रायपुर, ब्यूरो। छत्तीसगढ़ में एक गौशाला में हुई गायों की मौतों को लेकर सियासत तेज हो गई। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस ने गायों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल एक गाय को लेकर मुख्यमंत्री निवास जाते दिखे उनके साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
एक और कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे।इसके बावजूद कांग्रेसी कार्यकर्ता गायों को लेकर घड़ी चौक की तरफ से और कंट्री निवास जाने लगी लेकिन यहां भी उन्हें रोक दिया गया।गौरतलब है कि प्रदेश में करीब 300 गायों की मौतों के बाद कांग्रेस ने गायों को मुख्यमंत्री निवास छोड़ने का ऐलान किया था उसी को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था।
Wednesday, August 30, 2017
SHARE
Author: Sadbhavna News verified_user
0 comments: