Sunday, May 27, 2018

झारखंड विधानसभा उपचुनावः कल पड़ेंगे वोट, सिल्ली और गोमिया में थमा प्रचार

SHARE
रांची। सिल्ली तथा गोमिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए शनिवार को शाम तीन बजे से चुनावी शोर थम गया। इसके बाद प्रत्याशी डोर टू डोर प्रचार में निकलने लगे। इससे पहले शनिवार को अंतिम दिन दोनों सीटों पर सभी दलों और प्रत्याशियों ने पूरा जोर लगाया। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी गोमिया में जनसभाएं कीं। दोनों सीटों पर 28 मई को सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक मतदान होगा, जबकि 31 मई को नतीजे सामने आएंगे। सिल्ली में 10 और गोमिया में 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें आजसू प्रमुख पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, भाजपा के माधव लाल सिंह, आजसू के लंबोदर महतो की प्रतिष्ठा दांव पर है।


अपनी सदस्यता खोनेवाले योगेंद्र प्रसाद तथा अमित महतो के भाग्य का भी फैसला होना है। दोनों की पत्नियां चुनाव मैदान में हैं। सिल्ली में सुदेश महतो (आजसू), सीमा देवी (झामुमो) के अलावा लोक समता पार्टी के ज्योति प्रसाद, जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के संजय प्रसाद यादव, झारखंड दिशोम पार्टी के सीताराम मुंडा, निर्दलीय अमित सिंह मुंडा, दीपक कुमार मांझी, धनपति महतो, लालचन महतो, सीमा देवी प्रत्याशी हैं।

इसी तरह गोमिया में 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें आजसू के लंबोदर महतो, झारखंड मुक्ति मोर्चा की बबीता देवी, भाजपा के माधव लाल सिंह, झामुमो उलगुलान के उमेश महतो, लोक जन विकास मोर्चा की जूली देवी, झारखंड दिशोम पार्टी के देवनारायण मुर्मू, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के मो. सुल्तान, निर्दलीय खुदीराम महतो, गौतम तिवारी, टेकचंद महतो, धनंजय कुमार प्रजापति, निखिल कुमार सोरेन, हेमलाल महतो शामिल हैं। 
SHARE

Author: verified_user

0 comments: