Wednesday, June 12, 2024

Saath Nibhaana Saathiya के सेट पर जब अहम जी ने दे दी थी गोपी बहू को गाली, बोले- फिर हमारी बात नहीं हुई...

SHARE

 Saath Nibhaana Saathiya के सेट पर जब अहम जी ने दे दी थी गोपी बहू को गाली, बोले- फिर हमारी बात नहीं हुई...


सीरियल साथ निभाना साथिया (Saath Nibhana Saathiya) में अहम और गोपी बहू के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया। सीरियल में मोहम्मद नाजिम ने अहम का रोल निभाया था तो वहीं देवोलीना भट्टाचार्जी ने गोपी बहू के किरदर में नजर आई थीं। इस सीरियल के डायलॉग्स और किरदारों पर मीम्स भी काफी सारे बने। लोगों ने सीरियल को काफी प्यार दिया जिसकी वजह से ये लगातार दो सीजन चला।

 टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया (Saath Nibhaana Saathiya) काफी लंबे समय तक चला और इसके किरदार अहम जी और गोपी बहू को लोग आज भी याद करते हैं। इसके अलावा एक और चीज की वजह से इसके किरदार फेमस हैं वो हैं इसके मीम्स पिछले दिनों इसके कुछ पॉपुलर डायलॉग्स 'रसोड़े में कौन था' पर बने मीम्स काफी ज्यादा वायरल हुए थे। सीरियल में मोहम्मद नाजिम ने 'अहम' का रोल निभाया था तो वहीं देवोलीना भट्टाचार्जी ने 'गोपी बहू' के किरदर में नजर आई थीं।
अब एक इंटरव्यू में नाजिम ने अपनी को-एक्टर देवोलीना के साथ अपने रिलेशन को लेकर खुलकर बात की है। नाजिम ने बताया कि देवोलीना के प्रति उनका व्यवहार 7-8 महीने बहुत खराब रहा था क्योंकि उन्हें उनकी को-स्टार जिया मानेक की जगह पर रिप्लेस किया गया था। नाजिम ने उस घटना को याद करते हुए कहा कि एक बार लड़ाई झगड़े के बीच उन्होंने देवोलीना को गाली तक दे दी थी। इसके वजह से दोनों की सात-आठ महीने तक बात नहीं हुई थी।

अहम जी ने दे दी थी गाली

टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में नाजिम ने बताया कि उन्होंने देवोलीना को गाली तक दे दी थी जिसका उन्हें बाद में अफसोस भी हुआ था। एक्टर ने कहा- 'हम लोग रिहर्सल कर रहे थे और और वो मेरी बात नहीं मान रही थी। मैंने उसे गाली वाली सुना दी। नाजिम ने बताया कि इसके बाद दोनों ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे से बात नहीं की थी।'



शो पर इसका क्या हुआ असर

हालांकि एक्टर ने स्वीकार किया कि उनकी लड़ाई का शो पर पॉजिटिव असर हुआ और सीरियल सालों तक चला। उन्होंने कहा, “हम एक-दूसरे से बात नहीं करते थे लेकिन हमें अपने सीन साथ में शूट करने होते थे। एक दूसरे से अच्छा करने की इस जिद ने हमारे बीच कॉम्पटीशन को और बढ़ा दिया। इस सब के बीच हमारे सीन्स बहुत अच्छे आने लगे और बदले में शो के अच्छा परफॉर्म करने लगा।”

इसके बाद दोनों की लड़ाई कैसे ठीक हुई नाजिम ने उस पर भी बात की। एक्टर ने कहा,'लड़ाई नहीं थी हमारे बीच ईगो था। एक दिन हम एक सीन की शूटिंग करते करते हंस पड़े और सब ठीक हो गया। उसके बाद हमें यह भी याद नहीं रहा कि हम किस बात पर लड़े थे."

साथ निभाना साथिया सबसे लंबे समय तक चलने वाले टेलीविजन शो में से एक था। ये साल 2010 और 2017 के बीच प्रसारित हुआ था और इसके दो सीजन आए थे। देवोलीना और नाजिम के अलावा इसमें विशाल सिंह, रुचा हसब्निस और रूपल पटेल भी अहम किरदार में थे।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: