नई दिल्ली। दो सालों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संपत्ति में भारी इजाफा हुआ है। उनकी प्रॉपर्टी में कुल 42 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि उनके कई मंत्री संपत्ति बढ़ोत्तरी में उनसे काफी आगे हैं। मध्य प्रदेश के नेता और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की संपत्ति में चौंकाने वाली बढ़ोत्तरी हुई है। साल 2015-17 में सबसे ज्यादा बढ़ी है। मंत्री तोमर की संपत्ति में 2014-15 में ₹53 लाख थी जो बढ़कर 2016-17 में ₹89 लाख रुपए हो गई। इस तरह दो सालों में तोमर की कुल संपत्ति में करीब 67 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
प्रधानमंत्री मोदी 41.8 फीसदी की संपत्ति बढ़ोत्तरी के साथ अपने कैबिनेट सहयोगियों के बीच तीसरे नंबर पर आते हैं। उनकी संपत्ति 1.41 करोड़ से बढ़कर 2 करोड़ हो गई है।
पीएमओ की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की संपत्ति में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है बल्कि उनकी संपत्ति इन दो सालों में 50 फीसदी घट गई है। आंकड़ों के मुताबिक जावड़ेकर की संपत्ति साल 2014-15 में 1.11 करोड़ रुपए थी जो 2016-17 में घटकर 56 लाख रह गई है।
Tuesday, September 12, 2017
SHARE
Author: Sadbhavna News verified_user
0 comments: