Wednesday, March 6, 2024

अंबानी की पार्टी में हाथी की हालत देख भड़कीं अरशद वारसी की पत्नी, इवांका ट्रंप की फोटो शेयर कर लगाई क्लास

SHARE

 अंबानी की पार्टी में हाथी की हालत देख भड़कीं अरशद वारसी की पत्नी, इवांका ट्रंप की फोटो शेयर कर लगाई क्लास


अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड स्टार्स ने जमकर एंजॉय किया। इस दौरान अंबानी परिवार ने अपने प्रोजेक्ट वंतारा के बारे में भी बताया जिसकी जिम्मेदारी अनंत अंबनी के कंधों पर है। वहीं पार्टी में शामिल डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने से ऐसी तस्वीर शेयर की जिसे देखर एक्टर अरशद वारसी (Arshad Warsi) की पत्नी मारिया गोरेट्टी भड़क गई हैं।


अंबानी की पार्टी पर भड़कीं अरशद वारसी की पत्नी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री- वेडिंग पार्टी में सितारों का मेला लगा। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक, कई नामी स्टार्स इस पार्टी में शामिल हुए। तीन दिनों तक चले इस प्री-वेडिंग फंक्शन में अंबानी फैमिली ने अपने नए प्रोजेक्ट वंतारा से लोगों को रूबरू कराया, जो हाथियों की देखभाल और उनके बचाव के लिए काम करेगी। वंतारा का कामकाज अनंत अंबानी संभालेंगे।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के दौरान हाथियों को भी शामिल किया गया था। गेस्ट लिस्ट में शामिल डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप नाम भी था। जिन्होंने पार्टी से हाथी के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की, जिसे देखकर एक्टर अरशद वारसी की पत्नी मारिया गोरेट्टी भड़क गई हैं।

पार्टी में हाथी की मजबूरी देखकर भड़कीं मारिया

मारिया गोरेट्टी ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में हाथियों के गलत इस्तेमाल का इल्जाम लगाया है। हालांकि, प्री- वेडिंग फंक्शन में भी अनंत अंबानी वंतारा का प्रचार करते हुए नजर आए थे। इनमें हाथियों की देखभाल से लेकर उनके खानपान के बारे में उन्होंने जानकारी दी थी, लेकिन जो फोटो इवांका ट्रंप मे शेयर की है, उस लेकर मारिया गोरेट्टी ने हाथियों का फंक्शन में प्रॉप की तरह इस्तेमाल करने का इल्जाम लगाया है।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: