शिवाजी महाराज को नमन करते हुए मराठी भाषा में उद्धव ने शपथ ली. वह ठाकरे परिवार से पहले मुख्यमंत्री हैं. उद्धव के बाद कैबिनेट के अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई गई. मंत्री पद की शपथ जयंत पाटिल, छगन भुजबल, एकनाथ शिंदे, सुभाष देसाई, बालासाहेब थोराट और नितिन राउत ने ली. आइए जानते हैं इन मंत्रियों का सियासी करियर. जयंत पाटिल जयंत पाटिल महाराष्ट्र में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की साझा सरकार (1999 से 2008) में वित्त मंत्री बनाए गए. जयंत पाटिल के नाम महाराष्ट्र विधानसभा में 9 बजट पेश करने का रिकॉर्ड है. 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री आरआर पाटिल ने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद जयंत पाटिल को नया गृह मंत्री बनाया गया. शरद पवार के बेहद करीबी नेताओं में शुमार किए जाने वाले जयंत राजाराम पाटिल महाराष्ट्र की राजनीति में जाना-माना नाम हैं. वह इस्लामपुर वालवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. वह पृथ्वीराज चव्हाण सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रहे हैं. इससे पहले वह वित्त मंत्री और गृह मंत्री भी रहे हैं. जयंत पाटिल इस्लामपुर वालवा विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े. महाराष्ट्र में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की साझा सरकार (1999 से 2008) में वित्त मंत्री बनाए गए. यह गठबंधन सरकार पूरे 10 साल चली थी. जयंत के नाम महाराष्ट्र विधानसभा में 9 बजट पेश करने का रिकॉर्ड है.

0 comments: