Wednesday, August 8, 2018

रायपुर : जनसम्पर्क विभाग के चार अधिकारी हुए पदोन्नत

SHARE


 रायपुर  राज्य सरकार ने जनसम्पर्क विभाग के चार सहायक जनसम्पर्क अधिकारियों को सहायक संचालक के पद पर पदोन्नत किया। उनकी पदोन्नति का आदेश विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी कर दिया गया है। पदोन्नत अधिकारियों में से जनसम्पर्क संचालनालय के श्री आनंद प्रकाश सिंह सोलंकी को संचालनालय में, श्री छेदीलाल तिवारी को संचालनालय से जिला जनसम्पर्क कार्यालय जगदलपुर में और जिला जनसम्पर्क कार्यालय नारायणपुर के श्री शशिरत्न पाराशर को जिला जनसम्पर्क कार्यालय नारायणपुर में पदस्थ किया गया है। जिला जनसम्पर्क कार्यालय बलरामपुर के सहायक जनसम्पर्क अधिकारी श्री मुक्तिप्रकाश बेक को सहायक संचालक के पद पर पदोन्नति के बाद जिला जनसम्पर्क कार्यालय अम्बिकापुर (सरगुजा) में पदस्थ किया गया है।
 
SHARE

Author: verified_user

0 comments: