Wednesday, November 20, 2019

धान की अवैध खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन का कड़ा रुख

SHARE
रायपुर: जिले में धान के समर्थन मूल्य में अवैध खरीदी पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे है। जिले के सीमा से लगे उड़ीसा राज्य से कुछ बिचौलियांे के द्वारा धान छत्तीसगढ़ में लायी जाकर खपाने के प्रयास किये जाते रहे हैं, जिससे स्थानीय किसानों के हितों को निश्चित रूप से नुकसान होता है। साथ ही साथ राज्य शासन को आर्थिक क्षति भी होती है। इस हेतु प्रशासनिक टीम द्वारा लगातार छापे की कार्यवाही की जा रही है। इसे देखते हुए कलेक्टर श्री नीलकंठ टीकाम के द्वारा अपील की गई है कि ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगांे की सूचना तथा ऐसे अवैध धान तस्करी करने वाले वाहनों की जानकारी देने वालांे को यथा योग्य पुरस्कार दिया जाएगा साथ ही उनका नाम गोपनीय रहेगा। 
इस संबंध में जिले के समस्त जागरूक एवं प्रबुद्ध नागरिक जिला कलेक्टर (9425598888),पुलिस अधीक्षक (9479190084),अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोंडागांव (8839392611), फरसगांव (9406474135), केशकाल (8827662723) एवं ’अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोंडागांव (8226062057), फरसगांव (9479190093), केशकाल (9479194010) के मोबाइल नंबरांे पर सूचना/व्हाट्सअप/मेसेज भेज सकते  हैं।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: