Tuesday, June 4, 2024

T20 World Cup में पांच विकेट लेकर Fazalhaq Farooqi ने रचा इतिहास, IPL के इस महंगे खिलाड़ी का तोड़ा रिकॉर्ड

SHARE

 T20 World Cup में पांच विकेट लेकर Fazalhaq Farooqi ने रचा इतिहास, IPL के इस महंगे खिलाड़ी का तोड़ा रिकॉर्ड


फारूकी ने पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पांच विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने। इस लिस्ट में श्रीलंका के अजंता मेंडिस पहले स्थान पर हैं। मेंडिस ने 2012 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। दूसरी ओर युगांडा ने प्रतियोगिता के इतिहास में चौथा सबसे खराब स्कोर दर्ज किया।

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने युगांडा के खिलाफ घातक गेंदबाजी। फारूकी ने युगांडा की बल्लेबाजी क्रम को ना सिर्फ तहस-नहस कर दिया बल्कि अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया। फारूकी ने अपने 4 ओवर में 9 रन देकर 5 विकेट चटकाए, जिससे युगांडा की टीम गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में 184 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 58 रन पर ढेर हो गई।
अफगानिस्तान ने रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की 154 रनों की ओपनिंग साझेदारी की बदौलत 183 रन बनाए थे। फारूकी ने पहले ही ओवर में कहर बरपाते हुए लगातार गेंद पर 2 विकेट चटकाए। इसने युगांडा की पारी की लय बिगाड़ दी। युगांडा ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए। नवीन-उल-हक ने 2 विकेट और मुजीब-उर-रहमान ने 1 विकेट लिए। फारूकी ने फिर वापसी की और अपने तीसरे ओवर में 3 विकेट चटकाए।
फारूकी बने चौथे गेंदबाज

फारूकी ने पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पांच विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने। इस लिस्ट में श्रीलंका के अजंता मेंडिस पहले स्थान पर हैं। मेंडिस ने 2012 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। दूसरी ओर, युगांडा ने प्रतियोगिता के इतिहास में चौथा सबसे खराब स्कोर दर्ज किया। उन्होंने चटगांव में श्रीलंका के खिलाफ 2014 के संस्करण में न्यूजीलैंड द्वारा बनाए गए 60 रन को पीछे छोड़ दिया।
टी20 वर्ल्ड कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी6/8 - अजंता मेंडिस (श्रीलंका) बनाम जिम्बाब्वे, हंबनटोटा, 2012
5/3 - रंगना हेराथ (श्रीलंका) बनाम न्यूजीलैंड, चटगांव, 2014
5/6 - उमर गुल (पाकिस्तान) बनाम न्यूजीलैंड, द ओवल, 2009
5/9 - फजलहकहक फारूकी (अफगानिस्तान) बनाम यूजीए, गुयाना, 2024
5/10 - सैम करन (इंग्लैंड) बनाम अफगानिस्तान, पर्थ, 2022
Advertisement

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अफगानिस्तान के लिए पांच विकेट5/3 - राशिद खान बनाम आयरलैंड, ग्रेटर नोएडा, 2017
5/9 - फजलहकहक फारूकी बनाम युगांडा, गुयाना, 2024
5/11 - करीम जनत बनाम वेस्टइंडीज, लखनऊ, 2019
5/13 - समीउल्लाह शिनवारी बनाम केन्या, शारजाह, 2013
5/20 - मुजीब उर रहमान बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह, 2021 टी20 विश्व कप
5/27 - राशिद खान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019
Advertisement

ऐसा करने वाले दूसरे अफगानी खिलाड़ी

वहीं, फजलहकहक फारूकी ने एक और रिकॉर्ड दर्ज किया। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बने। पहले स्थान पर राशिद खान का नाम दर्ज है जिन्होंने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ 3 रन देकर 5 विकेट लिए थे।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: