Friday, June 7, 2024

Modi के नाम पर आज लगेगी फाइनल मुहर, दिल्‍ली में जुट रहे NDA के नवनिर्वाचित सांसद, ललन सिंह और एकनाथ शि‍ंदे भी पहुंचे राजधानी

SHARE

 Modi के नाम पर आज लगेगी फाइनल मुहर, दिल्‍ली में जुट रहे NDA के नवनिर्वाचित सांसद, ललन सिंह और एकनाथ शि‍ंदे भी पहुंचे राजधानी


भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के नवनिर्वाचित सांसद आज नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुनने के लिए बैठक करेंगे जिससे उनके तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने का रास्ता साफ हो जाएगा। इसी क्रम में गुरुवार से ही नवनिर्वाचित सांसदों का दिल्‍ली में आगमन शुरू हो गया है। जेडीयू सांसद ललन‍ सिंह और सांसद देवेश चंद्र ठाकुर बिहार सीएम के आवास पर पहुंचे।

 भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के नवनिर्वाचित सांसद आज नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुनने के लिए बैठक करेंगे, जिससे उनके तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने का रास्ता साफ हो जाएगा। इसी क्रम में गुरुवार से ही नवनिर्वाचित सांसदों का दिल्‍ली में आगमन शुरू हो गया है। एनडीए की साझा बैठक से पहले सहयोगी दल पार्टी की संसदीय बैठक कर रहे हैं। इसके बाद वे एनडीए की मुख्‍य बैठक में शामिल होंगे।
इसी क्रम में दिल्ली में जेडीयू के नेता आज सुबह पार्टी की संसदीय दल की बैठक के लिए बिहार के सीएम और पार्टी नेता नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचने लगे हैं। इसी क्रम में सांसद ललन‍ सिंह और सांसद देवेश चंद्र ठाकुर बिहार सीएम के आवास पर पहुंचे।

शिवसेना शिंदे गुट के अध्‍यक्ष और महाराष्‍ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी एनडीए की बैठक को लेकर दिल्‍ली पहुंच चुके हैं।

रविवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह

सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण रविवार को होने की संभावना है। कुछ गठबंधन सदस्यों ने बताया कि मोदी के एनडीए सांसदों के नेता चुने जाने के बाद, टीडीपी के एन चंद्रबाबू नायडू, जेडीयू के नीतीश कुमार और शिवसेना के एकनाथ शिंदे जैसे गठबंधन के वरिष्ठ सदस्य राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलने के लिए प्रधानमंत्री के साथ बैठक करेंगे और उन्हें उनका समर्थन करने वाले सांसदों की सूची सौंपेंगे।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: