Friday, May 31, 2024

भरी गर्मी में परेशान हुए Air India के यात्री: 20 घंटे डिले हुई फ्लाइट, एयरलाइन पर फूटा यात्रियों का गुस्सा

SHARE

 भरी गर्मी में परेशान हुए Air India के यात्री: 20 घंटे डिले हुई फ्लाइट, एयरलाइन पर फूटा यात्रियों का गुस्सा


टाटा ग्रुप (Tata Group) की एयरलाइन एयर इंडिया (Air India) की दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट ने 20 घंटे की देरी के साथ उड़ान भरेगी। एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने की वजह से उड़ान में देरी हुई। एयर इंडिया की फ्लाइट को गुरुवार को लगभग 3.30 बजे उड़ान भरनी थी लेकिन अब यह फ्लाइट शुक्रवार को 3.00 बजे उड़ान भरेगी।

टाटा ग्रुप (Tata Group) की एयरलाइन एयर इंडिया (Air India) की दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट ने 20 घंटे की देरी के साथ उड़ान भरा है। फ्लाइट के डिले होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने की वजह से उड़ान में देरी हुई।

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एयरलाइन के अधिकारी का हवाला देते हुए बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 183, जिसे बोइंग 777 विमान के साथ संचालित किया जाना था और गुरुवार को लगभग 3.30 बजे उड़ान भरनी थी। अब यह फ्लाइट शुक्रवार को 3.00 बजे उड़ान भरेगी।

फ्लाइट के यात्रियों ने अपनी परेशानी बताते हुए सोशल मीडिया पर शिकाय की। एक यात्री ने अपने पोस्ट में कहा कि फ्लाइट में कोई एयर कंडीशनिंग नहीं थी।

यात्री ने एक्स पोस्ट पर कहा

अगर यह प्राइवेटाइजेशन है तो फिर यह पूरे तरह से विफल है। @airindia @DGCAIndia AI 183 उड़ान में 8 घंटे से अधिक की देरी हुई है। यात्रियों को बिना एयर कंडीशनिंग के विमान में चढ़ने के लिए कहा गया था। फ्लाइट में एसी न होने की वजह से कुछ लोगों के बेहोश हो गए थे। इसके बाद यात्रियों को फ्लाइट से उतारा गया था।

यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर फर्श पर बैठे यात्रियों की एक तस्वीर भी पोस्ट की।
क्यों डिले हुई फ्लाइट

एयरलाइन अधिकारी ने कहा कि विमान में तकनीकी समस्या आ गई थी और इंजीनियरिंग जांच की गई। फ्लाइट ने ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) पार कर लिया था। अगर फ्लाइट उड़ान भर भी लेती है तो वह सैन फ्रांसिस्को पहुंच जाती। लेकिन, फिर भी वहां यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सैन फ्रांसिस्को में नाइट लैंडिंग पर प्रतिबंध है।

एयरलाइन आज 3 बजे उड़ान भरेगी। एयर इंडिया ने यात्रियों को रिफंड, होटल मानार्थ पुनर्निर्धारण और होटल आवास के ऑप्शन पेश किये हैं।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: