प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ट्वीट कर बधाई दी है. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर अरविंद केजरीवाल को बधाई देता हूं. पीएम मोदी ने ट्वीट में सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया. केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा कि हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद सर. काश, आप आज आ पाते. मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि लेकिन मैं समझता हूं कि आप व्यस्त थे. हमें अब दिल्ली को सभी भारतीयों के लिए गर्व का शहर बनाने की दिशा में मिलकर काम करना चाहिए.

0 comments: