लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की कचहरी में गुरुवार को दिनदहाड़े एक वकील पर बम से हमला किया गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि कचहरी परिसर में कुछ लोगों ने वकील संजीव लोधी पर बमों से हमला किया. उनमें से एक बम फटा जबकि बाकी दो में धमाका नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं. मामले की जांच कर रही है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित कचहरी परिसर में देसी बम वकील संजीव लोधी के चैम्बर पर फेंका गया. संजीव लोधी ने इस वारदात के पीछे अन्य वकील जीतू यादव का हाथ होने की बात कही है. पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है.

0 comments: