भोपाल। प्रदेश की 43 नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा ने फिर बाजी मार ली है। बुधवार को इसके परिणाम घोषित हो चुके हैं| भाजपा ने 26 सीटों पर कब्ज़ा किया है। वहीं, मुख्य प्रतिद्वंदी पार्टी कांग्रेस ने 14 सीटों पर विजय हासिल की है। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी 3 सीटों पर कब्ज़ा किया है। BJP ने बड़ी जीत हासिल की है, हालांकि कांग्रेस ने भी भाजपा की कई सीटों पर सेंध लगाई है। छिंदवाड़ा और झाबुआ जिले में भाजपा को करारी मात भी मिली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित सभी बड़े नेता भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे थे।
25 सीटों पर खिला कमल
जैतवारा ,आठनेर, हर्रई, कैलारस, कोतमा राणापुर, डिंडोरी, भिकनगांव, मंडलेश्वर, थांदला ,पेटलावद, भाबरा, डबरा ,नेपानगर, चिचोली, नैनपुर ,पाली, बम्हनी बंजर ,बिछिया, जोबट,छनेरा, बुढार, जय सिंह नगर, बिजुरी शहडोल।
कांग्रेस को मिली बड़त
मंडला, सैलाना, मोहगांव, शाहपुरा, निवास, जुन्नारदेव, महेश्वर, सनावद ,दमुआ, सौसर, बैहर, अलीराजपुर, झाबुआ, गाडरवारा शमशाबाद।
Wednesday, August 16, 2017
SHARE
Author: Sadbhavna News verified_user
0 comments: