Saturday, February 15, 2020

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पंडित श्यामाचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

SHARE
 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित श्यामाचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है । मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ माटी के सपूत, सहज एवं सरल व्यक्तित्व के धनी पंडित श्यामाचरण शुक्ल जी की पुण्यतिथि पर हम सब सादर नमन करते हैं । श्री बघेल ने कहा कि पं. श्यामाचरण शुक्ल जी को एक कर्मठ राजनेता के रूप में छत्तीसगढ़ सहित समूचे मध्यप्रदेश की प्रगति के लिए उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: