Monday, October 28, 2019

मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना के साथ किया रायपुर शहर के पहले नवनिर्मित गौठान का लोकार्पण

SHARE

गौठान परिसर में गोबर गैस प्लांट लगाने और नगर निगम क्षेत्र में दो और गौठानों की घोषणा

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने गोवर्धन पूजा और गौठान दिवस के अवसर पर आज राजधानी के बोरियाखुर्द स्थित गोकुल नगर में गायों की पूजा-अर्चना की। उन्होंने गायों को चारा-खिचड़ी खिलाया और नवनिर्मित गौठान का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा मनाने की परम्परा पूरे देश में है। हम इसे गौठान दिवस के रूप में मना रहे है। एक तरफ गोवर्धन पूजा और गौठान दिवस मनाने की छत्तीसगढ़ की परम्परा और दूसरी तरफ सरकार की नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना। इस योजना के तहत पधुधन विकास एवं संवर्धन के साथ ही नदी-नालों का संवर्धन किया जा रहा है। नरवा विकास से पेयजल, सिंचाई एवं उद्योगों को पानी की व्यवस्था सुनिश्चित होगी।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: