झारखंड में शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को पटखनी देते हुए दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ कर लिया तो रघुवर दास का लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का सपना करारी शिकस्त के साथ टूट गया. राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले गठबंधन ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है. भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के ताबड़तोड़ साहसिक फैसले और मोदी की छवि के दम पर झारखंड में लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने का सपना संजोया था, लेकिन मोदी-शाह की जोड़ी की लाख कोशिश के बावजूद इस बार जीत उनके खाते में नहीं गई. 81 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में सबसे अंतिम परिणाम जमशेदपुर ईस्ट से आया, जिसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास चुनाव हार गए. 80 सीटों के परिणाम पहले आ गए, लेकिन इस हाई प्रोफाइल सीट पर चुनाव परिणाम आने में वक्त लगा. रघुवर दास को 15833 मतों के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा.
JMM की अगुवाई वाले गठबंधन को मिला पूर्ण बहुमत

0 comments: