Tuesday, April 4, 2023

वरुण धवन की 'किस' से जुड़ी पोस्ट को जीजी हदीद ने किया डिलीट?

SHARE


 वरुण धवन पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। नीता अंबानी के कल्चरल उद्घाटन में सुपरमॉडल जीजी हदीद को किस करने की वजह से उन्हें ट्रोल किया गया था जिसके बाद जीजी हदीद ने उनका बचाव किया था लेकिन अब उन्होंने वह स्टोरी डिलीट कर दी।

‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ की ग्रैंड ओपनिंग में जीजी हदीद को किस करने की वजह से वरुण धवन सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए थे। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस के दौरान हॉलीवुड की सुपरमॉडल और एक्ट्रेस जीजी हदीद को सिर्फ गोद में ही नहीं उठाया, बल्कि उन्हें अचानक किस भी कर दिया था, जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया।

उनके बचाव में खुद जीजी हदीद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी, लेकिन अब उन्होंने 24 घंटे से पहले ही इंस्टाग्राम से स्टोरी डिलीट कर दी है।

जीजी हदीद ने स्टोरी की डिलीट, तो भड़के लोग

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट्स की मानें तो जीजी हदीद ने वरुण धवन के बचाव में न सिर्फ पोस्ट किया था, बल्कि खुद उन्होंने इंस्टाग्राम पर 'बवाल' एक्टर को फॉलो भी किया। हालांकि वरुण को सुपरमॉडल अब भी फॉलो कर रही हैं, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने एक्टर के बचाव में जो पोस्ट किया था, उसे उन्होंने डिलीट कर दिया है।

जीजी हदीद के अचानक स्टोरी को डिलीट करने की वजह से सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूटा। कई यूजर्स ने इसे बस वरुण धवन की इमेज साफ रखने के लिए एक पीआर मूव बताया है। लोगों का ये कहना है कि इससे पहले और बाद में डाली हुई सभी स्टोरीज उनके इंस्टाग्राम पर है, बस यही नहीं है।


सोशल मीडिया पर फूटा यूजर्स का गुस्सा

सोशल मीडिया पर जीजी हदीद के पोस्ट डिलीट करने के बाद एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, 'जैसे ही इस इवेंट की चर्चा कम होगी, वह(Gigi Hadid) वरुण धवन को अनफॉलो कर देगी, ऐसा होने में बस एक या दो हफ्ते ही बचे हैं।

वह नहीं चाहतीथीं कि उनका इंडिया का अनुभव खराब जाए पीआर की वजह से, इसलिए उन्होंने वरुण के बचाव में स्टोरी डाली थी और फिर उसे डिलीट कर दिया था। जैसे ही ये एजेंडा खत्म हो जाएगा, वह उन्हें अनफॉलो भी कर देंगी'।



दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये सच है, वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर ये स्टोरी 11 बजे के करीब डाली थी, उसके बाद ही जीजी ने बॉलीवुड ड्रीम पूरा करने को लेकर पोस्ट किया था। मतलब वह वरुण को फॉलो कर रही हैं, शाह रुख खान को नहीं'।
वरुण धवन ने दी थी अपनी सफाई

हाल ही में नीता अंबानी के कल्चर सेंटर के उदघाटन के मौके पर वरुण धवन ने अपनी परफॉर्मेंस के दौरान जीजी हदीद को मंच पर बुलाया। जैसे ही सुपरमॉडल मंच पर पहुंचीं, वरुण धावा ने उन्हें गोद में उठा लिया और उन्हें किस कर दिया।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद और यूजर्स से खरी-खोटी सुनने के बाद वरुण धवन ने अपनी सफाई देते हुए इसे प्लांड बताया। उनकी इस सफाई के बाद जीजी हदीद ने भी ये साफ किया कि ये उनकी मर्जी के खिलाफ नहीं हुआ था।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: