धमतरी: राज्य महिला आयोग द्वारा 19 फरवरी को जन सुनवाई रखा गया। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित इस जनसुनवाई में 16 प्रकरण मिले। मिली जानकारी के मुताबिक 14 प्रकरण के पक्षकार जन सुनवाई में उपस्थित हुए। इनमें अधिकांश मानसिक और दहेज प्रताड़ना के प्रकरण थे। इन प्रकरणों में से आठ प्रकरणों को नस्तीबद्ध किया गया एवं अन्य प्रकरणों में अग्रिम कार्रवाई की गई। इस मौके पर राज्य मलिला आयोग की सदस्य श्रीमती खिलेश्वरी किरण साहू और महिला संरक्षण अधिकारी सुश्री अनामिका शर्मा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

0 comments: