Thursday, November 7, 2019

मुख्यमंत्री ने सुकमा में गौठान का निरीक्षण किया : ग्रामीणों ने जैविक सब्जियों से किया मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत

SHARE
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय सुकमा के दौरे पर सुकमा के रामपुरम के पास गीदम में गौठान का अवलोकन किया। ग्रामीणों ने तुमा और तरोई जैसी जैविक सब्जियां भेंट कर और खुमरी पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। श्री बघेल ने सुकमा के मिनी स्टेडियम में आयोजित पंच-सरपंच एवं किसान सम्मेलन में लगभग 168 करोड़ 59 लाख रूपए की लागत के 64 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, लोकसभा संासद श्री दीपक बैज और विधायक सर्वश्री मोहन मरकाम, लखेश्वर बघेल और श्री विक्रम मण्डावी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने सुकमा में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 85 करोड़ 26 लाख रुपए से अधिक के 28 विकास कार्यों का लोकार्पण और 83 करोड़ 32 लाख 97 हजार रुपए के 36 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। 

SHARE

Author: verified_user

0 comments: