Sunday, August 13, 2017

जब दिव्यांका को लगी गोली, रो पड़े फैंस!

SHARE

नई दिल्ली। मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया अपने फैंस के बीच बहुत पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 50 लाख फॉलोअर्स हैं। लोग उनके लिए कितने क्रेजी हैं इसका ताजा उदाहरण हाल ही में देखने को मिला। दरअसल दो लड़कियां ‘ये हैं मोहब्बतें’ के सेट पर शूटिंग देखने पहुंची थी।  उस समय ऐसा सीक्वेंस चल रहा था, जिसमें दिव्यांका यानी इशिता को गोली लगती हैं। दोनों लड़कियों को लगा कि दिव्यांका को सच में गोली लग गई है और वो रोने लग गई।  इसके बाद दिव्यांका खुद उन लड़कियों के पास गर्इं और दोनों को चुप कराया। दिव्यांका ने दोनों लड़किओं के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट भी की।


SHARE

Author: verified_user

0 comments: