नई दिल्ली। गूगल के मशहूर वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब को 12 साल बाद मेकओवर नसीब हुआ है। इसे अब नया लोगो और आइकन मिल गया है। कंपनी लंबे वक्त से नए बदलावों की टेस्टिंग कर रही थी और मई में रिफ्रेश्ड लुक का पहला प्रिव्यू पेश किया था। इसका रंग-रूप बदलने के अलावा कम्पनी ने एंड्रॉयड और डर के यूट्यूब ऐप्स में भी काफी बदलाव किए हैं।
यूट्यूब के आॅफिशल ब्लॉग में चीफ प्रोडक्ट आॅफिसर नील मोहन ने लिखा है कि नया लोगो और आइकन मल्टि-स्क्रीन की दुनिया के मुताबिक डिजाइन किए गए हैं और ताजा लुक देते हैं। अपडेटेड ऐप मंगलवार से रोलआउट होना शुरू हो जाएगा।
मोहन ने लिखा है, ‘अपडेटेड लोगो में यूट्यूब के वर्डमार्क और आइकन का क्लीन्ड अप वर्जन है जिससे डिजाइन और फ्लेक्सिबल हो जाता है और छोटी स्क्रीन्स पर भी बेहतर दिखता है। जब फोन की स्क्रीन पर जगह कम हो तो यह ज्यादा साफ दिखता है।’
यूट्यूब पर अब एक डार्क डेस्कटॉप थीम भी उपलब्ध है जिसमें बैकग्राउंड डार्क हो जाता है और ज्यादा सिनेमैटिक लुक मिलता है। ऐप का हेडर अब सफेद रखा गया है ताकि कॉन्टेंट पर फोकस जाए और नेविगेशन टैब्स को सबसे नीचे कर दिया गया है ताकि एक्सेस करना आसान हो। लाइब्रेरी और अकाउंट के नए टैब भी जोड़ दिए गए हैं।
यूट्यूब के मोबाइल ऐप्स को वीडियो देखते हुए इस्तेमाल होने वाली कई फंक्शनैलिटीज मिलेंगी। आने वाले महीनों में स्वाइप कर अगले या पिछले वीडियो पर जाने वाला फीचर भी आ जाएगा। इस अपडेट के बाद यूजर बार्इं और दार्इं तरफ डबल टैप कर वीडियो को 10 सेकंड आगे और 10 सेकंड पीछे कर सकेंगे। नए फीचर के जरिए यूजर वीडियो की स्पीड भी कम-ज्यादा कर पाएंगे।
इसके अलावा यूट्यूब प्लेयर की शेप भी बदल जाएगी जिसके बाद वर्टिकल, स्क्वेयर या हॉरिजॉन्टल वीडियो देखे जा सकेंगे और विडियो के आस-पास की काली पट्टियां नजर नहीं आएंगी। इसके अलावा यूट्यूब वीडियो ब्राउजिंग के नए तरीके पर भी काम कर रहा है।
Wednesday, August 30, 2017
SHARE
Author: Sadbhavna News verified_user
0 comments: