DMK का 'द्रविड़ मॉडल' फेल, एग्जिट पोल से ज्यादा मिलेंगी सीटें, बीजेपी नेता का दावा
दक्षिण चेन्नई से लोकसभा सीटों को लेकर बीजेपी उम्मीदवार तमिलिसाई सुंदरराजन का बयान सामने आया है। उन्होंने हाल ही में कहा कि उनकी पार्टी को एग्जिट पोल के अनुमान से अधिक लोकसभा सीटें मिलेंगी उन्होंने कहा कि राज्य में द्रमुक (DMK) का द्रविड़ मॉडल विफल हो गया है। सुंदरराजन ने कहा है एग्जिट पोल से पता चला है कि पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर पूरे देश में उत्साह जारी है। राज्य में इस बार किसकी सरकार बाजी मारेगी, इसको लेकर तरह तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। खैर, 4 जून को सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। इस बीच दक्षिण चेन्नई से लोकसभा सीटों को लेकर बीजेपी उम्मीदवार तमिलिसाई सुंदरराजन का बयान सामने आया है। उन्होंने हाल ही में कहा कि उनकी पार्टी को एग्जिट पोल के अनुमान से अधिक लोकसभा सीटें मिलेंगी, उन्होंने कहा कि राज्य में द्रमुक (DMK) का 'द्रविड़ मॉडल' विफल हो गया है।
द्रविड मॉडल' विफल है
सुंदरराजन ने कहा है, 'परिणाम 4 जून को हैं। एग्जिट पोल से पता चला है कि पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। तमिलनाडु में, हमें (बीजेपी) अनुमान से अधिक सीटें मिलेंगी'। उन्होंने कहा, द्रविड मॉडल' विफल है। हम बहुत खुश हैं कि बीजेपी तमिलनाडु की राजनीति में अपनी छाप छोड़ रही है।
एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, एग्जिट पोल का कहना है, भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को लोकसभा चुनाव में दक्षिणी राज्यों में अपने वोट शेयर में सुधार होने की उम्मीद है।
39 लोकसभा सीटों में से 33 सीटें
एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक,तमिलनाडु में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 2-4 सीटें मिलने की उम्मीद है। इंडिया ब्लॉक, जिसमें डीएमके और कांग्रेस दोनों शामिल हैं, 39 लोकसभा सीटों में से 33-37 सीटें जीतने के लिए तैयार है।
एग्जिट पोल में तमिलनाडु में एनडीए के वोट शेयर में बेहतरीन बढ़ोतरी की भविष्यवाणी की गई है, जो 22 प्रतिशत तक जाने की उम्मीद है। इंडिया ब्लॉक को 46 फीसदी मिलने का अनुमान है। न्यूज 18 एग्जिट पोल के मुताबिक, तमिलनाडु में एनडीए को 1-3 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि इंडिया ब्लॉक राज्य में 36-39 सीटें जीत सकता है।
एनडीए 17 लोकसभा सीटों में से जीतेगी 7 सीटें
एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि लोकसभा चुनाव में तेलंगाना में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला होगा और भारत राष्ट्र समिति को भारी नुकसान होगा। टीवी 9 भारतवर्ष पर प्रसारित एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए 17 लोकसभा सीटों में से सात सीटें जीतने की ओर अग्रसर है, इंडिया ब्लॉक आठ सीटें और अन्य दो सीटें जीतेंगे।

0 comments: