Friday, August 4, 2017

MP की सम्पतिया के शपथ लेते ही RS में सबसे बड़ी पार्टी बनी BJP

SHARE

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अब राज्यसभा में कांग्रेस को सीटों को मामले में पछाड़ते हुए उच्च सदन की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। उच्च सदन में अब उसके 58 सदस्य हैं जबकि मुख्य विपक्षी दल के पास सिर्फ 57 सांसद हैं।

मध्यप्रदेश में हुए उपचुनाव के बाद उच्च सदन में निर्वाचित भाजपा सांसद साम्पतिया उइके ने शपथ ली। केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे के निधन के बाद इस सीट पर चुनाव की जरूरत पड़ी

नरेंद्र मोदी सरकार के मई 2014 में सत्ता में आने के बाद यह पहला मौका है जब राज्यसभा में भगवा पार्टी के सबसे ज्यादा सांसद हैं।

भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के पास हालांकि अब भी उच्च सदन में निर्णायक बहुमत नहीं है लेकिन जदयू के साथ आने से उसकी ताकत जरूर बढ़ी है।


SHARE

Author: verified_user

0 comments: