Wednesday, August 2, 2017

नितीश कैबिनेट के 29 में से 22 मिनिस्टर 'दागी', 21 करोड़पति

SHARE

मुख्यमन्त्री नितीश कुमार

नई-दिल्ली। जीरो टालरेन्स को लेकर महागठबंधन तोड़ने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार की कैबिनेट में ही दागी मन्त्रियों की भरमार है। नई नवेली कैबिनेट की छवि भी कुछ खास साफ-सुथरी नहीं है। चुनाव वाचडॉग संस्था द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक नीतीश कुमार की कैबिनेट में 76 फीसदी मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश कुमार की नई कैबिनेट के 29 में से 22 मंत्री यानि 76 फीसदी मंत्री आपराधिक मामलों में आरोपी हैं।

8 फीसदी बढ़ गए दागदार
खास बात यह है कि नीतीश कुमार की RJD चीफ़ लालू यादव के साथ महागठबंधन वाली कैबिनेट में 19 मंत्री यानी 68 फीसदी मंत्री ही आरोपी थे। नीतीश कुमार के इस नए कैबिनेट के 22 दागी मंत्रियों में से 9 मंत्रियों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों का जिक्र किया है।

दो पर 307 का मामला
इतना ही नहीं जेडीयू से नीतीश कैबिनेट के दो मंत्रियों के खिलाफ हत्या की कोशिश में धारा 307 के तहत मामले दर्ज हैं। कई मंत्रियों के खिलाफ डकैती, चोरी, धोखाधड़ी, और महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

72 फीसदी करोड़पति
नीतीश की कैबिनेट में 21 मंत्री यानी लगभग 72 फ़ीसदी मंत्री करोड़पति हैं जबकि पिछली सरकार में 22 यानी लगभग 79 फीसदी मंत्री करोड़ पति थे। चुनाव आयोग में दाखिल किए गए हलफनामे के मुताबिक नीतीश कुमार के कुल मंत्रियों की औसत संपत्ति लगभग 2.46 करोड़ है।

नीतीश की कैबिनेट में मंत्री और लखीसराय से बीजेपी के करोड़पति विधायक की कुल संपत्ति साढ़े पंद्रह करोड़ है। वहीं मुजफ्फरपुर से बीजेपी विधायक और नीतीश कैबिनेट में मंत्री सुरेश कुमार ने अपनी कुल संपत्ति 11 करोड़ बताई है। मुंगेर से जेडीयू विधायक राजीव रंजन सिंह की कुल संपत्ति 5 करोड़ दर्ज है।


SHARE

Author: verified_user

0 comments: