Thursday, August 10, 2023

मणिपुर के सीएम को बर्खास्त करने की मांग, कांग्रेस ने अमित शाह पर भी उठाए सवाल

SHARE

 मणिपुर के सीएम को बर्खास्त करने की मांग, कांग्रेस ने अमित शाह पर भी उठाए सवाल



 मणिपुर के सीएम को बर्खास्त करने की मांग, कांग्रेस ने अमित शाह पर भी उठाए सवाल

HIGHLIGHTSपीएम मोदी आज अविश्वास प्रस्ताव पर देंगे जवाब।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज राज्यसभा में फार्मेसी (संशोधन) विधेयक 2023 पेश करेंगे।
अर्जुन राम मेघवाल आज राज्यसभा में चुनाव आयुक्त (सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) विधेयक 2023 पेश करेंगे।

 पीएम मोदी आज लोकसभा में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देंगे। सरकार द्वारा किए गए कार्यों को गिनाने के साथ कांग्रेस पर हमलावर रुख अपना सकते हैं।
नई दिल्ली, एएनआई। PM Modi Speech in Parliament Live एनडीए सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर हो रही चर्चा का आज पीएम मोदी लोकसभा में जवाब देंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की। पीएम अपने भाषण में सरकार द्वारा किए गए कार्यों को गिनाने के साथ कांग्रेस पर हमलावर रुख अपना सकते हैं।

बता दें कि विपक्ष ने 26 जुलाई को मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion in Hindi) पेश किया था, जिसे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वीकार कर लिया था। हालांकि, मोदी-सरकार मात नहीं खाएगी, क्योंकि भाजपा और उसके सहयोगियों के पास लोकसभा में बहुमत है।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: