Wednesday, June 12, 2024

चंद्रबाबू नायडू आज लेंगे आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी बनेंगे गवाह

SHARE

 चंद्रबाबू नायडू आज लेंगे आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी बनेंगे गवाह


तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस भूमिका में यह उनका चौथा कार्यकाल होगा। नायडू का विजयवाड़ा के बाहरी इलाके में गन्नावरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ली आइटी पार्क में बुधवार दोपहर 11.27 बजे शपथ लेने का कार्यक्रम है। मंगलवार को तेलुगू देशम विधायक दल और राजग के घटक दलों ने नायडू को अपना नेता चुना।



। तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस भूमिका में यह उनका चौथा कार्यकाल होगा। नायडू का विजयवाड़ा के बाहरी इलाके में गन्नावरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ली आइटी पार्क में बुधवार दोपहर 11.27 बजे शपथ लेने का कार्यक्रम है। मंगलवार को तेलुगू देशम विधायक दल और राजग के घटक दलों ने नायडू को अपना नेता चुना।
इसके बाद आंध्र प्रदेश में राजग नेताओं ने राज्यपाल एस अब्दुल नजीर से मुलाकात कर उनसे एन चंद्रबाबू नायडू को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने का अनुरोध किया। राज्यपाल ने चंद्रबाबू नायडू को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने पर सहमत हो गए हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के शामिल होने की उम्मीद

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। इससे पहले विजयवाड़ा में आयोजित तेलुगु देशम पार्टी, जनसेना और भाजपा विधायकों की एक बैठक में जनसेना प्रमुख पवन कल्याण द्वारा उन्हें नेता के रूप में प्रस्तावित करने के बाद विधायकों ने सर्वसम्मति से नायडू को चुना, जिसका राज्य भाजपा प्रमुख डी पुरंदेश्वरी ने भी समर्थन किया।
ये नेता भी आएंगे

बताया जा रहा है कि नायडू के साथ कुछ और नेताओं के शपथ लेने की संभावना है, जिनमें तेदेपा महासचिव और नायडू के बेटे नारा लोकेश तथा जनसेना के नेता एन मनोहर शामिल हो सकते हैं। समारोह की तैयारियों की समीक्षा करने वाले मुख्य सचिव नीरभ कुमार प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के बुधवार सुबह 8.20 बजे दिल्ली से गन्नावरम हवाई अड्डे के लिए रवाना होने और 10.40 बजे तक पहुंचने की उम्मीद है।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: