Wednesday, April 12, 2023

आखिरी ओवर रहा हाई वोल्टेज ड्रामा

SHARE


आईपीएल 2023 के 16वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सीजन की पहली जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया ये मुकाबला रोमांचक रहा। मैच का नतीजा आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर निकला।

आईपीएल 2023 के 16वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सीजन की पहली जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया ये मुकाबला रोमांचक रहा। मैच का नतीजा आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर निकला।

दरअसल, आखिरी 2 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के 3 विकेट चटकाए और इसके बाद एक पल को ऐसा लग रहा था कि ये मैच दिल्ली की झोली में जा चुका है, लेकिन एनरिक नॉर्ख्या की गेंद पर टिम डेविड ने दौड़ लगाकर 2 रन लिए और टीम को ये जीत दिलाई। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते है मैच का टर्निंग प्वाइंट क्या रहा?
IPL 2023: Mumbai Indians की जीत में आखिरी ओवर रहा टर्निंग प्वाइंट



दरअसल, मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में जीत के लिए 5 रनों की दरकार थी। ऐसे में सभी को लग रहा था कि ये मैच दिल्ली कैपिटल्स जीत गई है, लेकिन मैच आखिरी ओवर में ही पलट गया। इस ओवर में मुकेश कुमार से बड़ी गलती हुई। एनरिक नॉर्ख्या की दूसरी गेंद पर टिम डेविड ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला था, लेकिन मुकेश इस दौरान कैच ड्रॉप कर बैठे। मुकेश बॉल की स्पीड को समझने में फेल हुए और गेंद उनके हाथ से छुकर नीचे जा गिरी।

इसके बाद आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर ललित यादव ने नॉर्ख्या की गेंद पर कैमरन ग्रीन को रनआउट करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने बॉल इतनी जोर से फेंकी की गेंदबाज उसे पकड़ने में नाकाम रहा और गेंदबाज ने बेल्स गिराई, लेकिन गेंद उनके हाथ में नहीं रही।

इस तरह दिल्ली कैपिटल्स को हड़भड़ी करने के चलते चौथी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर पहुंच गई, जबकि दिल्ली कैपिटल्स चार मुकाबले हारने के बाद सबसे निचले पायदान पर आ गई।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: