Sunday, July 30, 2017

जब नीना गुप्ता ने मांगा काम

SHARE

मुंबई। नेशनल अवार्ड विनर अदाकारा नीना गुप्ता की एक पोस्ट ने खलबली मचा दी है। लंबे समय से गायब रही 62 साल की नीना ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने लिए काम मांगा है। इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘मैं मुंबई में रहती हूं, काम करती हूं और एक अच्छी अदाकारा हूं। मैं एक बढ़िया किरदार की तलाश में हूं।’

मां की इस पोस्ट को देखकर भावुक हुर्इं उनकी बेटी मासबा गुप्ता ने भी यह पोस्ट शेयर करते हुए एक मैसेज लिखा है, ‘कुछ दिन पहले मैं किसी से कह रही थी कि मुझे काम मांगने में न तो डर लगता है और न ही शर्म आती है। जाहिर है यह खानदानी है। मेरी मां ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली है। मेरा मतलब है कि नैशनल अवॉर्ड विजेता, 62 साल की मेरी मां। उन्होंने मुझे हमेशा काम करने की प्रेरणा दी है। वह कहती हैं काम बुजुर्ग होने से रोकता है।’

नीना की इस पोस्ट ने न सिर्फ उनकी बेटी, बल्कि कई लोगों को प्रेरित किया है। इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा सहित कई लोग शामिल हैं।

‘खलनायक’, ‘जाने भी दो यारों’, ‘कमजोर कड़ी’ और ‘गांधी’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर अपनी ऐक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं नीना को ‘सांस’ और ‘बुनियाद’ जैसे टीवी सीरियल्स में अपने दमदार रोल के लिए भी याद किया जाता है।

SHARE

Author: verified_user

0 comments: