Wednesday, February 7, 2024

मां के जन्मदिन पर बहन अंशुला के गले लग फूट-फूटकर रोए Arjun Kapoor

SHARE

 मां के जन्मदिन पर बहन अंशुला के गले लग फूट-फूटकर रोए Arjun Kapoor


Arjun Kapoor Tears Video अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर ( Anshula Kapoor ) ने मां मोना कपूर की 60वीं बर्थ एनिवर्सरी पर एक इवेंट का आयोजन किया था। इस दौरान अंशुला ने मां के लिए एक स्पीच भी तैयार की थी जिसे लोगों के बीच सुनाते हुए वह खुद को रोने से रोक नहीं पाई ।



Arjun Kapoor Tears Video: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मां मोना कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। एक्टर अपनी मां से कितना प्यार करते हैं।

इसका जिक्र वह कई बार कई मौकों पर कर चुके हैं। यह सच है कि एक्टर अपनी मां के बेहद करीब थे। उनके निधन के बाद वह अपनी मां को काफी मिस करते हैं। वहीं एक बार फिर वह अपनी मां मोना कपूर की याद में भावुक हुए।

मां को याद कर रो पड़े अर्जुन और अंशुला

अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) ने मां मोना कपूर की 60वीं बर्थ एनिवर्सरी पर एक इवेंट का आयोजन किया था। इस दौरान अंशुला ने मां के लिए एक स्पीच भी तैयार की थी, जिसे लोगों के बीच सुनाते हुए वह खुद को रोने से रोक नहीं पाई।

बहन को रोता देख अर्जुन भी रोने लगे। बहन-भाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अर्जुन और अंशुला ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा है- जैसा कि मेरी मां हमेशा ही कहा करती थीं- रब राखा। इस वीडियो में अंशुला कहती है मेरी मां कहती थी, 'तुझे जो बनना है, तुझे जो करना है तू कर। आप सब को शुक्रिया उनकी और मेरी भी बातें सुनने के लिए। रब राखा।'


जान्हवी कपूर ने किया कमेंट

अर्जुन और अंशुला के इस इमोशनल पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सितारों के भी कमेंट्स किए है। अर्जुन की सौतेली बहन जान्हवी कपूर ने कई हार्ट इमोजी बनाए है। इसके अलावा बॉबी देओल ने भी रेड हार्ट इमोजी बनाएय। पापा बोनी कपूर ने लिखा, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं मेरे बच्चों। खुशी कपूर ने लिखा, लव यू ((हार्ट इमोजी)।

अर्जुन ने किया मां को याद

12 साल पहले अर्जुन कपूर के सिर से उनकी मां का साया उठ गया था। उन दिनों एक्टर बहन 25 साल के थे। एक्टर मां के जन्मदिन पर उनकी पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, आज उनका जन्मदिन है, जो हमारे लिए सब कुछ थीं।

वह आज 60 साल की हो जाती, मुस्कुरा रहीं होतीं और हर तरफ खुशियां फैला रहीं होती। बता दें, मोना सूरी का निधन 25 मार्च 2012 को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में कैंसर के चलते हुआ था।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: