Saturday, December 7, 2019

मनरेगा में दिव्यांगों को रोजगार देने में छत्तीसगढ़ देश में छठवें स्थान पर, कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ा

SHARE

इस साल अब तक करीब 23 हजार दिव्यांगों को 5 लाख से अधिक मानव दिवस काम मनरेगा में दिव्यांगों को रोजगार के समान अवसर के जरिए मुख्य धारा में सशक्त मौजूदगी की पहल पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों की संवेदनशीलता के लिए थपथपाई पीट 

रायपुर: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में दिव्यांगों को रोजगार देने में छत्तीसगढ़ देश में छठवें स्थान पर है। चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 के पहले आठ महीनों अप्रैल से नवम्बर तक यहां 22 हजार 966 दिव्यांगों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इस दौरान इनके लिए पांच लाख तीन हजार 208 मानव दिवस रोजगार का सृजन किया गया है। मनरेगा के बेहतर क्रियान्वयन से आम लोगों के साथ ही दिव्यांगों को भी रोजगार उपलब्ध कराने में छत्तीसगढ़ देश के कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए लगातार शीर्षस्थ राज्यों में शुमार है। दिव्यांगों को रोजगार के मामले में आंध्रप्रदेश, तमिलनाडू, तेलंगाना, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे एवं पांचवें स्थान पर है।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: