Tuesday, May 15, 2018

Politics Today : शिवराज का तंज, कांग्रेस को अपना नाम PMP कर लेना चाहिए

SHARE
भोपाल । कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आते ही बीजेपी में खुशी की लहर छा गई। हर तरफ पार्टी कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाने लगे। वहीं, सोशल मीडिया पर ट्विटर वॉर शुरू हो गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि अब कांग्रेस पार्टी को अपना नाम बदल लेना चाहिए। 

मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि कांग्रेस को अब अपना नाम बदल लेना चाहिए। शिवराज ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि, 'कर्नाटक नतीजों से अब समय आ गया है जब अखिल भारतीय कांग्रेस को अपना नाम बदलकर पुडुचेरी, मिजोरम, पंजाब कांग्रेस (पीएमपी) कर लेना चाहिए।' 

बता दें कि चुनावी नतीजों और रुझानों में कांग्रेस के हाथ से कर्नाटक की सत्ता निकलती नजर आ रही है, जिसके बाद कांग्रेस पुडुचेरी, मिजोरम और पंजाब अर्थात तीन राज्यों में ही यह पार्टी सिमट कर रह जाएगी।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: