Saturday, September 2, 2017

#Hockey इंडिया के हेड कोच बर्खास्त, गिरते प्रदर्शन से गिरी गाज

SHARE

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया (एचआई) ने शनिवार को कड़ा फैसला लेते हुए पुरुष टीम के मुख्य कोच रोलैंट ओल्टमैंस को अपने पद से हटा दिया है। एचआई ने इसका कारण बीते 18 महीनों में टीम के प्रदर्शन में आई गिरावट को बताया है। एचआई द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, हाई परफॉर्मेस डायरेक्टर डेविड जॉन टीम के अंतरिम कोच के तौर पर काम करेंगे।

एचआई ने यह फैसला अपनी हाई परफॉर्मेस एंड डेवलपमेंट समिति की तीन दिन तक चली बैठक के बाद लिया है, जो शनिवार को खत्म हुई। इस बैठक में 24 सदस्यों ने हिस्सा लिया था, जिसमें चयनसमिति के अध्यक्ष हरबिंदर सिंह, और उनके साथी बीपी गोविंदा, वी भास्करन, थोएबा सिंह, एबी सुबैया और आरपी सिंह शामिल थे। इनके अलावा टीम के मौजूदा खिलाड़ी जयदीप कौर, सरदार सिंह, पीआर श्रीजेश, मनप्रीत सिंह भी मौजूद थे।


SHARE

Author: verified_user

0 comments: