भोपाल/नई दिल्ली। महिला कांग्रेस की टीम में लंबे समय से बदलाव की अटकलें लंबे समय से चल रही थी। इसके बाद बादआखिरकार शनिवार में बड़ा फेरबदल हो गया। पार्टी ने सुष्मिता देव को आॅल इंडिया महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है। अब तक महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी संभाल रही शोभा ओझा को हटा दिया गया है। बता दें कि शोभा ओझा मध्यप्रदेश की नेता है। इसके अलावा कांग्रेस ने मध्य प्रदेश संगठन में भी बदलाव किया है। पार्टी ने मध्य प्रदेश के महासचिव मोहन प्रकाश और सचिव राकेश कालिया को भी हटा दिया है। पार्टी ने दीपक बाबरिया को मध्य प्रदेश कांग्रेस का महासचिव बनाया है। जुबैर खान और संजय कपूर को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि अगले साल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं।
असम से सांसद है शोभा
सुष्मिता देव 16वीं लोकसभा में सांसद हैं। वे वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में असम की सिल्चर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीती।
शोभा को क्या जिम्मेदारी मिलेगी?
शोभा ओझा को संगठन में क्या जिम्मेदारी दी जाएगी इसको लेकर पार्टी ने अभी साफ नहीं किया है।
Saturday, September 9, 2017
SHARE
Author: Sadbhavna News verified_user
0 comments: