दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने पति नवीन जयहिंद से तलाक ले लिया है. स्वाति ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. स्वाति के पति नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी के नेता हैं और हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष हैं.अपने ट्वीट में स्वाति ने लिखा है, 'वो पल बहुत ही दर्दनाक होते हैं जब परियों की कहानी से लगने वाले सुखद दिन खत्म हो जाते हैं. मैंने और नवीन ने तलाक ले लिया है. कभी-कभी दो अच्छे लोग साथ नहीं रह पाते हैं. मैं उन्हें हमेशा मिस करूंगी.'

0 comments: