Tuesday, October 22, 2019

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन करते हुए पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का किया अभिनंदन

SHARE
    रायपुर; मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों का नमन करते पुलिस सेवा के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों का अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश मंे कहा है कि देश की एकता और अखण्डता, प्रदेश एवं देशवासियों की सुरक्षा के कर्तव्य पालन में अपने जीवन का बलिदान करने की मिसालें दुर्लभ ही होती है। पुलिस की नौकरी सिर्फ आजीविका का साधन नहीं, बल्कि एक जज्बा है। पुलिस बल मंे शामिल लोग असाधारण तथा असामान्य जीवन जीते हुए 24 घण्टे जनता की सुरक्षा मंे डटे रहते हैं। पुलिस सेवा के लोग जब अपनी जान-जोखिम मंे डालकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं, तभी हम अपने घरों मंे सुरक्षित रह पाते हैं। छत्तीसगढ़ जैसे नक्सल प्रभावित राज्य में यह जोखिम और भी बढ़ जाता है। सशक्त बलों के कंधे से कंधा मिलाकर छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने नक्सली गतिविधियों का मुकाबला किया है और शहादत दी है। उनकी शहादत खाली न जाये, यह सुनिश्चित करना हम प्रदेशवासियों की जिम्मेदारी है।
    इस अवसर पर मैं शहीदों को नमन करता हूं तथा पुलिस सेवा के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों का भी सादर अभिनंदन करता हूं, जो अपना जीवन दांव पर लगाकर कर्तव्य निर्वहन कर रहे हैं।


SHARE

Author: verified_user

0 comments: