Sunday, December 8, 2019

मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वागल के निधन से गमगीन बॉलीवुड

SHARE
मुंबई: जाने-माने बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वागल के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहार हैं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके निधन पर दुख जाहिर किया है. अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर 'सुब्बु' को लेकर एक भावात्मक पोस्ट साझा किया है, जहां अभिनेत्री ने उन्हें उस्ताद कहकर बुलाया है. अनुष्का ने सुब्बु संग अपनी एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, "वह बहुत ही दयालु विनम्र, शरीफ और प्रतिभाशाली थे. मैं उन्हें हमेशा उस्ताद कहकर बुलाया करती थी. सुब्बु हमेशा देश के सबसे पसंदीदा और सम्मानित मेकअप आर्टिस्ट में से एक रहेंगे. हर बार अपने असाधारण कौशल से मेरे चेहरे को छूकर उन्होंने मुझे खूबसूरत दिखाया. उन्होंने अपने पीछे जो बेहतरीन काम छोड़कर गए हैं उनके लिए वह हमेशा याद किए जाएंगे. एक अच्छा बेटा, एक भाई और पवित्र आत्मा आज हम सबको छोड़कर चले गए हैं. आपकी आत्मा को शांति मिलें."
SHARE

Author: verified_user

0 comments: