Tuesday, May 15, 2018

Karnataka Election Results 2018 : सिद्धरमैया एक सीट से हारे, येद्दियुरप्पा जीते

SHARE
नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। 222 सीटों के रुझानों में भाजपा भले ही आगे है, पर बहुमत का पेंच फंस रहा है। भाजपा 106, कांग्रेस 73, जेडीएस 41 व अन्य दो सीटों पर आगे है। शिकारीपुरा सीट से भाजपा के सीएम पद के उम्मीदवार बीएस येद्दियुरप्पा 35397 वोटों से जीत गए हैं। वहीं, चामुंडेश्वरी सीट से सिद्दरमैया हार गए हैं।


इस बीच, बेंगलूरू और दिल्ली में भाजपा कार्यालय में नेता और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और निर्मला सीतारण ने भी जश्न मनाया। इधर, कर्नाटक चुनाव के नतीजे से सेंसेक्स में भी उछाल आया है। आज शाम छह बजे भाजपा मुख्याल में संसदीय कमेटी की बैठक होगी।दक्षिण में भाजपा की संभावित जीत से 2019 में मोदी की राह आसान हो सकती है। देश में मोदी की लहर भी बरकरार रहेगी। वहीं, कर्नाटक में कांग्रेस यदि हारती है तो राहुल गांधी के नेतृत्व को फिर से झटका लग सकता है। कांग्रेस सिर्फ तीन राज्यों पंजाब, मिजोरम और पुडुचेरी तक ही सिमट कर रह जाएगी। 
SHARE

Author: verified_user

0 comments: