Sunday, June 18, 2017

Indonasia Open किदाम्बी श्रीकांत चैंपियन, भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी

SHARE
जकार्ता। इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन Tournament पुरुष एकल वर्ग फाइनल में भारत के किदाम्बी श्रीकांत ने जापान के काजूमासा साकाई को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। श्रीकांत ने 37 मिनट तक चले मुकाबले को 21-11, 21-19 से जीता। वह यह खिताब जीतने वाले भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। श्रीकांत ने शनिवार को विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी दक्षिण कोरिया के सोन वान हो को हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं काजूमासा साकाई ने भारत के ही प्रणॉय को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी।

24 वर्षीय श्रीकांत शुरू से ही पूरे रंग में दिखे और प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी पर पहले ही गेम में हावी हो गए। उन्होंने पहला गेम 21-11 से जीता। दूसरे गेम में साकाई ने वापसी करते हुए शुरुआत में बढ़त बना ली, एक वक्त वह 11-6 से आगे थे, लेकिन इसके बाद श्रीकांत ने जोरदार तरीके से आक्रमण शुरू किया और पहले तो बराबरी की और फिर 21-19 से मैच के साथ ही 1,000,000 अमेरिकी डॉलर का इनाम अपने नाम कर लिया।

दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत का यह दूसरा सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2014 में चाइना ओपन पर कब्जा जमाया था। श्रीकांत के लिए यह चौथा सुपर सीरीज फाइनल था। 2015 में वह इंडिया ओपन जीत चुके हैं।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: