Sunday, June 2, 2024

एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस की बैठक : बीजेपी अध्यक्ष सिंह देव बोले- इनको चिंतन की आवश्यकता, जनता ने दिया जवाब

SHARE

 एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस की बैठक : बीजेपी अध्यक्ष सिंह देव बोले- इनको चिंतन की आवश्यकता, जनता ने दिया जवाब



एग्जिट पोल आने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि, यह उनका विषय हैं और उन्हें मंथन और चिंतन करने की आवश्यकता भी है। देख रहा है कि, किस प्रकार से धीरे-धीरे पुरे देश से ही साफ होते जा रही है।
 


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
रायपुर। देश भर में लोकसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं, ऐसे में एग्जिट पोल आना भी शुरू हो गए हैं। जिसको लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा बैठक ली जा रही है। बैठक को लेकर रविवार को छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने तंज कसते हुए कहा कि, यह उनका विषय हैं। उन्हें मंथन और चिंतन करने की आवश्यकता भी है।

उन्होंने आगे कहा कि, देख रहा है कि, किस प्रकार से धीरे-धीरे पुरे देश से ही साफ होते जा रही है। इनकी नीतियां ही गलत हैं, इनका जो गठबंधन बना था उसका ना नियम था ना नीति थी, ना कोई नेता था और ना कोई प्रोग्राम। इनका केवल एक ही लक्ष्य था कि मोदी जी को नहीं आने देना हैं। इन लोगों ने देश में ब्रह्म का वातावरण फैलाने का बहुत प्रयास किया है।

जनता का मोह कांग्रेस से हो चूका है भंग

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आगे कहा कि, देश की जनता ने इसका जवाब दे दिया है। किसी भी चैनल ने कहीं भी इनकी सरकार आने का संकेत भी नहीं दिया है। कांग्रेस लगभग लगभग सफाई की ओर हैं। जीतने जल्दी उनका ये भ्रम टूट जाए उतना बढ़िया है। देश में जनता का मोह कांग्रेस से कम होता जा रहा है।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: