Sunday, April 23, 2023

'जल्द लौटेगा हमारा'...जीत के बाद सैम करन ने इस खिलाड़ी के टीम में शामिल होने का किया खुलासा

SHARE

 


मैच जीतने के बाद सैम करन ने कहा बहुत खास। क्या कमाल का मैदान है। यहां का वातावरण अविश्वसनीय है। यह जीत हमारे लिए काफी सकारात्मक है। मुझे नहीं लगता कि मुझे मैन ऑफ द मैच मिलना चाहिए क्योंकि लड़कों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
आईपीएल 2023 (IPL 2023) में शनिवार को 31वें मुकाबला खेला गया। वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स के हाथों 13 रन से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 214 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई 201 रन ही बना सकी। अर्शदीप ने बेहतरी गेंदबाजी की। आखिरी ओवर में मुंबई के दो बल्लेबाजों को आउट किया।

मैच जीतने के बाद सैम करन ने कहा, 'बहुत खास। क्या कमाल का मैदान है। यहां का वातावरण अविश्वसनीय है। यह जीत हमारे लिए काफी सकारात्मक है। मुझे नहीं लगता कि मुझे मैन ऑफ द मैच मिलना चाहिए, क्योंकि लड़कों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।'

शिखर की फिटनेस को लेकर किया खुलासा

सैम करन ने आगे कहा, 'शिखर के बिना हम जानते हैं कि हमें वह जिम्मेदारी उठानी थी। हमारी टीम वास्तव में अच्छी तरह से एक साथ आ रही है। शिखर जल्द फिट होंगे। हमने 7 में से 4 मैच जीते और यह कोई बुरी खबर नहीं है। प्रबंधन और स्थानीय लोगों का भरपूर समर्थन मिला है। लड़के मैच का आनंद ले रहे हैं, और अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है और महत्वपूर्ण बात यह है कि खेल का आनंद लें और खुद पर ज्यादा दबाव न डालें।'

टॉप 5 में पहुंची पंजाब

बता दें कि इस जीत के साथ पंजाब किंग्स के सात मैच में 4 जीत और 3 हार के साथ 8 अंक हो गए हैं। वह आईपीएल 2023 के प्वाइंट्स टेबल में टॉप 5 में पहुंच गई है। वहीं, मुंबई 6 मैचों में 3 जीत के साथ 7वें स्थान पर खिसक गई।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: