पहली किस्त 7 मार्च को

श्री रामलला दर्शन योजना में श्रद्धालुओं को लेकर 5 मार्च को ट्रेन अयोध्या धाम के लिए होगी रवाना  

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती और प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। राजिम कुंभ की शुरूआत डॉ. रमन सिंह की मुख्यमंत्रित्व काल में हुई थी। पिछले पांच वर्षों की इसका स्वरूप कुछ बिगड़ गया था। इस वर्ष कुंभ का आयोजन 10 गुना भव्यता के साथ हो रहा है। राजिम कुंभ के फिर से भव्य आयोजन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है और राजिम कुंभ का वैभव एक बार फिर लौटा है।  उन्होंने कहा कि कुंभ में शामिल होने आए साधु-संतों के आशीर्वाद से राज्य में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी श्रद्धालुओं को राजिम कुंभ के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी जी की गारंटी पर भरोसा किया हम उसे पूरा करने के लिए लगातार फैसले ले रहे हैं। किसानों को बहुत जल्द धान बिक्री की अंतर की राशि मिलेगी। महतारी वंदन योजना का लाभ मिलना शुरू होगा। पात्र विवाहित महिलाएं आगे भी फार्म भरकर महंतारी वंदन योजना का लाभ ले सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी के गारंटी के अनुरूप में अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन कराने के लिए हमनें श्री रामलला दर्शन योजना प्रारंभ की है, जिसमें हर वर्ष हजारों लोगों को अयोध्या धाम का  दर्शन कराया जाएगा। 5 मार्च को रायपुर से इस योजना की पहल ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राजिम कुंभ मेले की वेबसाइट लांच की और राजिम कुंभ पर आधारित पुस्तक का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में भगवान राजीव लोचन पर आधारित लाइट एंड साउंड शो का प्रदर्शन किया गया। हमने कैबिनेट की पहली बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाने का निर्णय लिया है। किसानों को दो वर्ष के बकाया धान बोनस के रूप में 3716 करोड़ रूपए की राशि उनके खाते में अंतरित कर दी गई है। 24 लाख 72 हजार किसानों को धान बिक्री की अंतर की राशि के रूप में 13 हजार करोड़ रूपए देंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजिम कुंभ के भव्य आयोजन के साथ-साथ इस साल का कुंभ रामोत्सव राजिम कुंभ के नाम से आयोजित करने की अनुमति दी है। साधु-संतों के आगमन और आशीर्वाद से कुंभ सफल होता है। मातृशोक के कारण मेरा शरीर मंच पर नहीं है, पर मेरी आत्मा एक महीने से यहीं है। पिछले 20 सालों में सबसे भव्य कुंभ इस बार हो रहा है। राजिम कुंभ तब तक पूरा नहीं होता जब तक साधु संत नहीं आते साधु संतों की अमृतवाणी से ही यह राजिम कुंभ कल्प सफल होता है। पूरे देश में चार कुंभ के होते हैं, ये चार कुंभ तो 12 साल में एक बार होते हैं, लेकिन राजिम कुम्भ कल्प पहला कुंभ है जो हर साल होता है।

सांसद श्री चुन्नीलाल साहू स्वागत ने भाषण देते हुए कहा कि राजिम केवल तीन नदियों का संगम नहीं है। तीन जिलों और छत्तीसगढ़ की संस्कृति का भी संगम है। महामंडलेश्वर यतिन्द्रानंद गिरी जी महाराज ने कार्यक्रम में कहा कि पांच वर्ष बाद राजिम कुंभ भव्य और दिव्य स्वरूप में दिख रहा है। भारत सहित पूरी दुनिया में इस समय सनातन संस्कृति का पुर्नजागरण हो रहा है। शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि उनका पहली बार राजिम आना हुआ है। यहां का नजारा देखकर लगा कि यह प्रयागराज और हरिद्वार से कम नहीं है। राजिम के कंकर-कंकर में भगवान श्री शिव बसे हुए हैं। माता जानकी द्वारा स्थापित शिवलिंग यहां कुलेश्वर महादेव के रूप में विराजमान है।

कार्यक्रम में सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, विधायक सर्वश्री रोहित साहू, श्री इंद्र कुमार साहू, संपत अग्रवाल, पूर्व विधायक रूप कुमारी चौधरी, चंद्रशेखर साहू और अमितेश शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि और देशभर से आए साधु-संत तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Wednesday, February 19, 2020

फसलों की सुरक्षा के लिए किसानों को सामयिक सलाह

फसलों की सुरक्षा के लिए किसानों को सामयिक सलाह

रायपुर: कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मौसम आधारित फसलों की सुरक्षा के लिए सलाह दी हैं। कृषि वैज्ञानिकों ने देर से बोई गई गेहूॅं फसल 40-50 दिन का हो गया हो तो वहां यूरिया की दूसरी मात्रा छिड़काव करना उपयुक्त होगा। सरसों फसल में एफिड (मैनी) होने पर इमिडाक्लापिड 80 मि.ली. 200 लीटर पानी में घोल कर प्रति एकड़ छिड़काव किया जा सकता है।
कृषि वैज्ञानिकों ने आलू में पछेती अंगमारी रोग आने पर मेटालेक्जिल (1.5 ग्राम) या सायमांक्सीनील (2 ग्राम) दवा का प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। पिछले दिनों बादल छाए रहने के कारण साग-सब्जियों में एफीड, भटा में तना छेदक लगने की संभावना हैं। इसलिए किसानों के लिए एकीकृत कीट प्रबंधन का प्रयोग जैसे फीरोमोन प्रपंच, प्रकाश प्रपंच या खेतों में पक्षियों के बैठने के लिए खूटी (बर्ड पर्च) लगाना लाभकारी होगा।     


Friday, February 14, 2020

व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ में निवेश की जताई इच्छा : सेन फ्रांसिस्को में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ियों से की मुलाकात

व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ में निवेश की जताई इच्छा : सेन फ्रांसिस्को में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ियों से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अमेरिका प्रवास के दौरान आज सेन फ्रांसिस्को में निवासरत भारतीयों विशेषकर छत्तीसगढ़ियों से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताई है।
मुख्यमंत्री के अमेरिका दौरे को लेकर अप्रवासी भारतीयों में काफी उत्साह है। सेन फ्रांसिस्को में मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान बे एरिया के व्यापारिक प्रतिनिधिमण्डल के साथ डिनर का आयोजन किया गया। डिनर में सर्वश्री बी.जे. अरुण (टाई प्रेसिडेंट), राजू इंदुकुरी (भारत में डेटा सेंटर कंपनी की इन्वेस्टर), जग कपूर (मैकलिन थ्री स्टार साइसोन रेस्टोरेन्ट के ओनर), नितिन मेहता, सर्वज्न द्विवेदी, सुशांत पटनायक, पल्लव शर्मा, हरसूल असनानी (अमेरिका में टेक महिंद्रा के हेड) आदि इन्वेस्टर शामिल रहे। इस दौरान व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ में निवेश कर प्रदेश की उन्नति में भागीदार बनने की इच्छा जाहिर की है।

Monday, June 17, 2019

परिवर्तन तभी सार्थक है जब उसे स्वीकार करने की सामर्थ्य हो :भूपेश बघेल

परिवर्तन तभी सार्थक है जब उसे स्वीकार करने की सामर्थ्य हो :भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने परिवर्तन संस्था के कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया

रायपुर- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसी भी समाज में परिवर्तन तभी सार्थक होता हैं, जब उस समाज में परिवर्तन को स्वीकार करने का सामर्थ्य हो। मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली में परिवर्तन संस्था द्वारा आयोजित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाले प्रतिभाओं के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पिता श्री नंदकुमार बघेल और अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।
    
    मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य, संस्कृति और समाज के क्षेत्र में जो कार्य किये जाते हैं, वो चिरस्थायी प्रकृति के होते हैं। यह कार्य दर्शाते है कि समाज में तत्कालीन समय में क्या घटित हो रहा है और उसका समाज पर किस प्रकार प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि हमारा समाज कर्मठ समाज है तथा हमेशा संघर्ष के लिए तत्पर रहता है और संघर्ष से ही आगे बढ़ा है।

    उन्होंने कहा कि इस देश में हो रहे परिवर्तन और उसे आगे बढ़ाने में युवाओं की महती भूमिका है। छत्तीसगढ़ के गठन का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने श्री खूबचंद बघेल और श्री चन्दूलाल चन्द्राकर सहित सभी महापुरूषों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अगर एकजुट होकर कोई भी प्रयास किया जाये तो सफलता अवश्य मिलती है।
    श्री बघेल ने कहा कि हमारा समाज स्वाभिमानी समाज है और जब छत्तीसगढ़ में किसान का पुत्र मुख्यमंत्री बना तो उसने सबसे पहले जो निर्णय लिए वो किसानों के ही हित में थे। उन्होंने कहा कि कृषि से बड़ा कोई रोजगार अन्य सेक्टर नहीं दे सकता।
    उन्होंने कहा कि अनाज के साथ साथ हमें रोजगार के क्षेत्र में भी स्वालंबी बनना होगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ की नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी योजना का जिक्र करते हुए बताया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए जमीनी स्तर पर इसे क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रतिभाओं को बधाई और शुभकामनायें देते हुए कहा कि उन्हें समाज के उत्थान में अपना योगदान देना चाहिए ताकि दूसरे लोग भी उनका अनुसरण कर सके।

Saturday, September 2, 2017

दंगल गर्ल के साथ ‘ठग्स’ ने बकरीद, Breaking..

दंगल गर्ल के साथ ‘ठग्स’ ने बकरीद, Breaking..

मुंबई। ‘दंगल’ में गीता फोगाट के रोल में नजर आर्इं फातिमा सना शेख आमिर खान के परिवार के काफी करीब हैं। ‘दंगल’ के बाद वो आमिर के साथ फिल्म ‘ठग्स आॅफ हिंदोस्तान’ में भी नजर आएंगी। शनिवार को फातिमा ने आमिर के परिवार के संग बकरीद मनाई। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो आमिर, किरण राव और आमिर की बेटी ईरा के साथ हैं।

फातिमा और ईरा एक साथ कई जगह नजर आ चुकी हैं। फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में ईरा संग कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। फातिमा साड़ी में और ईरा ब्लू लहंगे में नजर आ रही हैं। फातिमा का कहना है कि उन्हें अच्छी फिल्मों से मतलब है। बड़ी बजट या छोटी बजट फिल्मों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।


फिल्म में ऐसा कुछ होना चाहिए जिससे आप एक्साइटेड हो और ‘ठग्स आॅफ हिंदोस्तान’ में मुझे वैसा कुछ दिखा। मैंने इस फिल्म के लिए बहुत से आॅडिशन्स दिए। अगर मैं कोई फिल्म करना चाहती हूं तो उसके लिए मैं कुछ भी करूंगी। फातिमा कहती हैं कि वो खुद पर बहुत ज्यादा प्रेशर लेती हैं। लेकिन यह एक तरह से अच्छा भी है क्योंकि यह मुझे अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित करता है। फातिमा ने ‘दंगल’ की तरह ही ‘ठग्स आॅफ हिंदोस्तान’ का भी आॅडिशन दिया था। फातिमा ने बताया कि जब तक डायरेक्ट, प्रोड्यूसर, राइटर आपके काम से खुश नहीं होते तब तक वो आपको फिल्म में नहीं लेते।


arrow_upward