मुंबई/भोपाल। मध्यप्रदेश समेत देश भर में आज गणपति बप्पा की विदाई का दौर चल रहा है। अनंत चतुर्दशी के दिन हर साल इस दिन गणेश महाराज फिर अगले साल आने का वादा करके अपने लोक में वापस चले जाते हैं। इस मौके पर मुंबई में उत्सव का माहौल बना रहता है और सभी की निगाहें लालबाग के राजा पर टिकी रहती हैं। भक्तों के बीच राजा की सवारी। सभी की बस यही चाहत बप्पा अगले बरस तू फिर से आना। लोग घरों से निकलकर लाल बाग के राजा की एक झलक पाने के लिए बेताब हुए जा रहे हैं। लाल बाग के राजा की विदाई में रास्ते में झूमते गाते भक्त। कुछ तस्वीरें खींच रहें तो कुछ सेल्फी वाले भक्त भी हैं। विदाई का अद्भुत नजारा। आसमान छूते गणपति अपनी विशालता की झलक दिखा रहे हैं।
Tuesday, September 5, 2017
SHARE
Author: Sadbhavna News verified_user
0 comments: