Munawar Faruqui शादी के बाद महजबीन के साथ एन्जॉय कर रहे हैं हनीमून?
मुनव्वर फारुकी इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में महजबीन के साथ उनकी एक फोटो सामने आई थी जिसे देखकर फैंस ने यह मान लिया कि बिग बॉस 17 विनर ने दूसरा निकाह कर लिया है। अब मुन्ना की दूसरी बेगम की नई फोटोज सामने आई हैं जिसे देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों हनीमून पर हैं।

स्टैंड अप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें लेकर खबरें आईं कि उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाल (Mahzabeen Coatwal) के साथ निकाह कर लिया है। इसके बाद दोनों की साथ में एक तस्वीर भी सामने आई।
उस फोटो में दोनों केक काटते हुए दिखाई दिए। अब सोशल मीडिया पर महजबीन की कुछ और फोटो वायरल हो रही हैं, जिन्हें देख कर फैंस कयास लगा रहे हैं कि मुनव्वर और महजबीन अपना हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं।
महजबीन संग हनीमून पर गए मुनव्वर?
बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं। फिर चाहें वह नाजिला के साथ हो या आयशा खान के साथ। सलमान खान के शो में भी उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई चीजें सामने आईं और अब उनकी दूसरी शादी की खबर वायरल हो रही है। हालांकि, इस पर अभी तक कॉमेडियन ने कोई बयान नहीं दिया है।
.jpg)
सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर महजबीन की एक फोटो वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह ब्लैक रंग की ड्रेस में लोनावला की सड़कों पर पोज देती हुई नजर आ रही हैं। फोटो को देखने के बाद लोगों को उनके बैकग्राउंड में खड़ी ब्लैक रेंज रोवर दिखाई दी, जो कुछ फैंस को मुनव्वर की लग रही है।
हालांकि, इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि मुनव्वर और महजबीन साथ में छुट्टियां एन्जॉय रहे हैं, लेकिन सियासत की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों इस समय लोनावला में हैं।
साथ में दिखाई दिए थे दोनों
कुछ दिनों पहले दोनों की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें मुनव्वर, महजबीन के साथ केक काटते हुए दिखाई दिए थे। इस दौरान बिग बॉस 17 विनर के चेहरे पर स्माइल भी देखने को मिल रही थी।

0 comments: