दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुके हैं. अब सबकी नजर चुनाव के नतीजों पर टिकी है. दिल्ली चुनाव के वोटों की गिनती 11 फरवरी को होगी और चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे. हालांकि चुनाव नतीजों से पहले दिल्ली विधानसभा के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं, जिसमें आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने का दावा किया जा रहा है. जहां तक दक्षिणी दिल्ली की 10 सीटों के एग्जिट पोल का सवाल है, तो आम आदमी पार्टी यहां क्लीन स्वीप कर सकती है. इंडिया टुडे और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक दक्षिणी दिल्ली की 10 विधानसभा सीटों में से 9 से 10 सीटों पर आम आदमी पार्टी (AAP) को जीत मिल सकती है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को महज एक सीट पर जीत मिलने की संभावना है.

0 comments: