Saturday, May 18, 2024

25 दिन बाद घर लौटे 'तारक मेहता' एक्टर Gurucharan Singh, 'मिसेज सोढी' ने कहा- 'मुझे लग रहा था कि वह...'

SHARE

 25 दिन बाद घर लौटे 'तारक मेहता' एक्टर Gurucharan Singh, 'मिसेज सोढी' ने कहा- 'मुझे लग रहा था कि वह...'


TMKOC फेम एक्टर गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) लापता होने के 25 दिन बाद घर लौट आये हैं। वापसी के बाद अभिनेता ने बताया है कि वह धार्मिक यात्रा पर गये थे। गुरुचरण के लौटने के बाद रोशन सोढी की पत्नी का किरदार निभा चुकीं मिसेज सोढी उर्फ जेनिफर मिस्त्री ने रिएक्शन दिया है। उनका कहना है कि वह बहुत खुश हैं।
लापता गुरुचरण सिंह की वापसी पर बोलीं जेनिफर मिस्त्री। 

 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के मिस्टर रोशन सिंह सोढी उर्फ गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) लगभग 25 दिन बाद घर लौट आये हैं। पिछले महीने गुरुचरण दिल्ली एयरपोर्ट से अचानक गायब हो गये थे। परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही किडनैपिंग के भी कयास लगाये जा रहे थे। हालांकि, अब आखिरकार गुरुचरण वापस लौट आये हैं।
गुरुचरण सिंह के लौटने के बाद से ही उनके चाहने वालों के साथ-साथ को-स्टार्स भी काफी खुश हैं। टीवी शो में मिसेज सोढी का किरदार निभा चुकीं जेनिफर मिस्त्री (Jennifer Mistry) ने को-स्टार के लौटने पर खुशी जाहिर की है।
गुरुचरण के लौटने पर बोलीं जेनिफर मिस्त्री

गुरुचरण के लापता होने के बाद जेनिफर मिस्त्री काफी परेशान हो गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी को-स्टार के लापता होने पर दुख जताया था। अब गुरुचरण के सही सलामत लौटने पर जेनिफर को बेहद खुशी है। एक्ट्रेस ने न्यूज18 के साथ बातचीत में कहा-


यह बहुत अच्छी खबर है। वह करीब एक महीने से गायब थे। उनके माता-पिता से लेकर फैंस तक हर कोई परेशान था। मुझे पता था कि वह पक्का लौटेंगे। मुझे मन ही मन लगा था कि वह किसी धार्मिक यात्रा के लिए गये हुए हैं। वह बहुत धार्मिक इंसान हैं। मैं खुश हूं कि यह वजह है और कोई परेशानी नहीं है। मुझे यकीन है कि उनके माता-पिता को अब राहत की सांस मिली होगी।

क्यों अचानक गायब हो गये थे गुरुचरण सिंह?

'तारक मेहता' एक्टर गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को लापता हो गये थे। काफी समय से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। करीब 25 दिन बाद वह 17 मई को घर लौट आये हैं। पुलिस ने कोर्ट में अभिनेता का बयान दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने कहा है कि वह घर से दूर एक धार्मिक यात्रा पर गये थे। वह अमृतसर और जालंधर समेत कई शहरों के गुरुद्वारे में मत्था टेका और वहां गुजारा किया।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: